Lamaze classes and professional doula support are transforming the childbirth experience for modern couples living in nuclear families by offering expert guidance on labor, pain management, and newborn care.

Lamaze classes and professional doula support are transforming the childbirth experience for modern couples living in nuclear families by offering expert guidance on labor, pain management, and newborn care.

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

Lamaze classes and professional doula support are transforming the childbirth experience for modern couples living in nuclear families by offering expert guidance on labor, pain management, and newborn care.

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

पहले जमाने के संयुक्त परिवारों में घर में बुजुर्ग व अनुभवी महिलाएं हुआ करती थीं, जो घर-गृहस्थी की व्यवस्था ठीक से संभालने के साथ नयी पीढ़ी को खूब मार्गदर्शन भी दिया करती थीं। बच्चे का जन्म, छोटी-मोटी बीमारियां, पूजा-पाठ, रीति-रिवाज की पूरी जानकारी इनके पास हुआ करती थी। लेकिन अब स्थिति अलग है। आजकल बड़े शहरों में बहुत से कपल्स परिवार से दूर रहते हैं, जिस वजह से उन्हें कई स्थितियों का सामना अकेले ही करना पड़ता है, प्रेगनेंसी इनमें से एक है। अकेले रहने वाले कपल्स के मन में प्रेगनेंसी से जुड़े कई सवाल और डर होते हैं, डिलीवरी के समय होने वाले दर्द, बच्चे की देखभाल के बारे में बताने वाला कोई नहीं होता। लेकिन इस जरूरत ने भी एक नए तरह के अवसर को जन्म दिया है। आजकल कई छोटे- बड़े हॉस्पिटल्स में ऐसे एक्सपर्ट्स मौजूद हैं, जो गर्भवती महिलओं को ना सिर्फ बेबी बर्थ के लिए तैयार करती हैं, बल्कि उन्हें बेबी केअर का तरीका भी सिखाते हैं।

क्या है लमाज क्लास

लमाज एक्सपर्ट डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव का कहना है, ‘‘लमाज एक अमेरिकी संस्था है, जो कई सालों से कपल्स को बेबी बर्थ के लिए तैयार करती हैं। शुरू में कहा जाता था कि ये क्लासेज लेबर पेन को हैंडल करने में मदद करेंगी, लेकिन धीरे-धीरे इसके करिकुलम को विस्तार दे कर इसमें कई चीजें शामिल की गयीं, जैसे कि लेबर पेन को समझना, उस स्थिति को घर में कैसे हैंडल किया जाए, हॉस्पिटल जाने से पहले कितना इंतजार करना है, बेबी को कैसे फीड करवाना है, उसका ध्यान कैसे रखना है, डॉक्टर से क्या पूछना है आदि। इन क्लासेज में नयी रिसर्च पर आधारित जानकारी दे कर कपल्स को शिक्षित किया जाता है। यहां यह भी ध्यान रखना होगा कि डबलूएचओं के अनुसार 80-85 प्रतिशत डिलीवरी नॉर्मल होनी चाहिए। इसमें डॉक्टर के साथ प्रेगनेंट महिला की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर किसी महिला को यह जानकारी होगी कि लेबर पेन बहुत नॉर्मल है और इस स्थिति में उसेे पैनिक नहीं करना है, तो नॉर्मल डिलीवरी के चांसेज बढ़ सकते हैं। यही सब बातें लमाज क्लासेज में सिखायी जाती हैं।’’

Lamazze expert is explaining how to hold a baby safely.

इन क्लॉसेज को लेने का फायदा ना सिर्फ प्रेगनेंट महिला को बल्कि डॉक्टर्स को भी मिलता है। कई केसेज में डॉक्टर्स ने देखा है कि जब महिलाएं लेबर पेन के लिए पहले से तैयार होती हैं, तो वे डिलीवरी के समय लेबर रूम में घबराए बिना डॉक्टर व नर्सेज के साथ सहयोग करती हैं और इस वजह से पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है। आमतौर पर ये क्लासेज 27वें सप्ताह से शुरू हो कर प्रेगनेंसी के 32वें सप्ताह तक चलती हैं। कुछ हॉस्पिटल्स में सेकंड ट्राइमेस्टर के दौरान भी क्लासेज दी जाती हैं। डॉ. शिल्पी ने बताया कि विदेशों में इस तरह की सेवाएं महंगी होने के कारण विदेशी कपल्स भी भारतीय ट्रेनर्स से ऑनलाइन क्लासेज लेना पसंद कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से लमाज क्लासेज को ले कर लोगों में काफी अवेअरनेस बढ़ी है और कई कपल्स लमाज एक्सपर्ट की मदद ले रहे हैं।

