आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में कपल्स के पास समय की कमी है, लेकिन कुछ ऐसा करें कि कपल टाइम भी मिले और खुद को दोबारा एनर्जेटिक बनाने का वक्त भी। इस वेलेंटाइन डे कपल्स कुछ स्किनकेयर रिचुअल्स फॉलो करें, वेलेंटाइन डे पर इस बार बिजी कपल्स के लिए कुछ खास टिप्स दे रही हैं डॉ. पूर्वाज स्किन क्लिनिक पंचकुला

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में कपल्स के पास समय की कमी है, लेकिन कुछ ऐसा करें कि कपल टाइम भी मिले और खुद को दोबारा एनर्जेटिक बनाने का वक्त भी। इस वेलेंटाइन डे कपल्स कुछ स्किनकेयर रिचुअल्स फॉलो करें, वेलेंटाइन डे पर इस बार बिजी कपल्स के लिए कुछ खास टिप्स दे रही हैं डॉ. पूर्वा’ज स्किन क्लिनिक पंचकुला की डाइरेक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पूर्वा पांडे-

साथ-साथ वेलनेस प्रैक्टिस

वेलेंटाइन डे का मतलब आज के बिजी कपल्स के लिए अलग हो चुका है। वे एक-दूसरे की वेलनेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। फिर चाहे स्पा थेरैपी सेशन लेने हों या जॉइंट स्किनकेयर रूटीन्स फॉलो करने हों, आज प्यार की परिभाषा में अपनी व पार्टनर की वेलनेस भी जुड़ गई है। वे साथ-साथ कुछ अच्छी हैबिट्स अपना रहे हैं और अपनी प्यार की किताब में कुछ सुखद अध्याय जोड़ पहे हैं। लग्जरी स्पा, होलिस्टिक कपल्स रीट्रीट्स, आयुर्वेदिक मसाज और मॉर्निंग योगा जैसे कुछ ऐसे रास्ते हैं, जिनके जरिए वे अपने प्यार को आगे बढ़ा रहे हैं।

स्किनकेयर पर खर्च कर रहे हैं कपल्स

आज के समय में कपल्स एक-दूसरे को स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स का गिफ्ट दे रहे हैं। फेशियल सेशंस, हाइड्राफेशियल्स, ब्राइटनिंग ट्रीटमेंट्स साथ रिलैक्स करने और अपनी स्किन को फिर से जवां बनाने का एक मौका है। वे प्रोफेशनल ट्रीटमेंट्स भी ले रहे हैं, जिनमें अल्मा हाइब्रिड जैसे ट्रीटमेंट शामिल हैं, जिसमें रीसर्फेसिंग, प्रीमैच्योर एजिंग और अनईवन स्किन टैक्सचर ट्रीटमेंट दिया जाता है।

बैरियर बिल्डिंग

अपनी स्किन से रोमांस के कई फायदे हैं। एंटीअॉक्सीडेंट रिच मॉयस्चराइजर्स से बैरियर रिपेयरिंग सीरम्स तक वे अपनी त्वचा के लिए एक हेल्दी रूटीन आजमा रहे हैं। यह रूटीन सिर्फ स्किन को ही रिफ्रेश नहीं करता बल्कि रिश्तों में भी नई जान डालता है। इस वेलेंटाइन डे हाइड्रेशन, प्रोटेक्शन और टेक्सचर रिफाइनमेंट को प्राथमिकता दें। कुछ अच्छी हाइड्रेशन क्रीम्स और हाल्युरोनिक एसिड स्किन क्रीम एक-दूसरे को गिफ्ट करें। इससे स्किन पर स्ट्रेस से होने वाला डैमेज कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि डीप हाइड्रेशन से स्किन को लंबे समय के लिए ग्लो मिलता है और टेक्सचर ठीक होता है।

ग्लो इश्क का

जब हम बात क्रीम्स और ट्रीटमेंट्स की करते हैं तो यह बात भी याद रखनी चाहिए कि कोई भी ट्रीटमेंट हेल्दी लाइफस्टाइल की पूर्ति नहीं कर सकता। साथ रहें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, इससे स्किन के साथ ही रिश्तों में भी ग्लो आएगा। साथ वॉक करें, रनिंग करें, वर्कआउट करें, इससे ब्लड फ्लो ठीक होगा और चेहरा खिल उठेगा। स्किनकेयर ट्रेंड्स तो बदलते रहेंगे लेकिन प्यार वही रहेगा, वह नहीं बदलेगा। इस वेलेंटाइन डे एक सचेत प्रयास करें कि एक-दूसरे को प्यार-रोमांस के साथ ही थोड़ी देखभाल, वक्त और समझदारी देंगे। वेलनेस की यह प्यारी सी यात्रा अगले कई सालों तक आपके साथ को यूं ही बनाए रखेगी।