Thursday 08 October 2020 12:01 PM IST : By Ruby Mohanty

विंटर मेकअप किट में करें ये 5 बदलाव

beauty-kit-nov-19-2

पाउडर की जगह मॉइश्चराइजर रिच फाउंडेशन

फुल कवरेज फाउंडेशन चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों को छिपाता है। फाउंडेशन लगाने से पहले कंसीलर स्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सरदियाें के मौसम में क्रीम बेस्ड फाउंडेशन लगाएं। इससे त्वचा पर नमी भी बनी रहेगी और चेहरा फ्रेश दिखायी देगा।

मैट लिपस्टिक की जगह टिंटेड लिप ऑइल

रूखी ठंडी हवाअों के मौसम में मैट लिपस्टिक लिप लाइंस में जम जाती है और एक तरह से होंठों पर झुर्रियाें का लुक देती है, जिसे अाप क्रीज्ड फिनिश कहते हैं। मैट लिपस्टिक से होंठ रूखे दिखते हैं। इसकी जगह टिंटेड लिप ऑइल लगाएं। यह होंठों को ग्लॉसी स्मूद फिनिश देगा और होंठ मुलायम दिखेंगे।

क्रीम ब्लश की जगह कुशन ब्लश ऑन

अकसर सरदी में क्रीम ब्लश का यह सोच कर इस्तेमाल करते हैं कि यह त्वचा का अतिरिक्त तेल सोख लेगा, जबकि सरदी में इसे लगाने के बाद स्किन पैची दिखायी देती है। क्रीम की जगह कुशन ब्लश ऑन इस्तेमाल किया जा सकता है, जो त्वचा को गुलाबी रंगत देता है। इससे रंगत एकसार दिखती है।

मैट ब्रोंजर की जगह शिमर

गरमियों में ज्यादा चमक के बिना ही ग्लो पाना है, तो मैट ब्रोंजर लगाया जाता है। जैल क्रीम फिनिश वाले ब्रोंजर भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन सरदियाें में ब्रोंजर से चेहरा मुरझाया दिखता है। सिर्फ शिमर या शिमर युक्त मेकअप भी प्रयोग कर सकती हैं।

स्मजप्रूफ काजल की जगह नॉर्मल काजल

सरदियों में काजल फैलने की समस्या नहीं रहती। काजल अौर तरह-तरह के कलरफुल आई पेंसिल का इस्तेमाल करने के यही दिन हैं। इन्हें आईलिड पर ही लगाएं, तो बेहतर है। इससे यह आंखों के आसपास फैलेंगे भी नहीं। लोअर लैश लाइन पर लगाने से बचें।