गुलाल से स्किन रहेगी रैशेज फ्री और ब्यूटीफुल, अगर आप होली खेलने से पहले और होली खेलने के बाद स्किन की खास केअर करें।
होली खेलने से पहले
बालों में कैस्टर, ऑलिव या तिल का तेल लगाएं। चोटी, पोनी बनाएं या जूड़ा बनाएं।
बालों की जड़ों में नारियल का दूध भी लगा सकती हैं, इससे गुलाल का असर कम होगा।
बदन में थोड़ा ज्यादा सरसों का तेल लगाएं। जब तेल त्वचा में जज्ब हो जाए, तो कॉटन की हल्की ड्रेस पहनें।
चेहरे पर नारियल या बादाम का तेल मलें। जब चेहरे पर जज्ब हो जाए, सनस्क्रीन की मोटी लेअर चेहरे और खुले अंगों पर लगाएं।
नाखूनों और उनके किनारों पर होली का रंग बैठ जाता है। इसीलिए नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट या अपनी पसंद का नेल पेंट लगाएं।
सनस्क्रीन लगाएं। गुलाल खेलने से ठीक पहले बालों को स्कार्फ से बांध लें। होली से एक दिन पहले वैक्सिंग ना करें।
रंग खेलने से पहले मॉइश्चराइजर रिच फाउंडेशन लगाएं। इससे सूखे रंगों से चेहरा सुरक्षित रहेगा।
होंठों पर अच्छी मात्रा में वैसलीन लगाएं। रंगों से होंठ रूखे होने से बचेंगे।
होली खेलने के बाद
नारियल तेल में रुई को डुबो कर चेहरे पर लगाएं और हल्का मलते हुए रंग छुड़ा लें।
कुछ फेस और हेअर ट्रीटमेंट जैसे ब्लीच व हेअर कलर होली खेलने के कुछ दिन के बाद ही कराएं।
होली छुड़ाते समय स्किन ज्यादा स्क्रब हो जाती है, उसके बाद अगर इस पर ब्लीच करेंगी, तो एलर्जी या ब्लीच का स्किन बुरा प्रभाव होने के खतरे ज्यादा बढ़ जाएंगे। इतना ही नहीं, स्किन के पोर्स ओपन होने लगेंगे और स्कैल्प ड्राई हो जाएगी।
बाल होली के रंगों से रूखे हो जाते हैं। एेसे में हेअर कलर ना लगाएं, ताे बेहतर है। बालों को दो बार धो कर कंडीशनर लगाएं। इससे स्कैल्प बहुत हाइड्रेटेड होगी।
आटे में तेल और नीबू का रस मिला कर पेस्ट बनाएं। खुले अंगों पर लगाएं। हल्का सूखने पर हल्के हाथ से मलें और उबटन की तरह इसे उतार लें। फिर शावर लें। लोशन लगाएं।
एग योक और कर्ड
रंग खेलने के बाद बालों को डाइरेक्ट शैंपू से ना धोएं। दो अंडे का पीला भाग या दही बालों की जड़ों और बालों पर लगाएं। 45 मिनट के बाद इसे धो लें।

हमेशा ठंडे पानी से रंग छुड़ाएं। गरम पानी से रंग निकालने में मुश्किल होती है।
चेहरे को बार-बार फेस वॉश से ना धोएं और ना ही बार-बार शैंपू का इस्तेमाल करें, वरना स्किन और हेअर ड्राई हो जाएंगे।
अमचूर पाउडर को पानी में मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे व खुले अंगों पर लगाएं।
2 बड़े चम्मच दही में कुछ बूंद नीबू का रस मिलाएं। त्वचा पर लगा कर यों ही छोड़ दें और दस मिनट के बाद हल्के हाथ से मलते-मलते रंग छुड़ाएं। आंखों के आसपास की जगह साफ करने और ठंडक पहुंचाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करें।
चेहरे से गुलाल छुड़ाने के लिए सी सॉल्ट, ग्लिसरीन और कुछ बूंदें अरोमा ऑइल की मिक्स करें। एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होने की वजह से फेस प्रोटेक्ट होगा। होली के रंग के हार्श केमिकल का भी असर नहीं होगा।
दही और मेथी पाउडर का पेस्ट बना कर बालों पर लगाएं। कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। शैंपू से बालों को धो लें। इससे रंग-गुलाल से बाल डैमेज नहीं होंगे।
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल, 4 बड़े चम्मच शहद और कुछ बूंदें नीबू के रस की मिक्स करें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा कर शैंपू से बालों को धो लें।
दही में नीबू का रस व मुलतानी मिट्टी मिला कर लगाएं और हल्का सूखने पर धो लें।