Wednesday 23 December 2020 04:48 PM IST : By Meena Pandey

कंगना की कुंडली ने खोले कई राज

kangana-new

कंगना आगे भी मुद्दे उठा कर चौंकाती रहेंगीः ज्योतिष वाई. राखी

सब ग्रहों का खेलः कंगना की कुंडली मीन राशि की है। इनका जन्म रेवती नक्षत्र में हुआ। इनकी कर्क लगन की कुंडली है यानी चंद्रमा लगन है। इनकी कुंडली में अांशिक कालसर्प दोष भी है। अभी सूर्य की महादशा और चंद्रमा की अंतर्दशा चल रही है। यही इनकी बेबाकी की वजह और सच्चे मन की निशानी है। इनकी पर्सनेलिटी हमेशा बेबाक व निडर बनी रहेगी। आगे भी ऐसे मुद्दे उठा कर चौंका देंगी।

कंगना के ब्रेकअपः कंगना शादी के मूड में तो बहुत हैं, पर हर बार ब्रेकअप हो जाता है। कुंडली में गुरु के साथ राहू बैठा है, जो चंडाल योग बनाता है। इनकी शादी अगले 10 सालों तक नहीं होगी। लेकिन सूर्य की जो दशा चल रही है, उसमें शादी अचानक हो भी सकती है। विवाह का सुख थोड़ा मुश्किल है। उनका नाम और भी पुरुषों के साथ जुड़ेगा, मगर रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचेगा।

लोकप्रियता बढ़ेगीः इस वक्त चंद्रमा और सूर्य की युति राजा और रानी की बनी हुई है। यह उनको नाम, पद, यश सब दिला सकती है। तभी एकाएक वे फिल्म इंडस्ट्री से ले कर हर ग्रुप, सोशल नेटवर्क और न्यूज चैनल्स पर छायी हुई हैं। इंस्टा, वाॅट्सएप, टि्वटर पर उनकी ही चर्चा है। लेकिन शासन, सफलता और पैसों के साथ दुख और तकलीफें आती हैं। दुश्मन भी खड़े होंगे, जो उन्हें नीचे गिराना चाहेंगे, लेकिन ये डटी रहेंगी।

कंगना टिकेंगी कहीं नहींः बॉलीवुड से उनके झगड़े के बाद क्या वहां कोई उनको काम देगा? कुंडली में सूर्य की दशा की वजह से यह सब हुआ है। कंगना राजनीति में जरूर आएंगी, पर लंबी रेस का घोड़ा साबित नहीं होंगी। वे एक लंबे ब्रेक के बाद वे फिल्मों में 2025 में दोबारा उभरेंगी। अगर राजनीति में आ गयीं, तो एमएलए, मंत्री या किसी राज्य खासकर महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। उनको फिल्में करने से कौन रोक सकता है? भले एक्टिंग ना करें, पर फिल्में बनाएंगी, डाइरेक्शन करती रहेंगी। वे हमेशा सुर्खियों और मीडिया में छायी रहेंगी। कंगना हॉलीवुड जाती नहीं दिखतीं।

कौन सा कलर, फूल, कपड़े, रत्न पहनेंः अोपल सोने में पहनना उनके लिए अच्छा है। उनके लकी कलर पीला और सफेद हैं। उन्हें चमेली के फूल अपने कमरे में और आसपास रखना चाहिए। इसी की सुगंधवाला अरोमा लैंप या अगरबत्ती जलाएं। इसी की सुगंध का इत्र भी लगाएं।

ज्योतिषशास्त्र कहता है कि वे अच्छी पॉलिटीशियन बनेंगीः वास्तुशास्त्री ज्योतिष दिनेश अत्रिश

