बालों के लिए कैप्सूल डोज
Hair serum capsules and pods are gaining popularity as an instant hair care trend that provides deep nourishment and repairs damaged hair using vitamins and natural oils.

बॉडी की तरह बालों को भी चाहिए नरिशिंग कैप्सूल की डोज। हेअर हेल्थ कई कारणों पर निर्भर करती है, जैसे बढ़ती उम्र, हारमोन में बदलाव, विटामिन डेफिशिएंसी और एनवाॅयरमेंट। बाल ड्राई, डल, डैमेज, और ग्रे होने लगते हैं और सिर्फ ऑइलिंग काफी नहीं होती। बालों को जरूरत है स्पेशल केअर की, जो इंस्टेंट असर करे और डीप नरिशमेंट भी दें। सीरम पॉड्स बन गए हैं इंस्टेंट हेअर केअर ट्रेंड। मिनटों में सैलून रेडी बाल पाएं। ये कर रहे हैं ये बालों को रिपेअर भी। इस छोटी सी डोज में विटामिन और नेचुरल ऑइल्स के नरिशमेंट से हो रही हैं बालों की बड़ी समस्याएं फिक्स।
हेअर कैप्सूल की डोज
हेअर सीरम कैप्सूल या सीरम पॉड्स सिंगल यूज डोज होते हैं। कैप्सूल को ट्विस्ट करके तोड़ने पर उसमें सीरम या ऑइल होता है, जिसे आप अपने हल्के गीले बालों की लेंथ पर लगा सकती हैं। ज्यादातर इन सीरम में अरगन ऑइल, कोकोनट ऑइल या केराटिन की डोज होती है। इंस्टेंट फ्रिज कंट्रोल, सैलून जैसी शाइनी फिनिश और ट्रेवल फ्रेंडली होने के कारण ये बहुत ट्रेंड में हैं।
फ्रिज कंट्रोल : फ्रिजी ड्राई बालों के लिए अरगन ऑइल, कोकोनट ऑइल और विटामिन ई वाले हेअर कैप्सूल चुनें। ड्राई डैमेज और केमिकली ट्रीटेड बालों को ये सॉफ्ट और शाइनी बना देते हैं।
स्टाइलिंग फ्रेंडली : स्टाइलिंग की हीट से हुए डैमेज को रिपेअर करने के लिए विटामिन ए, सी और ई से करें दोस्ती। इससे ब्रेकेज कम होगा और बाल मजबूत होंगे।
हेअर फॉल और डलनेस : बायोटिन और मल्टीविटामिन एक्सट्रैक्ट्स वाले कैप्सूल हेअर फॉल कंट्रोल कर सकते हैं, शाइन के लिए सीरम इस्तेमाल करें।
ऑइल कंट्रोल : ऑइली बालों के लिए जोजोबा ऑइल कैप्सूल चुनें।