Saturday 21 November 2020 01:10 PM IST : By Ruby Mohanty

एपल रबड़ी की आसान रेसिपी

Rice Pudding with Apple and Cinnamon

सामग्री:  4 सेब, 1 लीटर फुलक्रीम दूध, 41/2 बड़े चम्मच चीनी, 4 छोटे चम्मच बादाम की हवाइयां, 2 छोटे चम्मच काजू दरदरे, चुटकीभर केसर, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी व इलायची पाउडर और थोड़े से सेब के स्लाइस।

विधि:  दूध को आधी मात्रा रह जाने तक उबालें। सेब को कस लें। फिर सेब और चीनी को दूध में मिलाएं। थोड़ी देर और पकाने के बाद आंच से उतार लें। रबड़ी में दरदरे काजू, बादाम की हवाइयां, दालचीनी व इलायची पाउडर मिलाएं। हल्का ठंडा होने पर केसर मिलाएं। इसे सेब के स्लाइस से सजा कर परोसें।