ज्योतिष के अनुसारः हिमाचल के भांबला में दोपहर के समय जन्मी कंगना की कुंडली काफी दमदार है। कुंडली के दसवें घर में सूर्य है। सूर्य उनको पावरफुल और विद्रोही बनाता है, सूर्य के साथ बैठा राहू उनको मूडी बनाता है। अगला कदम क्या होगा, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। राहू के साथ गुरु मिल कर चंडाल योग बनाते हैं। उन्हें सरकार की अोर से हमेशा सपोर्ट मिलेगा। राहू इनको सही फैसला लेने से भटकाता है, लेकिन दसवें घर में बैठा मीन राशि का गुरु मदद करके विवादों से बाहर निकालता है।

kangana

लव-लाइफः 35 साल की उम्र के बाद शादी की अोर रुझान होगा। इनका विवाह फिल्म इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति से हो सकता है। एच (H) अक्षर से शुरू होनेवाले पुरुष सूट नहीं करेंगे। रितिक से इसीलिए ब्रेकअप हुआ। वे अपने से स्ट्रॉन्ग आदमी से शादी नहीं करेंगी।

फिल्मी कैरिअरः इनकी कुंडली का पांचवां घर कला का है, जो उनको गंभीर अदाकारा बनाता है। सातवें घर में बैठा चंद्रमा भावनात्मक रूप से मजबूत करता है, इसलिए अपने रोल बहुत गहराई निभाती व जीती हैं। सूर्य और राहू उनके फिल्मी कैरिअर में मदद कर रहे हैं, आनेवाला समय उनको और भी ऊंचाइयां छूने में मदद करेगा।

राजनैतिक कैरिअरः सूर्य के बली होने की वजह से कुछ सालों में राजनीति में जा सकती हैं। राहू इनको कुशल राजनीतिज्ञ व कूटनीतिज्ञ के गुण देता है। वे अच्छी पॉलिटीशियन बनेंगी। उनके दुस्साहसी व्यवहार से दुश्मन बढ़ रहे हैं, पर ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि वे सचाई पर डटी रहेंगी। झूठ बोलनेवाले रोड़े अटकाएंगे, पर कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। छठे घर में बैठा शनि शत्रुअों के नाश का योग बना रहा है। मंगल की स्थिति ऐसी है कि इनके दुश्मन छोटे-मोटे नहीं होंगे। लोगों ने ऐसी किसी अभिनेत्री को देखा है, जो बॉलीवुड घरानों से भाई-भतीजावाद के खिलाफ भिड़ गयीं। इसलिए उनके प्रति लोगों के मन में बेहद प्यार और सम्मान है।

वास्तु शास्त्री के टिप्सः कई लोग इनके नाम-काम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कंगना को अपने अवॉर्ड्स को अपने अॉफिस की दक्षिण दिशा में डिस्प्ले करें। अपनी फिल्मों की सफलता के लिए इच्छा पूर्ति करनेवाली कुबेेर मुद्रा अपनाएं। सेहत के लिए प्राण मुद्रा का निरंतर अभ्यास करें।

वे अपने घर का उत्तर-पूर्व उत्तर और पूर्व का हिस्सा खाली रखें, घर का मंदिर इस दिशा में रखें। राहू के असर को कम या खत्म करने के लिए नॉर्थ ईस्ट में मोरपंख लगाएं। E,H,N,F,P अक्षरों से नाम शुरू होनेवाले लोगों से सचेत रहें। किसी भी तरह के नशे से बचेें, फिर चाहे वह सफलता का नशा क्यों ना हो। अपने घर में ब्लैक कलर को बिलकुल अवॉइड करें। ब्राउन का भी इस्तेमाल कम से कम करें यानी फर्नीचर, परदे, कपड़े काले रंग के हरगिज ना हों।

