Wednesday 23 September 2020 05:03 PM IST : By Ruby Mohanty

शहद से बनी इन टेस्टी रेसिपीज को घर में बनाएंगी, तो सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

अाप भी शहद से बनी इन रेसिपीज को ट्राई करें। ये बनाने में अासान तो हैं ही, खाने में भी टेस्टी हैं।

honey

सेब नाशपाती सलाद   
सामग्री ः 1 नाशपाती छोटी अौर चौकोर कटी, 1 सेब चौकोर कटा, 1/2 कप कपड़े से छना दही, 5-6 पनीर के टुकड़े चौकोर कटे,  2-3 चेरी टमाटर, 1 बड़ा चम्मच शहद, थोड़े से अंगूर, 1 बड़ी शकरकंदी भुनी अौर चौकोर कटी, थोड़ी सी काली किशमिश, 1 बड़ा चम्मच अॉलिव अॉइल, स्वादानुसार काली मिर्च अौर नमक।
विधि ः नाशपाती, सेब, भुनी शकरकंदी, अंगूर, टमाटर व पनीर मिलाएं। दही मिलाएं। इसमें ऊपर से काली किशमिश, काली मिर्च, नमक मिलाएं। अंत में ऊपर से शहद डाल कर परोसें।

वॉर्म बेबी पोटैटो सलाद    
सामग्री ः 1 छोटा चम्मच अॉलिव अॉइल, 3-4 छोटे चम्मच लहसुन की कलियां कुटी हुई, 200 ग्राम बेबी पोटैटो उबले हुए, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 5 बड़े चम्मच हनी मस्टर्ड ड्रेसिंग, 4-5 पार्सले की ताजी पत्तियां बारीक कटी।

honey-potato-bites



विधि ः पैन में तेल गरम करें। लहसुन अौर छोटे अालू डाल कर भूनें। लाल मिर्च अौर नमक मिलाएं। जब यह सुनहरा होने तक भुन जाए, तो अालू को किसी बरतन में निकालें। मस्टर्ड ड्रेसिंग डालें। पार्सले मिक्स करें।
हनी स्वीट पोटैटो चंक्स  
सामग्री ः 500 ग्राम शकरकंदी, 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन अॉलिव अॉइल, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1/2 छोटा चम्मच थाइम हर्ब, स्वादानुसार नमक।  
विधि ः शकरकंदी को छील का चौकोर काट लें। इसमें अॉलिव अॉइल, नमक, थाइम मिलाएं। बेकिंग ट्रे को चिकना कर लें अौर स्वीट पोटैटो चंक्स बिछा कर बेक करें। परोसने से पहले इस पर शहद मिलाएं अौर तुरंत परोसें।
स्वीट पोटैटो फ्राइज    
सामग्री ः 500 ग्राम शकरकंदी लंबी पतली कटी, 1 छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच ड्राई रोजमेरी, स्वादानुसार नमक व कुटी लाल मिर्च अौर 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन अॉलिव अॉइल।

sweet-potato-fries-

विधि ः शकरकंदी में कुटी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, रोजमेरी हर्ब, नमक अौर अॉलिव अॉइल मिलाएं। 10 मिनट तक बेक करें। बेकिंग ट्रे को बाहर निकाल कर हल्का ठंडा करके ही परोसें।        
स्वीट पोटैटो चिप्स
सामग्री ः 4 बड़ी शकरकंदी, 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन अॉलिव अॉइल, स्वादानुसार नमक अौर 1 बड़ा चम्मच सफेद सिरका।
विधि ः शकरकंदी को छील कर पतले स्लाइस कर लें। इसमें अॉलिव अॉइल, नमक अौर विनेगर मिलाएं। बेकिंग ट्रे में बटर पेपर सेट करें। इस पर शकरकंदी स्लाइस फैलाएं अौर 10 मिनट तक बेक करके परोसें।
हनी अौर अोट्स पावर
सामग्री ः 1 बड़ा चम्मच शहद, 1/2 बड़ा चम्मच रिफाइंड अॉइल, चुटकीभर नमक, 1 बड़ा कप अोट्स फ्लेक्स, 5-6 बादाम की हवाइयां, 5-6 सूर्यमुखी के बीज भुने हुए, थोड़ी ड्राई कैनबेरी अौर किशमिश।
विधि ः सभी चीजों को मिलाएं अौर तुरंत परोसें। यह तुरंत एनर्जी देनेवाला स्नैक्स माना जाता है।
बेक्ड बींस-हनी टोस्ट
सामग्री ः 1 कप राजमा, 1 मध्यम अाकार का प्याज बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच अॉलिव अॉइल, 4 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच शहद, स्वादानुसार नमक।
विधि ः राजमा उबाल लें। रस निकाल लें। राजमा में प्याज, लहसुन नमक अॉलिव अॉइल मिलाएं। बेकिंग ट्रे पर राजमा फैलाएं। इसे बेक करें अौर परोसने से पहले शहद मिलाएं। टोस्ट के साथ परोसें।
पत्तगोभी सलाद
सामग्री ः 1/2 कप दही, 11/2 बड़े चम्मच शहद, 1 नीबू का रस, स्वादानुसार नमक व काली मिर्च, 1/2 कप अखरोट भिगोए हुए, 1/2 लाल पत्तागोभी कटी, 1/4 कप कैनबेरी, 1/2-1/2 सरदा व सेब छोटा कटा।
विधि ः पत्तागोभी, सेब, अखरोट, सरदा मिलाएं। इसमें दही, नीबू का रस, नमक, काली मिर्च, ड्राई कैनबेरी मिलाएं। अंत में शहद मिला कर परोसें।