Thursday 24 September 2020 10:34 PM IST : By Meena Pandey

जन्म के दिन से जानें कैसी होगी बच्चे की पर्सनेलिटी

bith-date-personality-1

दिल्ली की वास्तुविद, न्यूमेरोलॉजिस्ट अौर ज्योतिष राशू चंदर पटौदी का मानना है कि जिस दिन बच्चे का जन्म होता है, उसकी छाप बच्चे के स्वभाव अौर फैसलों पर ताउम्र 20 प्रतिशत तक रहती है। बच्चे के जन्म का दिन, बच्चे के पर्सनेलिटी नंबर अौर डेस्टिनी नंबर यानी तीनों के कुल योग से पता चलता है कि बच्चा अागे जा कर किस फील्ड को चुनेगा।
जो जन्मे सोमवार को
यह नंबर 2 यानी मून का दिन है। ये बड़े चंचल बच्चे होते हैं, सपनों की दुनिया में रहते हैं। जिससे प्रभावित हो गए वही बनना है। एक पल में हवाई जहाज उड़ाना चाहेंगे, दूसरे पल में अाइसक्रीम पार्लर चलाने का ख्वाब भी देख सकते हैं। मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। दूसरों को इज्जत देनेवाले अौर स्वाभिमानी होते हैं। माता-पिता में से मम्मी से ज्यादा क्लोज होते हैं। ये या तो उठते-बैठते, सोते-जागते ‘मां-मां’ करते हैं या हमेशा मां से तनातनी रहती है। मनडे को पैदा होनेवाले बच्चों के इंट्यूशन यानी सहज बोध बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। ये बहुत सेंसेटिव अौर इमोशनल होते हैं। वे सोते समय जो सपने देखते हैं, वे अकसर सच होते हैं। यह सब 20 साल की उम्र तक चलता है। इसके बाद डेस्टिनी का रोल शुरू हो जाता है। इसलिए कैरिअर चुनने में बहुत सावधानी रखनी है। ये इतने इमोशनल हो सकते हैं कि इन्हें डिप्रेशन घेर सकता है। ये बेहतरीन अार्टिस्ट, ट्रेवल एजेंट, राइटर व बेकर होते हैं। ये बहुत मूडी होते हैं। उनकी इस अादत से मां बहुत परेशान रहती है, लेकिन 9 या 11 साल के होते-होते इन सबसे बाहर अा जाते हैं। हेल्थ अच्छी होने लगती है। बाहर का चटपटा खाना पसंद करते हैं।
मंगलवार को जन्मे बच्चे
इनमें एनर्जी भरपूर होती है। ये बहुत खुले विचारों के अौर सब्रवाले होते हैं। इनको कहते हैं, दे अार गिवर्स। इनका नंबर 9 है। ये सबके लिए करना चाहेंगे। देते ही देते हैं, पर उनको मिलता बहुत कम है। इनको कभीकभार डिप्रेशन भी होता है, लेकिन ये इसको दरकिनार करके दूसरों के लिए करना नहीं छोड़ते। कहते हैं दे अार बॉर्न फाइटर्स फॉर जस्टिस। जो करेंगे, नापतौल कर ही करेंगे। अगर पिता भी किसी गलत बात को सही कह रहे हैं, तो ये तुरंत टोक देते हैं इनके लिए गलत हमेशा गलत है, सही हमेशा सही है। ये अपना बिजनेस बहुत अच्छी तरह करते हैं। ये जॉब नहीं कर सकते, क्योंकि कोई उन्हें अादेश दे, इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। ये प्रॉपर्टी डीलर, लीगल कंसल्टेंट, मार्शल अार्ट में नाम कमाते हैं।
जो बुध को जन्मे
ये बहुत हार्डवर्कर, डिसिप्लिंड, इंटेलिजेंट होते हैं, इनका नंबर 5 होता है। शरारती होते हैं, मगर कब क्या बोलना है, नहीं बोलना है यह जानते हैं। पढ़ाई में अच्छे होते हैं। खराब सिचुएशन हैंडल कर लेंगे। पेरेंट्स में लड़ाई हो रही हो, तो दोनों के बीच पैचअप करा देंगे। अपने दोस्त से लड़ाई होने पर भी सिचुएशन ठीक करेंगे। इनका दिमाग तेज चलता है, ये स्थितियों का विश्लेषण करने में माहिर होते हैं। ये दिखने में बहुत अच्छे होते हैं। इन पर से निगाह हटाना मुश्किल होता है। ये राइटर, टीचर, अकाउंटेंट, पॉलिटिशियन, इवेंट मैनेजर, काउंसलर, साइकियाट्रिस्ट, बिजनेसमैन, एस्ट्रोलॉजर होते हैं। हर स्थिति को संभाल लेनेवाले, उसमें एडजस्ट करनेवाले होते हैं। इनके नैननक्श तीखे होते हैं।

