Wednesday 16 June 2021 11:36 AM IST : By Nisha Sinha

हर होममेकर के लिए ये योगासन जरूरी

women-yoga

1. कम से कम 15 मिनट योग हर युवती को करना चाहिए। अगर वह सुबह नहीं कर पाती है , तो दोपहर 11 बजे तक सभी काम निबटाने के बाद करे। ब्रेकफास्ट सुबह करना जरूरी है। कम से कम 9 बजे तक, ताकि 2 घंटे का गैप हो जाए।

2. जिन महिलाओं के पास ज्यादा समय नहीं है, वे सूर्य नमस्कार करें। वह भी पर्याप्त होगा। इसके अलावा प्राणायाम जरूर करें। इसके बहुत फायदे हैं।

3. किसी भी आसन की मुद्रा में उतनी ही देर रुकना चाहिए, जितना आपकी बॉडी सह पा रही है, खासकर जब आप इसे शुरू कर रहे हों।

4. जो युवतियां पेट की चरबी कम करना चाहती हैं, उनके लिए कपालभाति बेस्ट हैं। शुरुआत 50 के सेट से करें। जब यह अच्छी तरह करने लगें, तो इसकी संख्या बढ़ाएं। प्रेगनेंट और हाई बीपी वाली महिलाएं इसे नहीं करें।

5. इसके अलावा वजन काम करने के लिए नौकासन, चक्की चलासन, सर्वांगासन की प्रैक्टिस करें।

6. महिलाएं 2 मिनट के लिए धनुरासन करें, तो उनको पीरियड्स और मेनोपॉज से जुड़ी समस्याएं जैसे पीठ में दर्द या पेट में खिचाव नहीं होंगी। धनुरासन करने के बाद सेतुबंध आसान किया जाए, तो बहुत बढ़िया असर होगा।

7. जिन महिलाओं को घुटने में दर्द की शिकायत होती है, वे त्रिकोणासन करें तो फायदा पहुंचेगा।

8. लंबे, घने सुंदर बालों के लिए सर्वांगासन अच्छा रहेगा। मत्स्यासन करने से हेअर फॉल  की परेशानी दूर होगी।

9. चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए बालासन करें, इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन चेहरे की तरफ होता है। चेहरे की स्किन से जुड़ी दूसरी प्रॉब्लम भी दूर होती है।