शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करने के लिए उपवास जरूरी व्रत में खाने-पीने को ले कर कई तरह की मनाही होती है। समझ में नहीं आता कि किस तरह एनर्जी को मेंटेन रखा जाए और व्रत का पालन किया जाए। लेकिन फलाहार के साथ खास एनर्जी ड्रिंक्स नियमित पिएं तो पूरे 9 दिनों के व्रत में आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। इस दौरान जरूरत

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करने के लिए उपवास जरूरी

व्रत में खाने-पीने को ले कर कई तरह की मनाही होती है। समझ में नहीं आता कि किस तरह एनर्जी को मेंटेन रखा जाए और व्रत का पालन किया जाए। लेकिन फलाहार के साथ खास एनर्जी ड्रिंक्स नियमित पिएं तो पूरे 9 दिनों के व्रत में आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। इस दौरान जरूरत से ज्यादा चीनी और फ्राइड फलाहारी स्नैक्स खाने से बचें क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने की जगह पाचन संबंधी गड़बड़ी और वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न कर सकता है। उपवास से पाचन सही रहता है। यह एक तरह से शरीर के हीलिंग प्रोसेस में मदद करता है, जिससे शरीर कई तरह की परेशानियों से खुद ब खुद लड़ना शुरू कर देता है। पबमेड सेंट्रल द्वारा फास्टिंग और मेटाबॉलिज्म पर हुई रिसर्च के मुताबिक 62.33% लोगों को उपवास के दौरान डाइजेशन की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी, 27% लोगों की अपच की परेशानी ठीक हो गयी। इससे पाचन संबंधी विकार दूर हुए। नतीजे में यह बात सामने आई कि व्रत सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी असर करता है। इससे एकाग्रता में सुधार हो सकता है। यही नहीं, चिंता, तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानी दूर करने के लिए भी उपवास उपयोगी है। उपवास रहते समय आप कुछ स्मूदी बनाएं जो लंबे समय तक पेट को भरा और माइंड को फ्रेश रखेंगे। 

बनाना बूस्टर

सामग्री: 2 केले पके हुए, 8-10 बादाम पानी में भिगोए हुए, 2 इलायची पिसी हुई, 2 बड़े कप बटर मिल्क, 2 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर और चुटकीभर काली मिर्च।

विधि: केले को छील कर मिक्सी में डालें और बटर मिल्क डालें। बादाम को छील कर डालें। गुड़ पाउडर मिलाएं। काली मिर्च डालें। मिक्सी चलाएं। सर्विंग डिश में डालें। बादाम की हवाइयों से सजाएं।

नोटः आप चाहें तो इसमें भीगे हुए अखरोट भी मिला सकती हैं।

केसरी लस्सी

केसरी लस्सी

सामग्री: 1 कप दही, 1/2 गिलास पानी,1/4 छोटा चम्मच केसर, 2 बड़े चम्मच मिसरी, 1 छोटी इलायची पिसी और चुटकीभर सेंधा नमक।

विधि: मिक्सी में दही, पानी, केसर, मिसरी, सेंधा नमक डाल कर चलाएं। अगर आपको डाइबिटीज या मोटापे जैसी कोई परेशानी नहीं हो, तो फिर आप मिसरी की जगह चीनी भी मिला सकती हैं।

नोट: दही की जगह आप बटर मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कोकोनट बनाना ड्रिंक

कोकोनट बनाना स्मूदी

सामग्री: 1/2 कच्चा नारियल, 1 पका केला, चुटकी भर इलायची पाउडर, 6-7 बादाम पानी में भिगोए हुए और 1 बड़ा चम्मच चीनी।

विधि: बादाम को छील लें। नारियल के खोल से नारियल के टुकड़े निकालें और इन्हें मिक्सी में डालें। इसमें 1/2 गिलास पानी डालें। एक बार फिर मिक्सी चलाएं। इसे छान लें और मिक्सी में दोबारा छने हुए नारियल दूध को डालें। इलायची पाउडर, केला और चीनी डाल कर मिक्सी चलाएं। सर्विंग गिलास में डालें। ऊपर से शहद मिलाएं और ठंडा करें।

नोट: बादाम के साथ-साथ आप इस ड्रिंक में सूरजमुखी और चिया सीड्स भी मिला सकती हैं।