चेहरा साफ करें
1 चेहरे की गंदगी निकालने का सबसे अच्छा उपाय है तेल। नारियल या अरंडी का तेल चेहरे पर मलें और गीली रुई या मलमल के कपड़े को निचोड़ कर इससे चेहरा पोंछें। चेहरे की गंदगी रुई में उतर आएगी। ड्राई स्किन के लिए यह तरीका सही है।
2 नीबू के रस की कुछ बूंदों को कच्चे दूध में मिला कर चेहरे पर मलें। कुछ देर बाद गीली रुई को निचोड़ कर चेहरा साफ करें। चेहरा धो, थपथपा कर सुखा लें। यह ऑइली स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर है।
3 नॉर्मल स्किन को साफ करने के लिए चेहरे पर प्योर शहद मलें और सर्कुलर मोशन में चेहरे की हल्की मालिश करें। इससे चेहरे की गंदगी निकलेगी। चेहरे पर ग्लो आएगा। रात को सोने से पहले इसे करना ज्यादा असरदायक रहेगा।
नेचुरल ब्लीच बनाएं व लगाएं
4 दो बड़े चम्मच संतरे के रस में चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा कर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा नियमित करें। कुछ ही दिनों में चेहरे का रंग साफ हो जाएगा।
6 पपीते का पेस्ट और नीबू का रस भी चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता है। दो बड़े चम्मच पपीते का पेस्ट और आधा नीबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। हल्का सूखने धो लें। ऐसा कम से कम हफ्ते में एक बार करें।
7 थोड़ा सा जौ का आटा व नीबू का रस मिलाएं और 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के रोएं हल्के होंगे। यह नेचुरल ब्लीच तैलीय त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
8 एलोवेरा और खीरे का रस बढ़िया नेचुरल ब्लीचिंग का काम करता है। इसमें झांइयों को दूर करने के भी गुण होते हैं। एलोवेरा रस में खीरे के रस की बराबर मात्रा मिला लें। चेहरे और गरदन पर लगाएं। सूखने पर धो लें।
9 हल्दी और दही भी बहुत फायदेमंद है। दो बड़े चम्मच दही और 2 चुटकी हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी से साफ कर लें। हल्दी में स्किन को नेचुरल ब्लीच करने की क्षमता होती है। हफ्ते में 3 बार ऐसा करें।
10 अगर स्किन ऑइली है, तो मसूर दाल और इमली का पेस्ट बना कर चेहरे और गरदन पर लगाएं। हल्का सूखने पर इसे धो लें। इससे ना सिर्फ चेहरे पर कसावट आएगी, बल्कि फेशियल हेअर भी हल्के होंगे।
11 टमाटर का पल्प ले कर उसमें हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा के बड़े रोमछिद्र की परेशानी भी दूर होगी।
13 बेसन में एक्सफोलिएट करने के गुण मौजूद होते हैं। इससे सिर्फ डेड स्किन ही नहीं निकलती है, बल्कि त्वचा का रंग भी निखरता है। यह ब्लीचिंग का काम करता है। दो बड़े चम्मच बेसन के साथ गुलाबजल मिलाएं और पेस्ट बना कर चेहरे व गरदन पर लगाएं। हल्का सूखने पर इसे धो लें। इसे हफ्ते में 3 बार लगाएं।
14 त्वचा के लिए केसर बहुत उपयोगी है। केसर में मौजूद नेचुरल केमिकल से त्वचा का रंग निखरता और साफ होता है। कच्चे दूध में चुटकीभर केसर मिला कर कुछ देर छोड़ दें। इसे चेहरे व गरदन पर मलने के थोड़ी देर बाद धो लें।
15 आलू का रस सबसे पॉपुलर नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आजकल इसे ज्यादातर डार्क सर्कल और झांइयों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आलू के रस में कुछ बूंदें नीबू का रस और थोड़ा सा शहद भी डालें। चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर चेहरा धो लें। हफ्ते में 3 बार लगाएं।
