Wednesday 23 September 2020 04:33 PM IST : By Ruby Mohanty

लिपस्टिक कैसी अौर किस कलर की खरीदें, जानने के लिए पढ़िए यह लेख

lipstick-1

⇛ अाजकल लिपस्टिक में कई वेराइटी मौजूद हैं, जिन्हें देख कर कंफ्यूजन हो जाता है कि अाखिर कौन सी लिपस्टिक खरीदना सही रहेगा। इतना ही नहीं  लिपस्टिक के नए शेड्स ने भी ट्रेंड को बदला है। जैसे अॉरेंज, गोल्ड, स्मोकी ग्रे अौर अॉल टाइम फेवरेट रेड! इसमें से अॉरेंज क्रीमी लिपस्टिक सबसे ज्यादा सराही जा रही हैं, जो होंठों की खूबसूरती उभारने के साथ-साथ अापको ट्रेंडी लुक भी देती हैं। 
⇛ होंठों को बेबी टूथब्रश से हल्के हाथ से एक्सफोलिएट करें। डेड स्किन रिमूव होगी। अब अपने होंठों को हाइड्रेट करने के लिए लिप बाम लगाएं। होंठ लिपस्टिक लगाने के लिए तैयार हैं।
⇛ छोटे से रुई के टुकड़े पर कंसीलर लगा कर होंठों पर लगाएं अौर अच्छी तरह से स्मज करें। अब अाप लिप कलर लगाएंगी, तो लिप कलर सही मायने में उभर कर अाएगा। 
⇛ अपनी पसंद की मैट कोरल लिपस्टिक लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं।
⇛ हैलोरॉनिक एसिड इन दिनाें एंटी एजिंग क्रीमों में काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। कम समय में यह कमाल का असर दिखाता है। इसके अच्छे नतीजों को देखते हुए बड़ी लिपस्टिक कंपनियां भी सूखे होंठों की समस्या खत्म करने के लिए मॉइश्चराइजिंगवाली लिपस्टिक ले कर अायी हैं। यह लिप बाम अौर लिप कलर दोनों का काम करती है। इसकी फिनिश सिल्की अौर लंबे समय तक टिकनेवाली होती है। इससे होंठों पर पपड़ी जमने अौर सूखने की समस्या भी नहीं होती।
⇛ बाम अौर लिप सीरम होंठाें को बटर सॉफ्ट करने के लिए असरदार है। इसे लगाने के कुछ ही देर बाद होंठ भरे-भरे दिखने लगते हैं।
⇛ लिक्विड लिप कलर लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाया जाता है। इसमें काफी ब्राइट कलर अाते हैं। ऊपरी होंठ के उभरे भाग पर ब्राइट बेरी कलर बाकी कलर से ज्यादा ब्राइट लगता है।
⇛ वेलवेट लिप पेंसिल अब 10-12 शेड्स में उपलब्ध हैं। हॉट पिंक अौर रेड जैसे लिप असेंशियल कलर हैं।
⇛ एक्स्ट्रा ग्लो लिपस्टिक में अाजकल अॉरेंज कलर खूब सराहा जा रहा है। मुंबई के मेकअप अार्टिस्ट कपिल भल्ला के मुताबिक, डीप कोरल, शीर अॉरेंज, पीच कोरल अौर रेड कलर गेहुंए रंग की त्वचा पर खूब फबते हैं। अगर होंठों का रंग थोड़ा कालापन लिए हुए है, तो बेहतर है कि होंठों पर फाउंडेशन का हल्का सा टचअप करें, फिर लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठों पर लिप कलर की खूबसूरती उभरेगी।

lipstick-2


⇛ लिपस्टिक देर तक टिकाने के लिए अापको अब ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। अाजकल मार्केट में लॉन्ग लास्टिंग मॉइश्चराइजिंग बूस्टर लिप कलर अा गए हैं। इसमें पिंक, अॉरेंज व रस्ट कलर काफी पॉपुलर हैं।
⇛ सांवली स्किन टोन पर ब्राइट लिप कलर खूब फबते हैं। अपनी स्किन टोन के मुताबिक होंठों पर रोल अॉन पैक में अानेवाला क्रीम फाउंडेशन का लाइट टच दें। होंठों के रंग को न्यूट्रलाइज करने के लिए होंठों पर अॉरेंज कंसीलर लगाएं। इसके ऊपर अाप अपनी पसंद का लिप स्टेन लगा सकती हैं। वाइन, बरगंडी, मैरून, अॉरेंज अौर रेड कलर लगा सकती हैं। ब्राउन अौर पॉपी पिंक लिपस्टिक शेड लगाने से परहेज करें। 
⇛ अॉरेंज लिप कलर अांखों को एकदम अाकर्षित करता है। खासकर तब जब ब्लैक-ब्राउन अाई पर ब्लैक अाई विंग्ड अाई लाइनर लगाएं। ऐसे में अाई मेकअप काफी सॉफ्ट लुक देता है। सन किस्ड ब्रॉन्ज अाई शैडो अौर मस्कारा या ब्लैक एक्सटेंटेड अाई लाइनर लगाएं। वैसे भी अॉरेंज लिप कलर के साथ ब्लैक अाई लाइनर खूबसूरत दिखता है। बेबी पिंक ब्लशर गालों पर लगाएं, जिससे मेकअप बैलेंस दिखे।
⇛ कुछ ब्राइट कलर के रेड अौर पिंक शेड्स हर मौसम के लिए अनुकूल होते हैं। ऐसे लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल करें, जिनका टेक्सचर सॉफ्ट अौर क्रीमी हो। ऐसे टेक्सचर से होंठों का परफेक्ट पाउट बनेगा।
लिपस्टिक कैसे टिकी रहे
⇛ होंठों पर फाउंडेशन की पतली लेअर लगाएं, हल्का सूखने पर लिप पेंसिल से अाउटलाइन बनाएं। फिर लिप कलर लगाएं।
⇛ लिप पेंसिल से अाउटलाइन लगाने के बाद लिप कलर लगाएं। इसे देर तक टिकाने के लिए अाप बेबी पाउडर को होंठों पर हल्के हाथ से लगाएं अौर मेकअप ब्रश से एक्स्ट्रा पाउडर निकाल दें। एक बार लिप कलर फिर से लगाएं।
⇛ 9 टू 5 लॉन्ग लास्टिंग लिप कलर लगाएं। इस तरह की लिपस्टिक लगाने के बाद बीच में टचअप करने की जरूरत नहीं होती। लॉन्ग लास्टिंग लिप कलर हमेशा मॉइश्चराइजिंग युक्त लें। मैट फिनिश वाले लिप कलर से होंठ रूखे अौर पपड़ीदार होने की अाशंका होती है।
⇛ 5 घंटे के बाद जब लिप्स पर टचअप करने की जरूरत महसूस हो, तो दोबारा वही कलर लगाने की जगह लिप ग्लॉस लगाएं। होंठों का अाकर्षण बना रहेगा।