Wednesday 23 September 2020 04:29 PM IST : By Ruby Mohanty

कैसे करें पिंक मेकअप

पिंक शेड ज्यादातर युवतियों का फेवरेट, हर स्किन पर फबनेवाला अौर हमेशा सराहे जानेवाला मेकअप कलर है।  पिंक कलर लगाते समय सही शेड, अवसर अौर उम्र का ध्यान रखना ना भूलें।

pretty-pink


पिंक लिप शेड्स
⇛ कोई भी युवती अपनी कम उम्र में पिंक शेड से ही मेकअप की शुरुअात करती है। इस उम्र में लड़कियों पर फ्रूटी फ्लेवर के पिंक लिप ग्लॉस खूब फबते हैं। अाजकल कलरफुल लिप ग्लॉस शिमर युक्त अाने लगे हैं। बबली लुक के लिए पिंक ग्लॉस लगाएं। अल्ट्रा ग्लेज लिप ग्लॉस से होंठों पर शाइन अाएगी।
⇛ न्यूड टोन के मेकअप में पिंक टोन सबसे ज्यादा अाकर्षक दिखता है। कॉलेज जानेवाली लड़कियां न्यूड टोन के पिंक शेड से अपने होंठों को सजा सकती हैं।
⇛ अॉफिस जानेवाली युवतियां मैट फिनिशवाली 9 टू 5 तक टिकनेवाली लिपस्टिक लगाएं। इससे चेहरा फ्रेश दिखता है अौर बार-बार लिप मेकअप का टचअप करने से उन्हें बचाए रखता है।
⇛ बड़ी उम्र की महिलाअों पर मॉइश्चराइजर रिच पिंक लिपस्टिक अच्छी लगती हैं। बड़ी उम्र में होंठों का रूखापन मॉइश्चराइजर रिच लिपस्टिक से दूर हो जाता है।
 स्किन टोन अौर पिंक मेकअप
⇛ ज्यादातर फ्यूशिया रंग को पिंक शेड के करीब ही माना जाता है। ब्राइडल मेकअप में यह रंग हमेशा सराहा जाता है। डार्क फ्यूशिया कलर गेहुंए रंग की त्वचा पर फबता है। लाइट फ्यूशिया पिंक सांवली अौर कम उम्र की युवतियों पर फबता है।
⇛ फेअर स्किन टोन पर पीच, न्यूड पिंक, हल्के मोव पिंक रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती हैं। उम्र के हिसाब से डार्क, मीडियम अौर लाइट शेड इस्तेमाल कर सकती हैं।
⇛ अांखाें पर अगर लाइट मेकअप लगाया हो, तो  होंठों पर गहरे रंग की मजेंटा लिपस्टिक से बोल्ड लुक पा सकती हैं।
⇛ जैली लिपस्टिक मेकअप बाजार में नयी है।  यह सामान्य से रूखे होंठों पर देर तक बिना चिपचिपाहट के टिकी रहती है। जैली लिपस्टिक में पिंक शेड होंठों पर ‘फील गुड’ का अहसास कराते हैं, पर इसे दिनभर में दो बार टचअप करने  की जरूरत होती है।
⇛ डार्क पिंक को न्यूड पिंक के साथ मिक्स करके सॉफ्ट शेड पाया जा सकता है। इसे अाप डे मेकअप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के शेड अॉफिस अौर कॉलेज दोनों ही जगहों पर लाइट मेकअप में पसंद किए जाते हैं। पिंक टोन के लिप कलर के साथ बेबी पिंक लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। इससे लिप्स की शेप खूबसूरत दिखेगी। न्यूड लिप लाइन पिंक लिप टोन के साथ लगाने की भूल ना करें। इससे होंठ अौर भी पतले दिखते हैं।
लिपस्टिक लगाने से पहले
⇛ किसी भी तरह की लिपस्टिक होंठों पर तभी अच्छी दिखती हैं, जब होंठों पर पपड़ी ना जमी हो, होंठ मुलायम हों, जिससे लिपस्टिक लगाने पर स्मूद फिनिशिंग मिल सके। होंठों को पिंक बनाने के लिए स्क्रब करें। घर में स्क्रब बनाने के लिए अापको चाहिए 1 गुलाब की ताजी पंखुड़ियाें का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच भीगे बादाम का पेस्ट अौर 2 बूंद नीबू का रस। सभी को मिला लें। रात को सोने से पहले तैयार पेस्ट लगाएं अौर 20 मिनट के बाद उंगली से हाेंठों को हल्के हाथों से रब करें अौर होंठ धो कर लिप बाम लगा कर सोएं। इससे होंठ मुलायम अौर गुलाबी बने रहेंगे।
⇛ होंठों के लिए एक अन्य स्क्रब बनाएं। इसके लिए अापको चाहिए 1/4 छोटा चम्मच भीगे बादाम का पेस्ट अौर शहद की कुछ बूंदें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। रात को होंठों पर लगाएं अौर  20 मिनट तक लगाए रखें। उंगली से हल्के हाथ से मलें अौर धोने के बाद लिप बाम लगाएं।

pink


पिंक ब्लश अॉन
⇛ गालों पर गुलाबी अाभा बनी रहे, इसके लिए मेकअप में पिंक ब्लश अॉन इंस्टेंट असर देता है। ब्लश अॉन में गिनेचुने 3-4 शेड ही उपलब्ध हैं - रोज पिंक, पीच पिंक अौर अर्दी पिंक। रोज पिंक पिंक स्किन टोन गोरी युवतियों के लिए सही है। जबकि गेहुंए स्किन टोन पर पीच अौर सांवली रंगत के लिए अर्दी शेड अच्छे लगते हैं।
⇛ वैसे अॉफिस मेकअप में पिंक व अर्दी शेड हमेशा प्रोफेशनल लुक देते हैं। अगर पीच पिंक अाई शैडो लगा रही हैं, तो ब्लश अॉन भी लाइट पीच पिंक लगाएं। पर यह अाई शैडो से लाइट होना चाहिए। हाेंठों पर पिंक का कोई डार्क शेड लगाने पर चेहरे का पिंक मेकअप खूबसूरत दिखेगा। पिंक ब्लश अॉन तभी लगाएं, जब होंठों पर न्यूड टोन के पिंक लिप कलर का इस्तेमाल कर रही हैं।
पिंक अाई शैडो 
⇛ पिंक शेड से अांखों को कूल इफेक्ट मिलता है। इस रंग से उम्र कम अौर चेहरा फ्रेश दिखता है। मौसम खुशनुमा नहीं भी हो, तभी भी अांखों में रौनक दिखती है।
⇛ ‘ब्लेंडेबल अाई शैडो’ में सिल्वर-पिंक शेड, पिंक-पर्पल, पिंक-मोव अौर शिमर युक्त लाइट पिंक शेड अाई शैडो हमेशा खूबसूरत लगते हैं।