Wednesday 17 February 2021 11:17 AM IST : By Ruby Mohanty

घर में बाजार जैसा स्पॉन्जी केक बनाना चाहती हैं, तो आजमाएं ये टिप्स

baking-tips-vanita

अगर आपका बनाया केक स्पॉन्जी नहीं बनता, तो यहां दिए टिप्स आजमा कर देखें, साथ ही आपके लिए पेश हैं बेकिंग से जुड़े कुछ नायाब नुस्खे-
⇛ बेकिंग शुरू होने से पहले सारी सामग्री जुटा लें।
⇛ सामग्री को तोल कर निश्चित वजन के अनुसार ही रखें, वरना खुशबू और घोल के गाढ़ेपन पर असर पड़ता है।
⇛ सूखी सामग्री को मापने के लिए मेटल, लिक्विड के लिए शीशे या प्लास्टिक के गिलास लें।
⇛ आटा या कन्फेक्शनर्स शुगर को मापने से पहले इनमें फोर्क चलएं, जिससे ढेले ना रहने पाएं। आटा व चीनी फूले-फूले नजर आएं।  
⇛ केक बेक करते समय जितनी अच्छी क्वॉलिटी की सामग्री इस्तेमाल करेंगी, उतना ही अच्छा रहेगा।
⇛ बेकिंग से कुछ घंटे पहले फ्रिज में रखी गयी सामग्री बाहर रख कर सामान्य तापमान पर लाएं।
⇛ शुरुआत में हमेशा सारी सूखी सामग्री आपस में मिलाएं, फिर इसे लिक्विड में मिलाएं।   
⇛ मिश्रण आराम से मिलाएं। इससे छेड़छाड़ करने या कांटे से मिलाने से मिश्रण खराब हो जाता है।
⇛ पैटीज के मिश्रण को बेलते समय थोड़ा आटा बेलन पर डालें। इसे 30 मिनट फ्रिज में रखें।
⇛ सही साइज का पैन इस्तेमाल करें, वरना सामग्री के जलने या कच्चा रह जाने का खतरा बना रहता है।

baking-tips-vanita-3



⇛ डिश सही तापमान पर बनाएं। अवन में पैन रखने से पहले उसे प्री-हीट करें। तापमान समान रखें।
⇛ पैन को अवन में रखने के बाद उसका दरवाजा ना खोलें, वरना बेकिंग टाइम बढ़ाना पड़ेगा।
⇛ पैन को हमेशा अवन रैक के बीच में रखें, ताकि हर तरफ से हवा गुजर सके।
⇛ बेकिंग टाइम पूरा होने पर लकड़ी की टुथपिक डिश के बीचोंबीच डाल कर निकालें। वह साफ निकले, तो इसका अर्थ है डिश तैयार है।
⇛ क्रिसमस केक को अवन में रखने से पहले इसके ऊपर थोड़ा सा पानी छिड़कें। केक नरम बनेगा।
⇛ 1 छोटा चम्मच चीनी गरम कर लें। इसे मिश्रण में मिलाने से अच्छा रंग आएगा।  
⇛ चॉकलेट केक गहरे रंग का नजर आए, इसके लिए टिन पर आटे के बजाय कोको पाउडर छिड़कें।
⇛ फेंटी हुई क्रीम में पाउडर की हुई चीनी मिलाएं। क्रीम फूली-फूली नजर आएगी।
⇛ क्रीम अच्छे से ना फिंटे, तो 2 कप क्रीम में 1 अंडे का सफेद हिस्सा मिला कर फेंटे।  
⇛ केक की आइसिंग में 1 छोटा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क मिलाने से क्रीम में क्रैक नहीं पड़ता।
⇛ केक पर सामान रूप से आइसिंग लगाने के लिए चाकू को गरम पानी में डिप करके लगाएं।
⇛ मुलायम केक बनाने के लिए केक के मिश्रण में 2 चम्मच दूध डालें।
⇛ फूली हुई पेस्ट्री बनाने के लिए इसके मिश्रण को बेक करने के लिए गरम अवन में रखने से पहले कुछ मिनट फ्रिज में रखें।
⇛ आलुओं को नमक मिले पानी में 20 मिनट रखा जाए, तो उन्हें बेक करना आसान होता है।
⇛ माइक्रोवेव में केक बेक करने पर केक ब्राउन नहीं होता। इसीलिए बेकिंग की डिशेज बनाते समय इसमें कोको पाउडर मिलाएं, जिससे वे देखने में अच्छी लगे।
⇛ मिश्रण को ज्यादा फेंटने से केक फट सकता है।