Monday 19 December 2022 11:38 AM IST : By Ruby Mohanty

घनी पलकें चाहती हैं, तो मान लें बस ये 5 बातें

eyebrows

आंखें बोलती हुई लगती हैं, जब पलकें काली घनी और खूबसूरत हों। आजमाएं 5 खास सलाह-

1 आईलैशेज की अच्छी ग्रोथ और मजबूती के लिए 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल और कुछ बूंदें अरंडी का तेल मिला कर खास तेल तैयार करें। रात को सोने से पहले पलकों और भवों पर हल्की मालिश करें। ऐसा रेगुलर करने पर आईलैशेज गिरने की समस्या नहीं होगी। रूखापन दूर होगा। इसे लगाते समय इतना ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा इसका प्रयोग ना करें, जिससे यह आंखों में ना जाएं, वरना हल्की जलन की परेशानी हो सकती है।

2 आयरन, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार खाएं। इसके लिए अपनी डाइट में अनार, चुकंदर, मेथी, हरी सब्जियों का सेवन करें।

3 सेमी पर्मानेंट उपाय भी कर सकती हैं। अगर किसी फंक्शन में जा रही हैं और फंक्शन लंबे समय के लिए है, तो आईलैश एक्सटेंशन भी करवा सकती हैं। यह उपाय महंगा जरूर है, पर असरदार है।

4 आर्टिफिशियल लैशेज भी अच्छा उपाय है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। बड़े-छोटे हर तरह के पार्लर में इसे लगवा सकती हैं। अगर आंखें छोटी हैं, तो आर्टिफिशियल लैशेज को थोड़ा ट्रिम करके लगाएं, अच्छा रहेगा।

5 अगर आप सेमी पर्मानेंट उपाय और आर्टिफिशियल लैशेज दोनों ही उपाय नहीं अपना सकती हैं, तो मेकअप ट्रिक्स भी आजमा सकती हैं। आजकल बाजार में मस्कारा की कई वेराइटी उपलब्ध हैं। आईलैशेज का वोल्यूम बढ़ाने के लिए वोल्यूमाइजर मस्कारा लगाएं। लेंथ एडिंग मस्कारा और लॉन्ग स्टे मस्कारा के भी अच्छे ऑप्शन हैं।