16 अंडे के सफेद हिस्से से तैयार पैक से त्वचा निखरती है और चेहरे पर कसाव भी आता है। सफेद हिस्से में ऑलिव ऑइल और नीबू का रस मिला कर गरदन पर लगाएं। इसके बाद धो लें। इसे हफ्ते में एक या दो बार लगा सकती हैं।
17 चंदन पाउडर और गुलाबजल के साथ पेस्ट से तैयार पैक के इस्तेमाल से ना सिर्फ सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव होगा, बल्कि स्किन भी ब्लीच होगी।
18 गाजर का रस, नीबू और शहद त्वचा को निखारते हैं, ब्लीचिंग के अलावा स्किन पर एंटी एजिंग का भी काम करते हैं। गाजर के रस को दही और नीबू के रस में मिला कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
19 टी टोनर भी काफी फायदेमंद है। एक कप पानी उबाल कर इसमें ग्रीन टी डाल कर उतार लें। तुरंत छान कर इसे बोतल में भरें और फ्रिज में रखें। चेहरे और गरदन पर लगाएं। इससे त्वचा टाइट होगी। दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

20 जौ का आटा और कच्चे दूध का पेस्ट भी डेड स्किन को निकालने और त्वचा को ब्लीच करने का काम भी करता है। यह सामान्य त्वचा के लिए फायदेमंद है।
21 मुलतानी मिट्टी और संतरे का रस मिला कर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। डीप क्लींजिंग के साथ-साथ नेचुरल ब्लीच भी होता है। दो बड़े चम्मच संतरे के रस में 1/4 चम्मच मुलतानी मिट्टी मिला कर चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने पर चेहरा धो लें।
22 जौ का आटा, दही और बादाम के तेल से तैयार नेचुरल ब्लीच पैक रूखी त्वचा के लिए उपयोगी है। जौ त्वचा पर डीप क्लींजिंग का काम करता है। बादाम त्वचा को मॉइश्चराइजर प्रदान करता है, इससे त्वचा को पर्याप्त नमी मिलती है और फेशियल हेअर भी हल्के होते हैं। बड़ी उम्र की त्वचा के लिए यह असरदार नेचुरल ब्लीच है।
23 आम और बेसन से तैयार पैक त्वचा की डीप क्लींजिंग करता है, डेड स्किन निकाल कर स्किन को रिजूविनेट और कूल करता है। इसके लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 3 पके आम का पेस्ट। दोनों को मिला कर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। हल्के हाथ से मलते हुए धो लें।
24 नेचुरल ब्लीचिंग के लिए पुदीना भी बहुत बढ़िया काम करता है। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण से स्किन की टोन भी अच्छी होती है। पुदीना की ताजी पत्तियों में रोज वॉटर मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं। आधे घंटे के बाद धो लें।
25 संतरे का पाउडर और फ्रेश मलाई को मिला कर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें। रूखी या सामान्य त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीचिंग काम करता है।
बेदाग त्वचा के लिए पैक
26 बेदाग त्वचा पाने के लिए बेसन में हल्दी पाउडर और कच्चा दूध मिलाएं। इसे नहाने से पहले चेहरे और बदन पर मलें। गरमी में इस पैक में एक नीबू का रस और सरदियों में 1 बड़ा चम्मच मलाई मिला सकती हैं। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन निकल जाएगी और आप फ्रेश महसूस करेंगी।
27 तुलसी की ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाएं। चुटकीभर हल्दी और कपूर मिला कर चेहरे पर लगाएं कुछ ही दिनों में चेहरा बेदाग हो जाएगा।
28 आलू के रस में चंदन का पाउडर मिला कर चेहरे पर मलें। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों में चेहरा खूबसूरत दिखायी देने लगेगा।
29 संतरे के छिलकों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें। इसमें मुलतानी मिट्टी और बेसन मिला कर 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। त्वचा चमकती हुई नजर आएगी।
