
कितना अच्छा होता, घर के पेट्स के पास भी हमारी तरह अच्छा बेड होता, खाने के बरतन, खिलौने व कपड़े होते, क्योंकि देखा जाए तो घर में पेट्स का होना वाकई किसी तोहफे से कम नहीं। तो आप खुश हो जाएं, क्योंकि कई कंपनियां पेट एक्सेसरीज बना रही हैं, आपको मार्केट में थोड़ा सर्च करना होगा। नेशनल पेट ओनर सर्वे के मुताबिक 70 प्रतिशत अमेरिकन पेट्स रखते हैं। भारत में भी यह चलन बढ़ा है। पेटप्लैन, लंदन बेस्ड इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किए एक सर्वे के मुताबिक पेट्स पेरेंट्स बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा खुश रहते हैं।

- सबसे पहले पेट्स के कंफर्ट को देखते हुए आप अपने डॉग/कैट के साइज को ले कर पेट बेड खरीदें। गरमी और सरदी के लिए अलग-अलग बेड होते हैं। सरदियाें के लिए पेट बेड में उसका तकिया, फरवाले गद्दे भी शामिल हैं। वेलवेट फैब्रिक से बना होने की वजह से यह बहुत आरामदायक होता है। अच्छा स्पेस होने की वजह से यह पेट्स के लिए दोपहर और रात की अच्छी नींद के लिए बढि़या है।
- गरमी के लिए पेट कूलिंग मैट भी होते हैं, जो आसानी से वॉशिंग मशीन में धोए जा सकते हैं। ये ना तो सिकुड़ते हैं और ना शेप खाेते हैं।
- लंबी यात्रा के लिए पेट्स के लिए कैरिअर बैग भी हैं। यह स्पेसियस होता है, इसमें कुत्ते-बिल्ली दोनों ले कर घूम सकते हैं।
- पेट्स भी आपके घर के सदस्य हैं। पेट्स को खाना टूटे बदरंग बरतन में देने की जगह रंगबिरंगे प्लैटर में दें।
- अगर आप पेट्स के गले में कोई कलरफुल नेक कॉलर बेल्ट लेना चाहते हैं, तो आप दो-तीन तरह के कलरफुल नेक बैंड खरीद सकते हैं।
- खासतौर पर कुत्ते और बिल्लियों को बॉल्स से खेलना काफी पसंद है। रबर की बॉल की जगह टेनिस बॉल या उसी मटीरियल की बॉल्स पेट्स को पसंद आएंगी, क्योंकि ये हल्की और आसानी से उछलनेवाली होती हैं।
- पेट्स को नहलाते समय पेट्स बाथिंग ब्रश का इस्तेमाल करें।

- पर्सनलाइज डॉग हारनेस होते हैं, जिसे उसके कंधों पर बांध दिया जाता है। ये ऑनलाइन भी आसानी से उपलब्ध है। इस पर कुत्ते का नाम, उसके मालिक का नाम, फोन नंबर लिख सकते हैं, जिससे पेट्स के खो जाने पर आसानी से मालिक से संपर्क किया जा सके। इसके एडजस्टेबल लेंथ की वजह से यह काफी कंफर्टेबल होता है।
- मल्टी कलर स्क्वीजी रबर पेट टॉय भी ट्राई कर सकते हैं।