birth-1


जो जन्मे बृहस्पतिवार को
इनका दिल बहुत बड़ा होता है। ये बचपन में बड़े मूडी होते हैं। बुद्धिमान इतने कि सामनेवाले के मन के भाव तक पढ़ लेते हैं, इसलिए उसी हिसाब से रिएक्ट करते हैं। गंभीर होते हैं। बृहस्पतिवार का नंबर 3 है अौर यह एक भाग्यशाली नंबर है। मनी मैटर्स में ये काफी लकी होते हैं। इस दिन जन्म लेनेवाला बच्चा अपने पिता के लिए बहुत लकी होता है। ये अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं। पब्लिक के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ते हैं। बातचीत में बहुत कुशल होते हैं। कभी-कभी भावुक भी हो जाते हैं। इनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती। ये फाइनेंस से जुड़े प्रोफेशन में, ट्रेजरी, लीगल प्रोफेशन, होटल मैनेजमेंट अौर अॉकल्ट विद्याअों को ग्रहण करने में माहिर होते हैं। ये लोगों का बातचीत से दिल जीत लेते हैं। ये बड़े भरोसेमंद होते हैं। ये कैलकुलेटिव होते हैं। अगर पैसे नहीं हैं अौर बिजनेस करना चाहेंगे, तो कहीं ना कहीं से रुपयों का बड़ी अासानी से प्रबंध हो जाएगा।
जिनका जन्म शुक्रवार को हुअा
इनका नंबर 6 है, इन्हें ईश्वर का वरदान है कि इनको जिंदगी में सपोर्ट तलाशना नहीं पड़ेगा, इनको सहारा देनेवाले हाथ अपने अाप इन तक पहुंच जाएंगे। किसी चीज में मुश्किल नहीं होगी। दुअाएं इनके साथ अपने अाप होंगी। इनको जब पेरेंट्स की जरूरत होती है, तो वे साथ खड़े होते हैं, जब कोचिंग की जरूरत होगी, कोचिंग मिल जाएगी अौर बड़े होने पर जब ससुरालवालों की जरूरत होती है, तब वे भी साथ खड़े होते हैं। यह उनकी डेस्टिनी में है, हर हाल में सपोर्ट मिलेगा ही मिलेगा। ये थोड़े जिद्दी होते हैं, लेकिन जिस चीज को पाने की जिद कर रहे हैं, उसकी जगह दूसरी चीज दे कर मनाएंगे, तो मान जाएंगे। ये बड़े खुशमिजाज होते हैं। बचपन में अपनी अदाअों से लोगों का दिल लुभा लेते हैं, बड़े होने पर अाकर्षण का केंद्र होते हैं। लोग इनसे खुदबखुद सलाह-मशविरा करते हैं। बचपन में भी अपनी उम्र से बड़ी समझवाली बातें करते हैं। ये बड़े मददगार अौर विश्वसनीय होते हैं। इनको अपने काम के लिए पैसों का प्रबंध करने की जरूरत ही नहीं होगी, क्योंकि इनके पास पहले से ही इतना पैसा होगा कि अाराम से काम शुरू कर सकें। ये टेक्सटाइल, ज्वेलरी, लग्जरी में जाना पसंद करेंगे, परफ्यूम मेकिंग, ड्रेस डिजाइनिंग में अच्छे रहेंगे। ये काम कम करें या ज्यादा, मुनाफा ही मुनाफा होगा।
शनिवार को जन्मे बच्चे
शनिवार का नंबर 8 होता है। ये थोड़े रहस्यमयी होते हैं। ये किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। इनको स्कूल में, घर में हर जगह स्ट्रगल करना पड़ता है। बहुत इंटेलिजेंट व जिद्दी होते हैं। ये पुरुषोचित गुणों से भरपूर होते हैं, लड़कियां भी टॉमबॉय होती हैं। वे बचपन से लड़कों जैसी दिखना चाहती हैं। हालांकि शुरू में ये बच्चे दुबले-पतले होते हैं। सतरह की उम्र के बाद लड़के-लड़कियां दोनों हेल्दी दिखना चाहते हैं। इस तरह जब भी 8 नंबर (1+7=8) इनके जीवन में अाएगा, इनकी समझदारी अौर अकलमंदी में इजाफा होता जाएगा। ये पावरफुल होते जाएंगे, यह गारंटी उनको ईश्वर की अोर से मिली हुई है। माता-पिता का अटूट विश्वास होता है कि वे गलत काम कभी कर ही नहीं सकते। न्यायप्रिय होते हैं। ये बैंकर, स्टॉक ब्रोकर, पायलट, शिप कैप्टन, अॉटोमोबाइल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, सर्जन, काउंसलर के कैरिअर में बेहद सफल रहते हैं।
जो इतवार को जन्मे
इतवार का नंबर 1 होता है। बच्चे की पर्सनेलिटी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है। इनमें अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने की अदभुत क्षमता होती है। नौ साल की उम्र से पहले छोटे होते हुए भी बड़े भाई-बहनों से अपनी बात मनवानेवाले होंगे। दोस्तों के बीच इनकी बात मानी जाएगी। इनमें अात्मविश्वास बहुत होता है। कई बार अोवर कॉन्फिडेंस के शिकार हो सकते हैं। ऊर्जावान होते हैं। अपनी समझदारी अौर शारीरिक ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करके अागे बढ़ते हैं। किसी के नीचे दब कर काम करना पसंद नहीं होता। सनडे सूर्य का दिन है, जो इस दिन जन्मे बच्चे को अपनी एनर्जी अच्छे काम करने के लिए प्रदान करता है। दस साल की उम्र के बाद इनमें अपनी बात मनवाने यानी लीडरशिप का गुण विकसित हो जाता है। ये बहुत अच्छे पॉलिटिशियन, धर्मगुरु, साइंटिस्ट, फिल्म डाइरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेटर व मैनेजर होते हैं।