30 रात को कुछ बादाम दूध में भिगो कर रखें। सुबह छिलका उतार कर इन्हें बारीक पीस लें। इसमें एक चम्मच संतरे का रस डाल कर लेप की तरह चेहरे पर लगाएं। पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें।
31 हल्दी को नियमित रूप से दूध में डाल कर पीने आप अपनी बढ़ती उम्र को रोक सकते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में सहायता करते हैं, जिसकी वजह से शरीर पर उम्र का असर धीरे-धीरे पड़ता है।
32 हल्दी का इस्तेमाल करने से चेहरा ना सिर्फ बेदाग होता है, बल्कि ऐसा करने से चेहरे पर ऑइल ग्लैंड की मात्रा भी कम हो जाती है। रुटीन पैक में चुटकीभर हल्दी का इस्तेमाल करें।
33 हल्दी वाला स्क्रब बनाने के लिए 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर में कुछ बूंदें पानी और नीबू के रस की मिलाएं और इसे मुंहासे वाली जगह पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। जब यह पेस्ट सूख जाए, तो उसे हल्के हाथ से रगड़ कर पानी से साफ कर लें।
34 सेब का सिरका त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इससे त्वचा पर नेचुरल नमी कायम रहती है। ओपन पोर्स की समस्या दूर होती है। सिरके में एसिटिक एसिड, मेलिक एसिड, साइट्रिक एसिड जैसे नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल एजेंट होते हैं। टोनर को बनाने के लिए आपको चाहिए 2 बड़े चम्मच एपल साइडर विनेगर और 4 चम्मच साफ पानी। दोनों को मिलाएं। चेहरे और गरदन पर रुई के फाहे से लगाएं।
तरह-तरह के स्किन टोनर
35 कुकंबर एंड कर्ड टोनर बनाने के लिए खीरे का रस और दही का पानी एक कटोरी में मिलाएं। पैक लगाने के बाद इस पानी को चेहरे और गरदन पर लगा कर छोड़ दें। यह एक अच्छा स्किन टोनर है, इसे लगाने से त्वचा का रंग निखरता है, कसावट आती है, दाग-धब्बे और महीन रेखाएं भी दूर होती हैं।
36 कपूर और गुलाबजल में औषधीय गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं। गरमी में त्वचा पर होने वाली जलन शांत होती है। यह मुंहासे में भी काफी फायदेमंद है। गुलाब में त्वचा को नमी प्रदान करने वाले गुण होते हैं। कपूर और गुलाबजल का टोनर तैलीय ग्रंथियों को कम एक्टिव करता है, जिससे ऑइली स्किन को काफी फायदा पहुंचता है। एक कटोरी गुलाबजल में चुटकीभर कपूर डालें और अच्छी तरह से घोल लें। रुई के सहायता से पूरे चेहरे और गरदन पर लगा कर छोड़ दें। इससे चेहरे में ओपन पोर्स होने की शिकायत दूर होगी। सूर्य की किरणों से प्रभावित त्वचा को भी राहत मिलेगी।
37 अदरक और पुदीने का टोनर भी अच्छे नतीजे देता है। पुदीना अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। इसके औषधीय गुण त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। पुदीने में कई विटामिन्स होते हैं, जिसकी वजह से यह स्किन को हेल्दी रखता है। अदरक में स्किन टोनिंग के गुण होते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा के हर तरह के दाग-धब्बों को दूर करता है। इस टोनर को बनाने के लिए आपको चाहिए थोड़ी से पुदीने की पत्तियां और एक टुकड़ा अदरक। दोनों को मिला कर पेस्ट तैयार करें। एक कटोरी पानी में मिला कर छान लें। कांच की शीशी में भर कर इसे फ्रिज में रखें। पैक लगाने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों चेहरा ग्लो करने लगेगा।
38 सौंफ का पानी भी डेड स्किन निकाल कर स्किन की टोनिंग करने में मदद करता है। सौंफ को पानी में उबाल कर ठंडा करके टोनर बनाएं।