न्यूमरोलॉजी के अनुसार कंगना बनेंगी स्प्रिचुअल गुरुः न्यूमरोलॉजिस्ट उपासना डिमरी

कंगना का मूलांक 5 और भाग्यांक 6 हैः उनका जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ, उनका मूलांक चंद्रमा और गुरु के अंकों से बना है। यह कंगना को कोमल हृदय का बनाता है। न्यूमरोलॉजी चार्ट को लो शो ग्रिड भी कहा गया है। वे चार्ट के मामले में भाग्यशाली हैं। उनका लो शो ग्रिड सभी अंकों से भरा है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। गुरु का 3 नंबर उन्हें आदर्श, बेखौफ और सचाई के लिए संघर्ष करनेवाला बनाता है। दिल को छूनेवाली बात के लिए वे संघर्ष करेंगी, चाहे परिस्थिति विपरीत क्यों ना हो। 2 नंबर का अंक कंगना को क्रिएटिव बनाता है। 5 नंबर उनको निडर बनाता व सुख-सुविधाएं देता है। यह अंक बदलाव का है, तभी वे हमेशा नयी भूमिका चुनती हैं, चाहे स्क्रीन पर हो या पब्लिक लाइफ में। भाग्यांक 6 की वजह से कंगना अच्छा पहनना, अच्छा खाना व शानोशौकतभरा जीवन जीती हैं। यह परिवार का नंबर भी है, जो उन्हें परिवार से जोड़े रखता है। वे आनेवाले समय में कोई किताब भी लिख सकती हैं। कंगना के पास 8, 1, 6 अंक हैं, जो उन्हें प्रैक्टिकल, अच्छी ऑब्जर्वर, दूरदर्शी, बहुआयामी व तार्किक बनाते हैं।

kangn-4

फैंस व विरोधियों का रवैयाः राहू प्रधान वर्ष होने से उनके दुश्मनों को बल मिलेगा। काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। विरोधियों पर विजय पाने के लिए अध्यात्म का सहारा लेना होगा। ध्यान करने से उनकी शारीरिक व मानसिक एनर्जी बढ़ेगी। वे राहू के दुष्प्रभावों से बची रहेंगी। फैंस की संख्या बढ़ेगी।

राहू का प्रभावः 2021 कंगना का राहू प्रधान साल है। मार्च 2021 के बाद का समय उतार-चढ़ावभरा रहेगा। मानसिक तौर पर यह समय कठिन रहेगा, जिससे उन्हें सर्विकल, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, आंखों में दर्द या साइनस की समस्या हो सकती है। अपने पैरों और पेट का भी विशेष ध्यान रखना होगा। अध्यात्म और ईश्वर की अोर रुझान बढ़ेगा। वे धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकती हैं।

फिल्म व पॉलिटिक्स में कैरिअरः कंगना गुस्से पर काबू रखेंगी, तो लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ेंगी। इससे उनके फिल्मी कैरिअर में उछाल आएगा। कंगना पॉलिटिक्स में भी प्रवेश कर सकती हैं, लेकिन उसमें अभी समय है।

2021-2022 में अध्यात्म आवाज देगाः यह उनका केतु प्रधान साल रहेगा। केतु धर्म से जोड़ता है। अध्यात्म से जुड़ने पर उनके शत्रुओं का विनाश निश्चित है। कंगना का व्यक्तित्व एक गुरु की तरह है, जिसे गलत काम बर्दाश्त नहीं होते। वे सौंदर्य, बुद्धि व बल का असाधारण मेल हैं। कंगना खुद से ज्यादा लोगों के लिए जीती हैं। वे चाहे राजनीति में जाएं या किसी दूसरे क्षेत्र में, टॉप पर रहेंगी। उनका बेबाक स्वभाव दुश्मन व विरोधी पैदा करेगा, जिससे उनमें संन्यास भाव पैदा होगा। वे अचानक गायब हो कर अध्यात्म में डूबी दिखेंगी। कंगना बड़ी स्प्रिचुअल गुरु बन सकती हैं। उनके अनेक अनुयायी होंगे

astro-kangana
न्यूमरोलॉजिस्ट उपासना डिमरी, ज्योतिष दिनेश अत्रिश, ज्योतिष वाई. राखी