Tuesday 26 April 2022 12:02 PM IST : By Ruby Mohanty

स्पाइसी चेटिनाड चिकन: चिकन के दीवानों के लिए ईजी और टेस्टी रेसिपी

chettinad-chicken

चिकन मेरिनेट करने के लिए सामग्रीः 500 ग्राम चिकन विद बोन्स, 10 कलियां लहसुन से तैयार पेस्ट, 2 इंच अदरक से तैयार पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 नीबू का जूस। 

चेटिनाड के लिएः 2 प्याज बारीक कटे, 5 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 1 टुकड़ा अदरक बारीक कटा, 1 टमाटर बारीक कटा, थोड़े से करीपत्ते, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा, 1 छोटा चम्मच भुनी सौंफ पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 21/2 बड़े चम्मच काला नमक पाउडर, स्वादानुसार नमक, तेल और हरा धनिया बारीक कटा।

विधिः चिकन में मेरिनेट की सामग्री मिलाएं और कुछ देर मेरिनेट करें। कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटे प्याज, लहसुन और अदरक डाल कर भूनें। करीपत्ते मिलाएं। टमाटर डालें और गलने तक पकाएं। मेरिनेट किया चिकन मिलाएं और गलने तक पकाएं। नमक व काली मिर्च मिलाएं। हरे धनिया से सजा कर परोसें।