Tuesday 23 March 2021 04:40 PM IST : By Ruby Mohanty

एक बार इन टिप्स को आजमा लीजिए, होली के रंगों से आपकी स्किन खराब नहीं होगी

holi-colours

होली खेलने से पहले

- होली खेलने से पहले बेबी ऑइल, बादाम तेल, सूर्यमुखी का तेल, तिल का तेल, नारियल या ऑलिव ऑइल पूरे शरीर पर लगा कर छोड़ दें।

- धूप में होली खेलने से पहले स्किन को यूवी रेज से भी सेफ रखने की जरूरत है। इसके लिए चेहरे पर जैल बेस्ड सनस्क्रीन लोशन लगाएं और सनग्लास पहनें।

- होंठों पर 1/2 या 1 घंटे के गैप में लिप बाम लगाएं। होंठ नरम रहेंगे।

- अगर हल्का मेकअप भी करें, तो चेहरा खूबसूरत लगेगा। फाउंडेशन का एक कोट चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर फाउंडेशन का कोट लगाने से होली के रंग से स्किन सेफ रहती है।

- बालों का जूड़ा बांध लें या चोटी बना लें। बालों की जड़ों में भी तेल लगाना अच्छा होगा, जिससे होली के रंगों का असर बालों की जड़ों पर ना हो। कई बार ऐसा ना करने पर स्कैल्प से काफी दिनों तक रंग नहीं जाता है। बाल जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाते हैं और ईचिंग की परेशानी रहती है। बाल फ्रिजी भी हो जाते हैं।

- स्कैल्प को सेफ करने के लिए बालों को सूती कपड़े से कवर कर लें। आजकल कॉटन के चौड़े शिमर के हेअर बैंड भी आते हैं। सिर पर लगाने पर ये खूबसूरत भी लगते हैं और स्कैल्प भी सेफ रहता है।

- अगर आपकी त्वचा हर्बल रंग से भी सेफ नहीं महसूस होती, तो खुले अंगों पर इन्फेक्शन से बचने के लिए नीबू का रस भी लगा सकते हैं।

- कभी भी होली के 2-3 दिन पहले वैक्सिंग से शेव ना करें। त्वचा काफी संवेदनशील होती है। दाने और रैशेज होने की समस्या हो सकती है।

- होली के रंग से नाखूनों को सेफ रखने के लिए नेल पेंट लगाएं। नाखून के किनारों पर रंग नहीं जमेंगे। क्यूटिकल्स भी सेफ रहेंगे। क्यूटिकल्स पर ऑलिव ऑइल मलें।

होली खेलने के बाद

- ऑर्गेिनक कलर 100 प्रतिशत नॉन टॉक्सिक होते हैं। कुमकुम, अरारोट पाउडर, बीटरूट और इंडिगो फ्लावर जैसी चीजें नेचुरल चीजों से ऑर्गेिनक कलर तैयार करते हैं।

- पर्मानेंट कलर को त्वचा से छुड़ाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। बहुत रगड़ कर और बार-बार चेहरा ना धोएं। इससे चेहरा रूखा हो जाएगा।

- रुई के फाहे को नारियल के तेल में डुबो कर निकाल कर निचोड़ें। इसे चेहरे और खुले अंगों पर मल कर रंग निकालें। ऐसा 2-3 बार करें, तो रंग काफी हल्के हो जाएंगे। जरूरी पड़ने पर चौथी बार भी इसे कर सकती हैं।

- अमचूर पाउडर को पानी में भिगो कर इसके पानी से भी त्वचा साफ करें। इसमें मौजूद अल्कली एस्ट्रिंजेंट का काम करता है। इससे त्वचा पर कसावट आती है।

- बेकिंग सोडा और पानी मिक्स करके रुई की मदद से खुले अंगों पर लगाएं, जहां होली का पक्का रंग रंग लगा है। गीले कपड़े से पोंछ लें। ऐसा 1-2 बार करें, रंग साफ हो जाएगा।

- होली का रंग छुड़ाने के लिए सोप या फेस वॉश से स्किन को साफ करें। इसमें मौजूद अल्कली से त्वचा रूखी हो जाती है।

- बेसन, दही, हल्दी और शहद का उबटन बनाएं। बदन और चेहरे पर लगाएं। अगर त्वचा रूखी है, इसमें सरसों का तेल भी मिलाएं।