इबिस और इबिस स्टाइल्स में कलिनरी डायरेक्टर शेफ सुप्रीत घई से सीखें नवरात्रि के दिनों में खायी जाने वाली पनीर और मखाने से बनी यह खास डिश एक नए ट्विस्ट के साथ- मखाना टार्ट के लिए सामग्री : 2 कप भुने मखाने, 2 बड़े चम्मच उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच अरारोट या सिंघाड़े का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, एक छोटा

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

इबिस और इबिस स्टाइल्स में कलिनरी डायरेक्टर शेफ सुप्रीत घई से सीखें नवरात्रि के दिनों में खायी जाने वाली पनीर और मखाने से बनी यह खास डिश एक नए ट्विस्ट के साथ-

मखाना टार्ट के लिए सामग्री : 2 कप भुने मखाने, 2 बड़े चम्मच उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच अरारोट या सिंघाड़े का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, एक छोटा चम्मच घी

मखनी पनीर फिलिंग के लिए सामग्री : 200 ग्राम पनीर क्यूब्स में कटा, एक कप टोमैटो प्यूरी, 2 बड़े चम्मच काजू का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई, एक बड़ा चम्मच घी या मक्खन, एक छोटा चम्मच चीनी, आधा छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर

गार्निशिंग के लिए : भुने मखाने का चूरा, ताजा हरा धनिया, क्रीम

विधि : टार्ट बेस बनाने के लिए भुने मखाने को दरदरा पीस लें। इसमें उबला आलू, सिंघाड़े का आटा, नमक और घी मिला लें। इस मिश्रण को टार्ट के मोल्ड में डाल कर टार्ट की शेप दे दें। इस टार्ट को 10-12 मिनट के लिए 180 डिग्री पर या क्रिस्प होने तक बेक कर लें।

मखनी ग्रेवी बनाने के लिए घी या बटर को गरम करें। इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। टोमैटो प्यूरी डाल कर तेल छोड़ने तक भूनें। अब इसमें काजू का पेस्ट, नमक, जीरा पाउडर और एक चुटकी चीनी मिलाएं। कुछ देर भूनें और क्रीम/मलाई डाल कर पनीर के क्यूब्स डाल दें। कुछ देर हल्की आंच पर पकाएं, ताकि ग्रेवी में गाढ़ापन आ जाए।

अब मखनी पनीर की ग्रेवी टार्ट में भर दें। इसे मखाने के चूरे, क्रीम और हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।