Wednesday 18 November 2020 05:00 PM IST : By Rooma

हर मौसम में करें होंठों की देखभाल

lip-care-1

गरमी हो या सरदी, अकसर होंठों की केअर करना छूट जाता है। चाहे गरम हवा हो या ठंडी हवा, दोनों ही होंठों से नमी चुरा लेती है। होंठ रूखे और पपड़ीदार हो जाते हैं। यूवी किरणों से एक्सपोजर होने की वजह से होंठों पर पिगमेंटेशन हो जाती है। रेगुलर एक्सफोलिएशन और मॉइश्चराइजिंग होंठों के लिए कारगर है।

हाइड्रेशन बेहद जरूरी

- पेट्रलियम जैली और एलोवेरा जैल होंठों की मॉइश्चराइजिंग के लिए असरदार हैं।

lip-care

- गुनगुना देसी घी रातभर होंठों पर लगा कर रखें।

- नारियल तेल, एलोवेरा जैल और 2 बूंद मिंट ऑइल मिलाएं। इसे होंठों पर लगा कर छोड़ दें।

- मलाई में कुछ बूंदें नीबू के रस की डालें। इसे सारी रात होंठों पर लगाए रखें। विटामिन ई में होंठों की पपड़ी को जल्दी से जल्दी ठीक करने के गुण होते हैं। लिप बाम में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग चीजें जैसे नारियल, सूर्यमुखी का तेल, बी वैक्स, शहद, शिया बटर मिला कर होंठों पर लगाएं। लिप बाम में सनस्क्रीन होना चाहिए। यह होंठों को सुरक्षित रखता है।

जरूरी क्यों है

- डेड स्किन लेअर को निकालने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी है। जौ का आटा और मलाई होंठों पर लगाएं और कुछ देर के लिए मलें। ठंडे पानी से धोने के बाद होंठों को मॉइश्चराइज करना ना भूलें।

- शहद और चीनी को मिला कर स्क्रब बनाएं। इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल मिला कर होंठों पर लगाएं। इससे होंठ मुलायम बने रहेंगे।

- कोकोनट ऑइल, एलोवेरा जैल, कुछ बूंदें मिक्स ऑइल की व चीनी मिलाएं और होंठों पर एक्सफोलिएशन करें। होंठों पर बेबी ब्रश से हल्के हाथ से स्क्रब करें। इससे मृत कोशिकाएं दूर होंगी और पपड़ी नहीं जमेगी। हाइड्रेटिंग लिप बाम लगाएं। एक्सफोलिएशन रात को करें।

क्या ना करें

- होंठों पर बार-बार जीभ ना फेरें। इससे होंठ रूखे हो जाएंगे। ग्लॉस और अल्कोहल युक्त लॉन्ग वियर लिपस्टिक ना लगाएं, तो बेहतर है। ये भी होंठों को रूखा कर देती हैं। क्रीमी लिपस्टिक लगाएं।

lip-care-2

- होंठों पर लिप कलर लगाने से पहले लिप बाम लगाएं। रेड, ऑक्सब्लड, डीप ब्राउन कलर विंटर के लिए खास हैं। इन्हें गरमियों में ना लगाएं। विटामिन युक्त ऑइल वाली लिपस्टिक इस समय के लिए बेस्ट है।