दाल से बनाएं टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
This article offers two flavorful and nutritious lentil-based recipes, Yogurt-Moong Dal Chilla and Chana Dal Dhokla, designed to be a great source of vegetarian protein. These dishes are presented as ideal options for those looking for healthy meals, including gym enthusiasts and parents wanting to encourage children to eat lentils, with clear instructions for preparation provided for both.

दाल खाना बच्चों को अमूमन पसंद नहीं आता, लेकिन अगर आप इस तरह से दाल के व्यंजन बना कर उन्हें खिलाएंगी, तो वे जरूर खाएंगे। जो लोग जिम जाते हैं और प्रोटीन का वेजिटेरियन ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं, वे भी इसे ट्राई कर सकते हैं।
दही-मूंग दाल चीले
सामग्री : 1 कप मूंग दाल भिगोयी हुई, 1 छोटा टुकड़ा अदरक कसा हुआ, 2-3 हरी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, स्वादानुसार नमक और तेल।
भरावन के लिए : 1 कप हंग कर्ड, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और भुना जीरा।
टमाटर की चटनी के लिए : 2 टमाटर बारीक कटे, 1/4 कप गुड़, 8-10 बीजरहित खजूर और 1/4 छोटा चम्मच काला नमक। सभी को मिला कर गाढ़ा होने तक पकाएं।
विधि : मूंग दाल में हरी मिर्च, छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया, अदरक और नमक डालें और ग्राइंड करें। हंग कर्ड में नमक, काली मिर्च, भुना जीरा मिक्स करें। पैन गरम करें। इसमें तैयार मूंग दाल का मिश्रण कलछी से फैलाएं और उलट-पलट कर सेेंकें। लाल चटनी और दही का मिश्रण लगा कर रोल करके परोसें।
चना दाल ढोकले
सामग्री : 1 कप चना दाल, 2 बड़े चम्मच खट्टा दही, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट, दो चुटकी हल्दी, 1 छोटा चम्मच तेल, नमक और 1 कप पानी।
तड़के के लिए : 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच सरसों या राई, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा।
विधि : चना दाल को पानी में 6 घंटों के लिए भिगो कर रखें और पानी निथार कर मिक्सी में पीस लें। इसमें खट्टा दही, नमक मिलाएं। इसे खमीर उठाने के लिए 8 घंटे या ओवरनाइट रख दें। ढोकले के मिश्रण में फ्रूट सॉल्ट (ऑप्शनल) मिलाएं। ढोकले के बरतन पर चिकनाई लगा कर मिश्रण फैलाएं। इसे भाप में 20 मिनट तक पकाएं। तेल में हींग, राई, हरी मिर्च डाल कर तड़का लगाएं और ऊपर से हरे धनिए से सजा कर परोसें।