Tuesday 01 February 2022 01:15 PM IST : By Team Vanita

घर के सामान की भी होती है एक्सपायरी डेट

expiry-9

घर में रखे वुडन स्पैचुला से ले कर रनिंग शूज जैसी चीजों का भी एक समय सीमा के अंदर तक इस्तेमाल करना ही सही रहता है, वरना इनसे सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की भी एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन हमें इसके बारे में मालूम नहीं होता। हम इन्हें सालोंसाल तब तक इस्तेमाल करते चले जाते हैं, जब तक वे टूट-फूट ना जाएं या खराब हो कर फेंकने लायक ना हो जाएं। इन्हें समय रहते बदल देना चाहिए। 

expiry-4

तकिया - 2-3 सालः हम इसे बिना सोचे-समझे सालोंसाल इस्तेमाल करते चले जाते हैं। किसी भी तरह का सिरहाना धीरे-धीरे धूल में पनपने वाले कीड़ों का घर बन जाता है। तकिए की शेप बिगड़ जाने से गरदन में दर्द होने लगता है। 

स्लिपर्स - 6 महीनेः दिनभर हील्स या असुविधाजनक जूते पहनने के बाद घर में स्लिपर्स पहनने से पैरों को आराम मिलता है। लेकिन अधिक समय तक इस्तेमाल करने से इनसे फंगल इन्फेक्शन फैलने का खतरा रहता है। इसलिए जहां तक हो सके, इन्हें समय-समय पर धोते रहना चाहिए।

expiry-1

तौलिया - 1- 2 सालः क्या हर बार नहाने के बाद तौलिए को धोते और धूप में सुखाते हैं ? ज्यादातर लोग नहाने के बाद हवा लगाने के लिए हुक पर टांग देते हैं। नमी से भरपूर गीला तौलिया बैक्टीरिया के पनपने की बेहतरीन जगह है। यहां तक कि इन्हें लगातार धोने से यह समस्या नहीं सुलझती। इन्हें कुछ समय के बाद बदलना ही बेहतर होता है। 

स्पॉन्ज - 2 सप्ताहः नहाने के काम में आने वाली इन चीजों में फंगस पनप सकती है। बॉडी को साफ करने के लिए एक्सपायर हो चुके स्पॉन्ज का इस्तेमाल ना करें। प्राकृतिक और सिंथेटिक शावर पफ को पानी में उबालें, ताकि उसमें पनपने वाले बैक्टीरिया मर सकें। 

expiry-7

टूथब्रश - एक महीनाः जब टूथब्रश के ब्रिसल्स बिखरने लगते हैं तब हम इसे बदलते हैं, जबकि डेंटिस्ट हर महीने नया टूथब्रश इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। खराब टूथब्रश के इस्तेमाल से मसूढ़ों की बीमारियां होने, प्लाक जमने और सांस में से बदबू आने की समस्या हो सकती है। एक महीने तक लगातार इस्तेमाल के बाद यह सही तरीके से दांतों को साफ रखने का काम नहीं कर पाता। वह बात अलग है कि हम अपनी तसल्ली के लिए इसी टूथब्रश से 2-3 महीने काम चला लेते हैं। कोल्ड या फ्लू होने पर इसे बदलने की जरूरत होती है, वरना इससे फिर से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। 

हेअर ब्रश - एक सालः हेअर ब्रश को सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर साफ करें और एक साल में जरूर बदलें। 

परफ्यूम - 1-3 सालः असेंशियल ऑइल वाले परफ्यूम की बिना खुली बोतल 3 साल तक इस्तेमाल में लायी जा सकती है। खोल लेने पर 2 साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

expiry-8

ब्रा - 1-2 सालः जैसे ही ब्रा की शेप, इलास्टिसिटी बिगड़ने लगे, साइज में बड़ी या छोटी महसूस होने लगे, पहनते समय आरामदायक ना लगे, तो इसे तुरंत वाॅर्डरोब से बाहर करें। 

पैंटी - एक सालः जननांग शरीर का एेसा खुला हिस्सा है, जिससे होने वाला डिस्चार्ज अंडरगारमेंट्स पर लगता रहता है, इससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा रहता है। इन्हें रोज अच्छे से धोने और सुखा कर पहनने से फायदा होता है, पर सालभर के बाद इन्हें इस्तेमाल करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। 

expiry-6

रनिंग शूज - एक सालः भले ही आप इसे पहन कर एक बार में बहुत लंबी दौड़ ना लगाते हों, लेकिन सालभर में इससे 500 किलोमीटर लंबी दौड़ लगा लेने के बाद इसके कुशन घिसने लगते हैं। तब शरीर दौड़ने से पड़ने वाले दबाव को सही ढंग से झेल नहीं पाता। इसका असर घुटनों, हिप्स और पीठ के नीचे के हिस्से पर पड़ता है। 

expiry-2

मसाले - 1-3 सालः मसाले ज्यादा समय तक रखने से अपनी खुशबू और स्वाद खो देते हैं। पिसे मसाले 6 महीने से अधिक समय तक नहीं रखने चाहिए। घर में पुराने मसाले की बोतल रखी मिल जाए, तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय फेंक दें। 

expiry-3

चॉपिंग बोर्ड - 1 सालः अपच और पेट के फूलने की शिकायत हो, तो जरूरी नहीं है कि यह खाने-पीने की चीजों की वजह से हुई हो। बैक्टीरिया से भरपूर चॉपिंग बोर्ड या स्पैचुला का इस्तेमाल करना भी इसका कारण सकता है। प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड में मीट व पोल्ट्री के बैक्टीरिया और सब्जियों की कीटनाशक दवाअों के अंश रह जाते हैं, जो बीमारी का कारण बनते हैं। प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड को एक साल के बाद बदल लेना सेहत के लिए ठीक रहता है। 

वुडन स्पैचुला व स्पून - 6 महीने से 1 सालः इनके क्रैक होते ही तुरंत बदल लेना चाहिए। क्रैक हुई जगह में ना केवल बैक्टीिरया व जर्म्स पनपते हैं, बल्कि इस हिस्से के अधिक नमी को सोखने से स्थिति और खराब हो जाती है। इन्हें समय-समय पर बदलना जरूरी है। 

expiry-5

डिश स्पॉन्ज -1 महीनाः इसमें छेद होते हैं और हर समय लगभग गीला रहता है। इस वजह से इसमें भी जर्म्स आसानी से पनपते हैं। इस स्पाॅन्ज को धो कर धूप दिखाएं और सूखा रखें। सेहत के लिहाज से इसे नियमित रूप से बदलते रहें।