Wednesday 23 September 2020 05:47 PM IST : By Neelam Sikand

दांतों की देखभाल करना भी जरूरी है

dental-2

दांताें की देखभाल सही तरीके से ना की जाए, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। मैक्स मल्टी स्पेशिएलटी सेंटर, पंचशील पार्क में डेंटल, प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. (कैप्टन) स्मृति बोउरी बताती हैं िक ‘‘दांत में दर्द होना, मसूढ़ों से खून निकलना, सांसों से बदबू अाना, ये सभी बुरी अोरल हेल्थ के संकेत हैं। मुंह में पनपने वाले बैक्टीिरया अासानी से खून के दौरे में शािमल हो जाते हैं अौर शरीर के िजस किसी िहस्से में पहुंच जाएं, वहां पर इन्फेक्शन अौर सूजन का कारण बनते हैं। यही वजह है िक डेंटिस्ट के पास नियमित रूप से जाना जरूरी है, तािक िकसी गंभीर बीमारी को होने से रोका जा सके ।’’
अोरल हाइजीन बनाए रखें
⇛ डॉ. स्मृति बोउरी बताती हैं िक खाने के बाद ठीक तरह से मुंह की सफाई ना करने से ‘प्लाक’ हमारे दांतों अौर मसूढ़ों के बीच एक िचपचिपी परत की तरह जमता रहता है। इस परत में कीटाणु होते हैं, जो दांताें व मसूढ़ों को खराब कर कैविटी व सूजन का कारण बनते हैं। दांतों की अच्छी सेहत के िलए िदन में 2 बार दांत ब्रश करें। कई बार ठीक से ब्रश ना करने से यह भी यह परत ठोस होने लगती है, िजसे टार्टर कहते हैं। 3-4 महीने में अपना ब्रश बदलें। ब्रश के बाल िबखर जाएं, तो समय से पहले भी ब्रश बदल सकते हैं।
⇛ दांतों को ब्रश करते समय ध्यान रखंे िक ब्रश सॉफ्ट हो, िजससे मसूढ़े कटे-छिले नहीं। ब्रश को मुंह में 45 िडग्री के एंगल पर घुमाएं।
⇛ दांताें व मसूढ़ों के अलावा मुंह में ऐसी कई जगह होती हैं, जहां ब्रश नहीं पहुंच पाता। इन जगहों की सफाई के िलए फ्लॉसिंग करें। सप्ताह में 3-4 बार दांतों को धागे से फ्लॉस करें।
⇛ मीठे चीजें जैसे चॉकलेट, अाइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स अादि कम मात्रा में लें। इनसे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। संतुलित डाइट लें, तािक शरीर को भरपूर मात्रा मंे पोषक तत्व िमलें।
⇛ डॉक्टर की सलाह से फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट अौर माउथवॉश इस्तेमाल करें।
⇛ डेंटिस्ट से समय-समय पर दांतों की सफाई कराएं। इससे दांत स्वस्थ व चमकदार रहेंगे।

dental-1


दांतों की सेहत के िलए घरेलू उपाय

दिल्ली के बापू नेचर क्योर हॉस्पिटल एंड योगाश्रम के योगाचार्य डॉ. िचंतामणि उपाध्याय के अनुसार मसूढ़ों को ब्रश से साफ करने के अलावा पिपरमेंट या सरसों के तेल से मालिश करें।
⇛ सरसों का तेल, नमक व हल्दी मिला कर मसूढ़ों की मसाज करने से मसूढ़े मजबूत होते हैं।
⇛ दांत िहल रहे हैं, तो गरम पानी में नमक िमला कर मुंह में भरें। कुछ देर तक इसे मुंह मंे ही रखें अौर िफर कुल्ला कर दें। िनयमित रूप से एेसा करने पर दांत मजबूत होते हैं।
⇛ मुंह में ितल का तेल रोज भरने से भी दांत, जबड़े मजबूत होते हैं। जीभ साफ होती है। यह प्रकिया 5 से 20 िमनट तक दोहराएं।
⇛ ऊपर व नीचे के दांतों को अापस में धीरे-धीरे 30-40 बार दबाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा व मसूढ़े मजबूत होंगे।
⇛ नीम की दातुन से दांत साफ करें। दांत पीले हों, उनमें से बदबू अाए, झनझनाहट महसूस हो या खून अाता हो, तो नीम की दातुन को सारे मसूढ़ों पर हल्का घुमाएं अौर 3-4 िमनट के बाद हल्के गरम पानी से कुल्ला करें। बदबू अानी बंद हो जाएगी।
⇛ दांत में दर्द हो, तो लौंग मुंह में दबाएं। चाहें, तो इसे पीस कर िजस दांत में दर्द हो रहा है, उस मसूढ़े पर लेप लगा दें।  
⇛ चाय, काफी कम िपएं। इनमें फॉस्फोरस बहुत होता है, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम कर देता है। इससे दांतों के कमजोर व उनमें दर्द होने, मसूढ़ों से खून अाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। चाय की जगह दूध लें। दूध से दांत सफेद रहते हैं।