Monday 06 June 2022 02:48 PM IST : By Pariva Sinha

हेल्दी नाखूनों के लिए अपनाएं ये नेल केअर ट्रिक्स

nail-care

स्पेशल नेल केअर टिप्स 

नेल्स कई कारणों से कमजोर हो जाते हैं और टूट सकते हैं। नेल्स ज्यादातर कैल्शियम या विटामिन बी की कमी की वजह से कमजोर हो जाते हैं। पानी में देर तक रहने से, किसी केमिकल जैसे नेल पेंट रिमूवर का ज्यादा प्रयोग करने से और कभी-कभी एजिंग की वजह से भी नाखून कमजोर पड़ जाते हैं। थोड़ा समय नेल्स की केअर के लिए निकालना हेल्दी नेल्स के लिए जरूरी है। 

होममेड हैंड स्क्रब : डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए घर पर स्क्रब बना लें। आधा कप चीनी में 1 टेबलस्पून ऑलिव आॅइल मिला कर अपने हाथों पर लगा कर 1 मिनट के लिए मसाज करें। गुनगुने पानी से हाथ धो लें। हफ्ते में 2-3 बार स्क्रब करें। यह स्क्रब आपके हाथों की डेड स्किन को हटा देगा। 

नेल डैमेज से बचें : नाखूनों को टूटने या कमजोर पड़ने से बचाने के लिए घर के काम जैसे कपड़े या बरतन की सफाई करते समय ग्लव्स जरूर पहनें। वॉशिंग सोप्स हार्ड होते हैं, उनके केमिकल्स से नाखून कमजोर हो जाते हैं और जल्दी टूट जाते हैं। 

क्यूटिकल्स को बचाएं : नेल पॉलिश लगाते समय हाथों या पैरों के नाखून के आसपास की स्किन पर ऑलिव आॅइल या वैसलीन लगा लें। इससे स्किन पर नेल पॉलिश का रंग नहीं आएगा और स्किन का बचाव होगा। 

नाखूनों को रखें साफ : नाखून अगर पीले नजर आएं तो घबराएं नहीं, यह हैक आपके काम आएगा। एक टेबलस्पून नीबू के रस में 2-3 टेबलस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे रुई से अपने नाखूनों के नीचे लगा कर 15 मिनट रख कर साबुन लगा कर वाॅश कर लें। इससे नाखूनों का नेचुरल रंग उभर कर अाएगा।

टूथपेस्ट ट्रिक : नेल पॉलिश रिमूव करने के बाद नेल्स पर पड़े निशान को हटाने के लिए यह ट्रिक परफेक्ट है। वाइटनिंग टूथपेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाएं और सॉफ्ट ब्रश से रब करें, फिर वॉश कर लें। नेल पेंट स्टेंस से मिलेगी छुट्टी। 

nail-care-1

नेल पॉलिश क्विक ड्राई ट्रिक : नेल पॉलिश लगाते समय तुरंत ना सूखे, तो खराब होने का खतरा रहता है। अगर आप जल्दी में हैं, तो यह हैक आपके काम आएगा। नेल पॉलिश लगाने के बाद बर्फ के पानी में 3 सेकेंड्स के लिए अपने नाखूनों को डिप कर लें। नेल पेंट तुरंत सूख जाएगा। 

ओवरनाइट क्यूटिकल्स रिपेअर ट्रिक 

- अपनी उंगलियों को 5 मिनट गुनगुने पानी में डुबो कर रखें। 

- अपने क्यूटिकल्स को इयरबड से पीछे की ओर पुश करें। 

- 3 टेबलस्पून लोशन और 1 टेबलस्पून ऑलिव आॅइल को मिक्स कर के 30 सेकेंड्स के लिए गरम करें। 

- इस मिक्सचर को अपने क्यूटिकल्स पर लगा लें और साफ सॉक्स या ग्लव्स पहन कर सो जाएं ।