Tuesday 17 August 2021 04:29 PM IST : By Ruby Mohanty

नाश्ते में आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी परांठा

bikaneri

सामग्रीः 2 कप आटा, 1 कप चना दाल 5-6 घंटे तक भिगोयी अौर खिली-खिली उबली हुई, 3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा टुकड़ा अदरक कसी हुई, चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 
1 प्याज बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1 बड़ा चम्मच ताजा पोदीना, 1 छोटा चम्मच अमचूर, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक और तेल। 

विधि: आटे में हरी मेथी या कसूरी मेथी मिला कर गूंध लें। पैन में तेल गरम करें। हींग, अदरक, हरी मिर्च डाल कर भूनें। धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमूचर व गरम मसाला मिलाएं। उबली चना दाल मिलाएं। कुछ देर भूनने के बाद अांच से उतारें। ठंडा करके इसे मैश करें। इसमें प्याज, हरा धनिया, पोदीना अौर नमक मिलाएं। आटे की लोइयों में इसे भर कर बेलें। तवे पर उलट-पलट कर सेंक लें। दही के साथ परोसें।