Wednesday 23 September 2020 04:32 PM IST : By Nisha Sinha

छोटी या बड़ी कैसी भी बालकनी को सजाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे

balcony-gardening-1

बालकनी का एरिया काफी छोटा होता है, लेकिन इस छोटी सी जगह में भी बागवानी के शौक को पूरा किया जा सकता है। इन पौधों को लगा कर बालकनी को रंगबिरंगे फूल, बेल अौर लताअों से सजा सकते हैं।
⇛ गेंदे के पौधे को बालकनी में जरूर लगाएं। इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है। इन फूलों के गहरे रंग से बालकनी में ब्राइटनेस अाएगी। यह कीड़ों को घर से दूर रखता है।
⇛ गुलदाऊदी कई रंगों अौर साइज में होती है। यह अासानी से लग भी जाती है अौर एक बार इसका पौधा लग जाए, तो लंबे समय तक टिका रहता है। छोटे-छोटे पीले अौर सफेद गुलदाऊदी के पौधों को नर्सरी से ला कर गमले में लगाएं। बड़ी गुलदाऊदी को गमलों में लगाना अासान है अौर इसे अधिक देखरेख की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
⇛ रंगबिरंगा पैंजी फ्लावर हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। यह बालकनी के लिए बेस्ट प्लांट है। ये भी कई रंगों में अाते हैं। बालकनी में कमरे की खिड़की निकल रही है, तो विंडो बॉक्स या पॉट में इसे लगा सकते हैं। बालकनी के साथ-साथ कमरा भी खूबसूरत दिखेगा।  
⇛ बालकनी में फूलों के साथ-साथ कुछ हरे-भरे प्लांट्स भी दिखने चाहिए, जिससे बालकनी तेज धूप में भी फ्रेशनेस का अहसास दे। फर्न प्लांट लगा कर हरियाली को जगह दी जा सकती है। फर्न, कोरल बेल्स भी घने हरे पौधे हैं, जिन्हें बालकनी में उगा कर उसे छायादार बनाया जा सकता है।
⇛ मॉर्निंग ग्लोरी की कई प्रजातियां होती हैं। हर प्रजाति के पौधे में कई रंग के फूल होते हैं। बालकनी में लगानेवाले पौधों में यह एक अच्छा विकल्प है।
⇛ स्नैप ड्रैगन को ड्रैगन फ्लावर के नाम से भी जानते हैं। इसके छोटे-छोटे लेकिन खुशबूदार फूल होते हैं। ये तितलियों को खूब अाकर्षित करते हैं।
⇛ बिना अधिक मेहनत किए पूरी बालकनी में रौनक बिखेरना चाहते हैं, तो मनीप्लांट लगाएं अौर इसकी लताअों को सहारा दे कर बालकनी की दीवार पर चढ़ाएं। इसके अलावा फूलों की लताअों से बालकनी को सजाना चाहते हैं, तो बेलवाले पौधे जैसे अपराजिता लगाएं। इसे बड़े गमले में अासानी से उगाया जा सकता है।
⇛ 9’o Clock प्लांट को कहीं-कहीं लोकल भाषा में घसिया प्लांट भी कहते हैं, क्योंकि यह घास जैसा दिखता है। इसकी कई वेराइटी होती हैं। इसके ब्राइट कलर के छोटे-छोटे फूलों से गमले भरे नजर अाते हैं। कई जगहों पर इसे लक्ष्मण बूटी के नाम से भी जानते हैं।
⇛ फूशिया प्लांट में भी गुच्छों में एक साथ ढेरों फूल लगते हैं। मजेंटा कलर के इन फ्लावर्स से बालकनी में रौनक बनी रहेगी। ये फूल दूर से ही लोगों को अापकी बालकनी की अोर अाकर्षित करेंगे।
⇛ बालकनी पूरब की अोर खुलती है, तो गरमी के दिनों में गमलों में पर्याप्त मात्रा में पानी डालते रहे। जबकि पश्चिम की अोर खुलनेवाली बालकनी में छायादार जगहों पर होनेवाले पौधे लगाए जाएं, तो बेहतर होगा।