Friday 16 July 2021 01:17 PM IST : By Rooma

फेस क्लीन भी करता है तरबूज

watermelon

फेस टोनर से स्किन रहेगी जवां

तरबूज में लाइकोपीन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और ए होते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे उम्र नहीं दिखती। इसमें मौजूद ‘कोलेजन’ और ‘इलास्टिन सेल्स’ त्वचा को जवां रखते हैं। चौथाई कप तरबूज का रस, 1/4 छोटा चम्मच शहद और चौथाई नीबू का रस मिलाएं। चेहरे को साफ करके तैयार टोनर लगाएं। थपथपा कर सुखा लें। फेस पैक लगाएं। अगर स्किन ऑइली है, तो तरबूज के फेस टोनर में थोड़ा सा टी ट्री ऑइल मिलाएं। अगर स्किन नॉर्मल है, तो तरबूज के रस को रुई के फाहे में डुबो कर चेहरे और गरदन पर लगाएं। सूखने के बाद धाे लें। हफ्ते में 3 दिन लगाएं। इससे झांइयों की परेशानी दूर होगी और कसावट आएगी। 

फेस पैक से निखरेगा रंग

तरबूज में विटामिन ई होने की वजह से यह त्वचा में कोलेजन बनाता है, जिससे स्किन रिजुविनेट होती है। इसमें ग्लूटाथियॉन नाम का नेचुरल केमिकल होने की वजह से बदरंग त्वचा एकसार होती है। तरबूज के रस में केला मैश करके मिलाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगा कर 20 मिनट तक सूखने का इंतजार करें और धो लें। इसमें विटामिन ए होने की वजह से यह स्किन पोर्स को टाइट करता है। दही और तरबूज का रस मिक्स करें। इसे गाढ़ा करने के लिए इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाएं। हफ्ते में 2 बार इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं। सूखने पर धो लें। इस पैक से सनबर्न और झांइयों की समस्या दूर होती है। रस की मात्रा ज्यादा होने से त्वचा में नमी कायम रहती है। खासतौर पर पिंपल्स के लिए फायदेमंद है।