Tuesday 22 June 2021 10:55 AM IST : By Anu

नए ब्यूटी गैजेट्स से घर में ही करें ब्यूटी ट्रीटमेंट्स

home-beauty-gadgets

आईब्रो एपिलेटर 

आईब्रोज थ्रेडिंग करने के लिए अब पार्लर का रुख करने की जरूरत नहीं है। हेअर रिमूवर मेथड में लॉन्ग लास्टिंग इफेक्ट के लिए एपिलेटर का इस्तेमाल करने से पहले चेहरा धो लें और थपथपा कर सुखाएं। चेहरा बिना क्रीम और लोशन के होना चाहिए। ट्वीजर की तुलना में एपिलेटर ज्यादा असरदार है। वैसे एपिलेटर का इस्तेमाल करने से पहले फेस पर स्क्रब करें, तो ज्यादा अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। एपिलेटर इस्तेमाल करने से पहले आईब्रोज पर बेबी पाउडर लगाएं। एपिलेटर से आईब्रोज के एक्स्ट्रा हेअर निकालें। इसके बाद थोड़ी बर्फ मलें या एस्ट्रिंजेंट लगाएं। आईब्रो हेअर रिमूव करने के अलावा यह नोज हेअर रिमूवल व आईब्रोज को शेप देने के काम आता है। इसमें सॉफ्ट एलईडी लाइट की वजह से फाइन हेअर्स भी आसानी से दिख जाते हैं और उन्हें आसानी से रिमूव किया जा सकता है। एपिलेटर के इस्तेमाल के बाद त्वचा में पिंपल और संक्रमण ना हो, इसके लिए एपिलेट करने के बाद स्वीमिंग, स्टीमिंग या सॉना बाथ ना करें। ऐसे एपिलेटर की कीमत 150 से 1,500 रुपए तक है।

कांसा फेस मसाजर 

हालांकि बाजार में कई तरह के फेस मसाजर उपलब्ध हैं, लेकिन इन दिनों कांसा फेस मसाजर का चलन जोरों पर है। यह मसाजर वुड और ब्रोंज मेटल से बना है। कांसा जब चेहरे पर टच होता है, तब स्किन का पीएच बैलेंस सही रखता है। दोष और चक्र भी संतुलित होंगे। इसका इस्तेमाल करने के लिए चेहरे को साफ करके हाई क्वाॅलिटी का फेशियल ऑइल जैसे कुमकुमादि, नारियल या जोजोबा ऑइल चेहरे पर लगाएं। इनमें हीलिंग और स्ट्रेस दूर करने के गुण होते हैं। फेस सीरम के साथ भी कांसा फेस मसाजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इलेक्ट्रिक फेस मसाजर से चेहरे पर तुरंत आराम तो मिलता है, लेकिन रेगुलर यूज करने की वजह से मांसपेशियां ढीली पड़ सकती हैं। इसीलिए अच्छा होगा कि खुद हाथ से हल्की-हल्की मसाज करें। 

डेड स्किन एंड कैलस रिमूवर 

घर में पेडिक्योर करने का मन है, तो पैरोें को मिनटों में चमकाने के लिए डेड स्किन और कैलस रिमूवर डिवाइस का इस्तेमाल करें। इसमें 3अटैचमेंट होते हैं, हार्ड डेड स्किन को रिमूव करने के लिए सॉफ्ट टच रोलर, नॉर्मल डेड स्किन को रिमूव करने के लिए रेगुलर कोर्स रोलर और स्किन को स्मूद टेक्सचर देने के लिए एक्स्ट्रा कोर्स रोलर होता है। ये रोलर्स डेड स्किन को निकाल कर एडि़यों को स्मूद करते हैं। इन्हें इस्तेमाल करते समय पैर गीले नहीं होने चाहिए। फुल चार्ज होने पर डेड स्किन और कैलस रिमूवर को 60 मिनट तक चला सकती हैं।

स्किन केअर असेंशियल रेंज 

हैवल्स कंपनी स्किन केअर असेंशियल रेंज अपने होम पार्लर में शामिल कर सकती हैं। इस रेंज में नेल्स शाइनर, फेशियल हेअर शेवर, पोर्स क्लींजर, फेशियल क्लींजर, मल्टी पर्पस स्किन केअर डिवाइस मौजूद हैं, जिसकी रेंज 1,495 से ले कर 9,995 रुपए तक है। घर में फेशियल करते समय इन डिवाइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आसानी से ऑपरेट होते हैं। महीने में एक बार इन डिवाइस से ब्यूटी केअर करें।