लेबर रूम में ले जाएं डूला

लेबर रूम में किसी पारिवारिक सदस्य या हसबैंड को ले जाने की अनुमति आमतौर पर होती है। लेकिन अगर आपकी मदद के लिए मां या सास मौजूद नहीं हैं, तो आप प्रोफेशनल डूला की मदद ले सकती हैं। ये लोग लेबर में आपकी मदद करने वाले एक्सपर्ट होते हैं, जो लेबर रूम में आपके साथ तब तक रहते हैं, जब तक डिलीवरी नहीं हो जाती। इनका काम गर्भवती महिलाओं को लेबर पेन के दौरान फिजिकल और इमोशनल सपोर्ट देने का होता है। यह जरूरी नहीं है कि यह डूला उसी हॉस्पिटल की एक्सपर्ट हो, जहां आपकी डिलीवरी हो रही है। महिला को जिस पर भरोसा है, वे उसे अपने साथ लेबर रूम में डूला बना कर ले जा सकती हैं। कई केसेज में ये प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी होती हैं, जो लेबर व डिलीवरी का सारा प्रोसेस रेकॉर्ड करती हैं।

कई नाम हैं इन क्लासेज के

जहां तक लमाज क्लासेज की बात है, तो उनके लिए लमाज का बहुत कठिन पाठ्यक्रम फॉलो करना होता है। कुछ हॉस्पिटल्स नाम बदल कर इन क्लासेज को एंटीनेटल क्लासेज या पोस्टपार्टम क्लासेज कह कर महिलाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन क्लासेज में भी आमतौर पर थोड़े फेरबदल के साथ वही चीजें सिखायी जाती है, जो लमाज में सिखायी जाती है। ऑरा स्पेशियलिटी क्लीनिक की डाइरेक्टर व गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ. ऋतु सेठी का कहना है, ‘‘प्रेगनेंसी क्लासेज में गाइनीकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रीशियन, लैक्टेशन कंसल्टेंट और फिजियोथेरैपिस्ट, साइकोलॉजिस्ट और डाइटीशियन की टीम शामिल रहती है, जो आपको प्रेगनेंसी और बेबी केअर से जुड़ी सारी जानकारियां देते हैं। ये क्लासेज सप्ताह में एक बार होती हैं और डिलीवरी के 6 सप्ताह बाद तक जारी रहती हैं। पिछले कुछ समय से न्यूक्लियर फैमिलीज में रहने वाली महिलाओं की इन क्लासेज में भागीदारी काफी बढ़ी है, क्योंकि चाइल्ड बर्थ के बाद अपनी व बच्चाें की केअर को ले कर इनके मन में काफी डर व सवाल होते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं की मदद के लिए फिटनेस एक्सपर्ट भी इन क्लासेज में मौजूद रहती हैं।’’

Lamazze Sesion in progress

पोस्टपार्टम क्लासेज के लिए आपको 2-3 हजार रुपए तक की फीस देनी होगी, वहीं लमाज क्लास थोड़ी महंगी होती है और इसकी फीस 3-6 हजार रुपए तक होती है।

लमाज के अनुसार लेबर/डिलीवरी का सही तरीका

- लेबर पेन को बर्दाश्त करना सिखाया जाता है, जिसमें कई तरीके शामिल हैं, जैसे लेबर पेन अपने आप शुरू होना चाहिए। इस दौरान किसी महिला को एक्टिव रहना चाहिए। इन तरीको से बच्चा भी डिलीवरी की पोजिशन में आ जाता है।

- लमाज तरीके में इस बात पर जोर दिया जाता है कि डिलीवरी के दौरान जब तक बहुत जरूरत या किसी तरह का रिस्क ना हो, तब तक किसी महिला को गैरजरूरी दवाएं नहीं दी जानी चाहिए।

- सही ब्रीदिंग और दर्द को बर्दाश्त करने का तरीका सिखाया जाता है। लेबर पेन के समय पीठ के बल लेटने के बजाय जो पोजिशन कंफर्टेबल हो, उसी में रहना चाहिए।

- एक क्लास में 8-10 से ज्यादा लोग नहीं हो सकते।