Thursday 09 December 2021 11:26 AM IST : By Team Vanita

स्वेटर के आसान पैटर्न खुद बुनें अपनों को पहनाएं

अगर आप भी निटिंग का शौक रखती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं बड़ी आसानी से बनने वाले निटिंग पैटर्न। इन्हें बनाने का ईजी तरीका भी प्रस्तुत है। ऐसे और स्टाइलिश निटिंग पैटर्न और स्वेटर्स के डिजाइन के लिए देखें वनिता का दिसंबर, 2021 अंक

जेंट्स पुलोवर डिजाइन 

knitting-1

सलाई पर लाइट रंग से 18 फं. डालें। 

दो लाइन स्टा. स्टि. की बुन कर डिजाइन इस प्रकार डालें-

1 पंक्तिः डार्क रंगः 2 सी., 2 फं. बिना बुने उतारें, 4 सी. बुनें, 2 फं. बिना बुने उतारें, 4 सी., 2 फं. बिना बुने उतारें, अंत में 2 सी. बुनें। 

2 पंक्तिः 2 उ., बिना बुने फं. उतारें, 4 उ., पूरी पंक्ति इसी तरह बुनें, अंत में 2 उ. बुनें।

3 पंक्तिः लाइट रंगः 1 सी. बिना बुना फं. अागे से पहले बुनें, फिर बुना फं. बुनें, दोनों को एक साथ सलाई से उतार दें, फिर बुना फं. पीछे से पहले बुनें, फिर बिना बुना फं. बुनें, दोनों को एक साथ सलाई से उतार दें, पूरी सलाई इसी क्रम में बुनें, अंत में 1 सी.।

4 पंक्तिः पूरी उ. बुनें। एक से 4 पंक्ति तक दोहराएं। 

नेट पैटर्न

सलाई पर 17 फं. डालें। मुख्य रंगः 1 व 3 पंक्तिः पूरी सी.। 2 व 4 पंक्तिः पूरी उ.। 5 पंक्तिः मैच करता दूसरा रंगः 1 सी., प्रत्येक फं. पर 3-3 बार धागा लपेटते हुए बुनें, अंत में 1 सी.। 6 पंक्तिः 1 सी., 3 फं. के धागे खोल कर उसे बाएं हाथ की सलाई पर लाएं और 3 फं. को इकट्ठे पहले सी., फिर उ., फिर सी. बुन कर फं. को सलाई से उतार दें, इस तरह 3-3 फं. के धागे खोल कर बुनते जाएं, अंत में 1 सी. बुनें। 1 से 6 पंक्ति तक दोहराएं।

जिगजैग पैटर्न 

knitting-3

31 फं. डालें। 1 पंक्तिः उ.। 2 पंक्तिः सी.। 3 पंक्तिः 1 सी., 2 फं. का 1 फं., 5 सी., धागा अागे 1 सी., धागा अागे 1 सी., 4 सी., 3 फं. का 1सी., 5 सी., धागा अागे 1 सी., धागा अागे 1 सी., 4 सी., 2 फं. का 1, 4 पंक्तिः उ.। 5 पंक्तिः 1 उ., 2 का 1, 5 उ., धागा अागे 1 सी., धागा पीछे 4 उ. (फं. बढ़ जाएगा), 3 फं. का 1 उ., 5 उ., पूरी पंक्ति इसी तरह, अंत में 2 फं. का 1 उ.। 6 पंक्तिः बढ़े हुए फं. बस उ. बुनने हैं, बाकी सब सी. बुनें। एक से 6 पंक्ति तक दूसरे रंग से दोहराएं। 

डबल ट्विस्ट चेक

knitting-2

सलाई पर 41 फं. डालें। 1 पंक्तिः लाइट रंगः सी.। 2 पंक्तिः उ.। 
3 पंक्तिः डार्क रंगः अब 4 फं. सी. बुनें, 2 फं. उतारें, 4 फं. सी. बुनें, 2 फं. उतारें, पूरी सलाई इसी तरह। 4 पंक्तिः 4 उ. बुनें, 2 फं. उतार लें, पूरी पंक्ति इसी तरह बुनें। 
5 पंक्तिः लाइट रंगः पहला फं. सी. बुनें, अगले 2 फं. बिना बुने उतार लें, अगले 4 फं. को इस प्रकार बुनें-2 फं. अागे से पहले बुनें व पहला बाद में बुनें, दोनों फं. को सलाई से उतार दें, फिर अगले 2 फं. में दूसरा फं. पीछे से पहले बुनें व पहला बाद में, दोनों को एक साथ सलाई से उतार दें, 2 फं. बिना बुने उतार लें, पूरी सलाई इसी तरह पूरी करें। 6 पंक्तिः पूरी उ.। एक से 6 पंक्ति तक दोहराएं।

किड्स स्वेटर पैटर्न

सलाई पर 25 फं. डालें। लाल रंग की ऊन से 4 सलाई गा. स्टि. की बुनें। 1 पंक्तिः सफेद रंगः 3 फं. सी., 1 फं. उतारें, 3 फं. सी., 1 फं.उतारें, पूरी पंक्ति इसी तरह, अंत में 1 फं. सी.। 2 पंक्तिः 1 फं. सी., धागा अागे 1 फं. उतारें, धागा पीछे 3 सी., पूरी पंक्ति इसी तरह, अंत में 3 सी.। 3 पंक्तिः लाल रंगः 1 सी., 1 फं. उतारें, 3 सी., 1 फं. उतारें, पूरी पंक्ति इसी तरह, अंत में 3 सी. बुनें। 4 पंक्तिः 3 सी., धागा अागे 1 फं. उतारें, धागा पीछे 3 सी., पूरी पंक्ति इसी तरह, अंत में 1 फं. सी.।