Thursday 17 March 2022 12:25 PM IST : By Pariva Sinha

जम कर खेलें होली लेकिन स्किन का भी रखें ध्यान

holi-care-2

होली का त्योहार मतलब रंगों और पकवानों की भरमार। इस खुशियों के त्योहार को हम खूब एंजॉय करते हैं, हालांकि हमारी स्किन और बालों को मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। बदलता मौसम और होली पर मिलने वाले सिंथेटिक रंग इनके सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। इस त्योहार को पूरी तरह एंजॉय करने के लिए हमें स्किन और बालों का खास ध्यान रखना चाहिए। होली के बाद स्किन और बालों से मिलने वाली बैड न्यूज से बचने के लिए होली खेलने से पहले अौर बाद के सेल्फ केअर को फॉलो करें-

प्री होली सेल्फ केअर 

holi-care

फेस केअरः फेस पर नारियल तेल या ऑलिव आॅइल लगाएं। यह लेअर स्किन से रंगों को चिपकने से रोकेगी। सनबर्न से बचने के लिए आप तेल से पहले सनस्क्रीन की लेअर भी लगा सकती हैं, जिसका एसपीएफ 30 से ऊपर का हो। 

holi-care-3

हेअर केअरः बालों का डैमेज होना सबसे आम है। होली के रंगों से बचने के लिए बालों में नारियल या ऑलिव आॅइल लगाएं या फिर लीव इन कंडीशनर। ध्यान रखें, होली से पहले या ठीक होली के दिन रंग खेलने से पहले बाल ना धोएं, पोर्स में नेचुरल आॅइल रहने दें। 

बॉडी प्रोटेक्शनः स्किन को रंगों से बचाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। जितना हो सके, फुलस्लीव के कपड़े पहनें और फुल पैंट्स या कुरता-पाजामा पहन कर होली खेलें। ध्यान रखें, रंग खेलने के लिए सूती कपड़े ही पहनें, सिंथेटिक कपड़ों से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।

नेल केअरः नाखूनों को ट्रिम कर लें और गहरे रंग का पेंट लगाएं। गहरे रंग के नेल पेंट पर होली के रंग आसानी से नहीं चढ़ते, इससे आपके नाखून सेफ रहेंगे। क्यूटिकल्स के आसपास अॉलिव आॅइल या नारियल का तेल लगा लें। 

holi-care-1

सेंसिटिव केअरः आंख, कान और होंठों को होली के रंगों से बचाने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। हलके हाथों से पेट्रोलियम जेली लगाएं।

इन बातों से बचें

holi-care-4

- चेहरे से रंग छुड़ाने के लिए सूखी रुई से ना रगड़ें, इससे स्किन पर रैशेज हो सकते हैं।

- गरम पानी से फेस वाॅश ना करें, इससे रंग नहीं छूटेगा और रंगों से लगे कट्स में तकलीफ हो सकती है। 

- होली खेलने के बाद हेवी मेकअप ना करें। स्किन को ब्रीदिंग स्पेस दें। बीबी क्रीम पाउडर का इस्तेमाल करें।

- होली खेलने से पहले शैंपू ना करें, इससे स्कैल्प के पोर्स खुल जाएंगे और रंगों की पकड़ मजबूत होगी। इससे डैमेज भी ज्यादा होगा। 

- होली के कुछ दिन बाद तक सैलून ट्रीटमेंट्स से बचें जैसे थ्रेडिंग, वैक्सिंग या शेविंग।

- स्किन होली के बाद भी कुछ दिनों तक सेंसिटिव रहती है, इसलिए अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स ना बदलें।

होली के बाद स्किन केअर

फेस का क्लीनअपः फेस से रंग छुड़ाने के लिए फोमिंग फेस वाॅश को 30 सेकेंड्स तक लगा कर ठंडे पानी से धोएं। यदि रंग की पकड़ मजबूत हो, तो नारियल तेल में डुबाेए हुए रुई के गोले से फेस को अच्छी तरह साफ करें, फिर फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। 

फेस मास्कः फेस मास्क के लिए दही और हनी या बेसन और दही का मास्क लगा सकती हैं। सिंथेटिक रंगों से स्किन पर लगनेवाले कट्स के लिए आप हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी, दूध व दही मिला भी कर मास्क तैयार कर सकती हैं। 

फेस स्क्रबः फेस पर होली के एक दिन बाद स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं, तब तक स्किन की सेंसिटिविटी कम हो जाती है।