Wednesday 15 September 2021 05:08 PM IST : By Rooma

आई मेकअप स्टेंसिल्स से आई मेकअप होगा आसान व परफेक्ट

stencils

कुछ ही देर में परफेक्ट आई मेकअप करना आसान होगा, क्योंकि आजकल आई मेकअप स्टेंसिल्स ने इसे आसान बना दिया है। एक-दो बार इसे यूज करने के बाद आप देखेंगी कि धीरे-धीरे आई मेकअप में परफेक्शन आ गया है। कई बार ऐसा भी होता है कि आई शैडो के अच्छे पैलेट हाेने के बावजूद आंखों पर आई शैडो अच्छी तरह से नहीं लगता। 

आईब्रो शेपिंग स्टेंसिल

आईब्रो की शेप परफेक्ट बनाने के लिए आजकल आईब्रो स्टेंसिल उपलब्ध है। पार्लर जाने का समय नहीं है और घर में पूरी तरह परफेक्शन नहीं आ पाता हो, तो आईब्रो स्टेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे आईब्रो की शेप सही दिखेगी। इसमें आप प्लकर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

आई लाइनर स्टेंसिल

makeup-1

अकसर लाई लाइनर लगाते समय हाथ सही बैठ नहीं पाता। हिल जाता है या एक आंख में मोटा और दूसरी आंख में पतला लगता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए आई लाइनर स्टेंसिल ट्राई कर सकती हैं। पैटर्न बदल-बदल कर भी आई लाइनर लगाया जा सकता है।

हुडेड आईज

जिनकी आईलिड छोटी और अंदर की ओर होती हैं, उन्हें आई लाइनर लगाने में दिक्कत होती है। अपर लिड पर लगा आई लाइनर ब्रो बोन पर भी लग जाता है। इससे बचने के लिए आई लाइनर स्टेंसिल ट्राई कर सकती हैं। 

स्मोकी आई शैडो स्टेंसिल

ईवनिंग मेकअप में स्मोकी आई शैडो हमेशा आकर्षक लगता है। लेकिन खुद लगाने पर परफेक्शन नहीं आ पाता। इसे लगाने के लिए आंखों पर आई प्राइमर लगाने के बाद आई शैडो के 2-3 तरह के शेड्स लें जैसे ब्लैक, स्मोकी ग्रे और वाइट। ब्रो बोन पर स्टेंसिल सेट करें। पहले डार्क कलर, फिर लाइट कलर की लेअर लगाएं। स्मजिंग ब्रश से उसे इस तरह लाइट स्मज करें, जिससे वह बहुत सफाई के साथ एक-दूसरे के साथ ब्लेंड हो जाए। इसके बाद आप शिमर आई शैडो या लूज शिमर डस्ट करें। आई शैडो परफेक्ट दिखेगा। 

आई मेकअप प्रोटेक्टर

आईब्रो मेकअप प्रोटेक्टर स्टिकर अंडर आई पैचेज के लिए है। आई शैडो शील्ड से मस्कारा मैसी और स्मज नहीं होगा। अंडर आई एरिया में आई शैडो गिरने से बचेगा। इसके सेल्फ एधेसिव होने से आप फ्री हैंड मेकअप कर सकती हैं। फॉल्स आईलैशेज व विंग्ड आई लाइनर भी लगा सकती हैं। इस स्टेंसिल से किसी तरह की कोई एलर्जी नहीं होती है। यह नॉन टॉक्सिक, ओडरलेस, नॉन इरिटेंट है। सबसे पहले टाॅप कॉर्नर से पीछे से स्टिकर निकालें और आंखों पर लगाएं। आई मेकअप लगाएं और धीरे से स्टिकर रिमूव करें। डिस्पोजेबल आई शैडो शील्ड बहुत काम की है।

मेकअप रिमूव करना ना भूलें

makeup-stencils-1

हमेशा रात को आई मेकअप को रिमूव करके ही सोएं। इसे रिमूव करने के लिए आई मेकअप रिमूवर या बेबी ऑइल का इस्तेमाल करें। आंखों की लोअर व अपर लिड पर बेबी ऑइल लगाएं। फिर गीले कॉटन से पोंछ लें। ऐसा दो बार करें।