Thursday 09 February 2023 04:23 PM IST : By Ruby Mohanty

बादाम से पाएं हेल्दी हेअर और ग्लोइंग स्किन

almond

बादाम खाने में जितना फायदेमंद है, उतना ही लगाने में भी असरदार है। सुबह खाने के लिए जब भी रात को बादाम भिगोएं, तो कुछ एक्स्ट्रा भी भिगो दें। सुबह बादाम छील कर कुछ खा लें और कुछ का पेस्ट बना कर फेस पैक में इस्तेमाल करें।

  • दही, जौ का आटा और बादाम का पाउडर मिक्स करके फेस पैक बनाएं। इसे साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें।

  • कभी भी होम फेशियल कर रही हैं, तो बादाम का तेल मसाज क्रीम में मिला कर चेहरे की मालिश करें और स्टीम लें। इसके अलावा फ्रूट फेस पैक में 2 बूंद बादाम के तेल की मिला कर चेहरे पर लगाएं।

  • बादाम का तेल सिर्फ त्वचा के लिए नहीं बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और बालों पर चमक लाने के लिए असरदार है। बादाम का तेल, नारियल, सूर्यमुखी का तेल बराबर मात्रा में ले कर मिक्स करें। इसमें एक मुट्ठी मेथीदाना और कलौंजी डाल लें। करीब 10 दिन के बाद बालों की जड़ों में लगाएं और 8 घंटे के बाद शैंपू कर लें। इससे मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड,विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी बनाने में मदद करेगा।

  • बादाम के तेल को ले कर बॉडी ऑइल भी तैयार कर सकती हैं। बादाम का तेल, तिल और नारियल का तेल बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर, कुछ बूंदें लेवेंडर या लेमन असेंशियल ऑइल भी डाल सकती हैं।

  • बादाम से बॉडी स्क्रब भी कमाल का बनता है। इसके लिए बादाम का पाउडर, खसखस पाउडर, शहद की कुछ बूंदें, दही, चीनी का पाउडर और नीबू के रस की कुछ बूंदें मिला कर पेस्ट बनाएं।

  • स्ट्रॉन्ग नेल्स के लिए बादाम, ऑलिव ऑइल और अरंडी का तेल मिक्स करें और रात का सोने से पहले नाखूनों पर लगाकर सोएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

  • बादाम का पाउडर बना कर एअर टाइट डिब्बे में रखें। इसे फ्रिज में रखना ज्यादा सेफ है। चाहें तो डिब्बे पर डेट भी लिख सकती हैं। इससे याद रहेगा कि कब पाउडर बनाया गया था और कब तक इसे यूज कर लेना है।