Wednesday 23 September 2020 04:34 PM IST : By Ruby Mohanty

जानें स्किन टोन से कैसे मैच करें लिपस्टिक शेड

lipstick-1

क्विक फ्रेश लुक पाने के लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड से बढ़ कर अौर कोई मेकअप नहीं।
कई बार स्किन अच्छी होने के बावजूद चेहरा बुझा-बुझा दिखता है। कहीं इसकी वजह लिपस्टिक का गलत शेड तो नहीं? लिपस्टिक का शेड सेलेक्ट करते समय स्किन टोन के साथ-साथ उम्र अौर अवसर पर विचार करें। स्किन टोन अौर अंडरटोन में फर्क है। त्वचा की अंडरटोन 2 तरह की होती हैं—येलोइश अौर दूसरी थोड़ी पिंकिश। इसे जांचने के लिए अपनी कलाई के अंदरूनी हिस्से पर उभरी नसों को गौर से देखें। अगर ये नसें नीले रंग की लगती हैं, तो अंडरटोन कूल पिंक है। अगर ये नसें कुछ-कुछ हरे रंग की हैं, तो स्किन टोन वॉर्म येलो रंग की है। अगर नसें कभी हरी कभी नीली लगती हैं, तो यह अंडरटोन न्यूट्रल कहलाएगी।
किस स्किन टोन पर कैसा शेड
न्यूट्रल स्किन टोन पर ज्यादातर सभी रंग सूट करते हैं। लेकिन फिर भी ग्रे, ब्लू अौर ब्लैक जैसे लिप कलर के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे चेहरा मुरझाया अौर थका हुअा नजर अाएगा। येलो स्किन टोन पर प्योर रेड अौर अॉरेंज जैसे रंग खूब फबते हैं। ये रंग उत्साह से भरे दिखते हैं। अगर अंडरटोन पहचानने में समस्या महसूस होती है, तो सबसे अच्छा उपाय है कि अपने चेहरे की रंगत के हिसाब से लिपस्टिक चुनी जाए।
फेअर स्किन टोन की महिलाअों पर कोरल, पीच, अॉरेंज, पिंक अौर फ्यूशिया के लाइट कलर डे टाइम में सही रहेंगे। बोल्ड रेड, चेरी रेड, बेरी अौर प्लम टोन ईवनिंग मेकअप में अच्छे लगेंगे। लेकिन कोरल, पीच, चेरी रेड जैसे शेड चुनते समय भी ध्यान रखें कि फेस जरूरत से ज्यादा ब्राइट ना लगे, ना ही बहुत डल लगे।
मीडियम स्किन टोन इस स्किन टोन की महिलाअों पर मल्टी कलर के शेड्स अच्छे लगते हैं। बेरी रेड, रस्ट, ब्रिक रेड मैरून, बरगेंडी, शेड शाम के लिए सही हैं अौर अाॅरेंज, मोव, पिंक लाइलेक अौर सिनैमन कलर के शेड डे मेकअप में अच्छे लगते हैं। ब्रोंज टोन पर क्रीमी अौर मैट फिनिशिंग दोनों अच्छे लगते हैं। गेहुंए रंग की युवतियां डीप न्यूड अौर नेचुरल ब्राउन लगाएं।

lipstick-2


डार्क स्किन टोन
सही मेकअप करने पर यह स्किन टोन गॉर्जियस लगता है। अच्छा लिप कलर लगाने पर होंठों की खूबसूरती अौर भी निखर अाती है। पिंक, ब्राउन अौर बेरी शेड, कॉपर, वॉलनट, ब्रोंज अौर अॉक्सब्लड, मैरून अौर रोज कलर डार्क स्किन पर टोन पर अच्छे लगते हैं।  इतना ही नहीं अगर अाप वर्किंग वुमन हैं, तो डे टाइम के लिए लिपस्टिक शेड में न्यूड कलर लगा सकती हैं। न्यूड टोन में जिंजर ब्रेड न्यूड टोन, न्यूड विद ब्राउन टिंट बेस्ट शेड बेस्ट माने जाते हैं। 
स्मार्ट लिपस्टिक शेड्स
टोमैटो रेड ः यह गोरे रंग पर अच्छा लगता है। इसे दिन में लगाएं
वाइल्ड बेरी ः डीप टोन जैसे वाइल्ड बेरी से होंठाें का अाकार उभर कर अाता है। वॉर्म कॉम्पलेक्शन की युवतियों पर यह शेड खूब फबता है। नाइट मेकअप में इसे इस्तेमाल करें।
कोरल ः इस तरह के लिप कलर मैट फिनिशिंग में अच्छे लगते हैं, यह कलर ज्यादातर सभी तरह की स्किन टोन पर जंचता है।
पिंक ः पिंक चाहे किसी भी शेड का क्यों ना हो, हर उम्र की महिलाएं पिंक लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। मजेंटा, रस्ट मिक्स पिंक, ब्राउन मिक्स पिंक जैसे शेड्स ज्यादतर वीटिश स्किन टोन की महिलाअों पर फबते हैं।
होंठों की शेप का भी रखें ध्यान
डार्क कलर की लिपस्टिक लगा रही हैं, तो होंठों का परफेक्ट शेप पाने के लिए होंठों की अाउटलाइन के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करने की जगह होंठों पर लिप कलर से डॉट लगाएं। उसके बाद वेलवेट लिक्विड लिपस्टिक से होंठों पर कलर लगाएं।
मेटैलिक शेड ः इस तरह का शेड तकरीबन हर माहौल में सुंदर लगता है। लेकिन होंठों पर मेटैलिक शेड पूरी तरह निखर कर अाए, इसके लिए लिप कलर लगाने से पहले लिप अॉइल बाम लगाना चाहिए। अाजकल बाजार में लिप सीरम भी उपलब्ध है। लिक्विड हाईलाइटर से भी काम लिया जा सकता है। मेटैलिक शेड अौर हाईलाइटर को फिंगर से मर्ज कर रहे हैं, तो उंगलियों पर जरा सा हाईलाइटर लगा कर चीकबोन्स, ब्रो बोन्स व नोज बोन पर लगाएं।