This article discusses the shelf life of various food items in the refrigerator, emphasizing that not all foods remain fresh indefinitely. It provides guidelines for storing dairy products, meat, seafood, fruits, and vegetables, highlighting how to identify spoilage and maintain refrigerator hygiene to prevent bacterial growth and ensure food safety.

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

फ्रिज में बचा खाना रखना हर घर की किचन हैबिट है। बची हुई दाल, दूध, अंडा और सब्जियां। गेस्ट के जाने के बाद बचा हुआ बहुत सारा खाना-पीना फ्रिज में अपनी जगह बनाता है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्रिज में रखने से यह अमर नहीं हो जाता। फ्रिज की कूलिंग खाने को बहुत से बैक्टीरिया और फ्लेवर लॉस से नहीं बचा सकती।

क्या है कब तक सेफ

हर तरह की खाने-पीने की चीजों की फ्रिज में भी लाइफ अलग-अलग होती है।

डेयरी प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा सेंसेटिव होते हैं, ये जरा सा टेंपरेचर बदलने पर भी खराब हो सकते हैं। दूध खोलने के बाद 3-5 दिन में इस्तेमाल कर लें। फ्रिज की ऊपरी रैक में रखें, दरवाजे की तरफ नहीं, वहां कूलिंग टेंपरेचर बदलता रहता है।

दही : अगर लगातार फ्रिज में रखें तो 5-7 दिनों तक दही इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे ही दही खट्टा महके या पानी छोड़ दे, उसे हटा दें।

पनीर : फ्रेश पनीर 2-3 दिन ही सही रहता है, हमेशा पनीर को पानी में भिगो कर एअरटाइट कंटेनर में रखें और पानी रोज बदलें।

चीज : हार्ड चीज 2-3 हफ्ते रख सकते हैं, लेकिन सॉफ्ट चीज को 5 से 7 दिनों में खत्म कर दें। इससे ज्यादा रखने से बैक्टीरिया की ग्रोथ हो जाती है।

मीट और सी फूड बहुत से खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस का घर बन सकते हैं। इनकी एक्सपायरी का सावधानी से पालन करें।

चिकन या मटन : इन्हें 1 से 2 दिन से ज्यादा फ्रिज में ना रखें।

फिश और सी फूड : सबसे तेजी से खराब होने वाले सी फूड प्रोडक्ट्स प्रोसेस्ड या रॉ होते हैं, इन्हें एक दिन के अंदर ही बना लें। देर तक रखने से ये बदबू और बीमारी का घर बन सकते हैं।

पका हुआ मीट : पकने के बाद एअरटाइट कंटेनर में 2 से 3 दिन तक आप मीट रख सकते हैं।

फल और सब्जियाें को अलग-अलग तरीके से स्टोर करें। इनकी टाइप के आधार पर इनके खराब होने के बारे में पता चलता है।

पत्तेदार सब्जियां : पालक और धनिया जैसी चीजें 3 से 5 दिनों तक फ्रेश रह सकती हैं। इन्हें पेपर टाॅवल में रखें।

जड़ों वाली सब्जियां : गाजर, चुकंदर जैसी सब्जियों को 1 से 2 हफ्ते तक ही रखें।

फल : संतरा, सेब जैसे फल 1 से 2 हफ्ते रह सकते हैं, लेकिन केले जैसा सॉफ्ट फल 2 से 3 दिन ही फ्रेश रहते हैं। कटे हुए फल ज्यादा दिन तक ना रखें, 24 घंटे में खा लें।

फ्रिज को गरमियों में मैक्सिमम कूलिंग तक सेट करें। खाने को ज्यादा कूलिंग चाहिए होती है, इसलिए फ्रिज को ओवरलोड ना करें, इससे एअर सर्कुलेशन रुक जाती है। अपने फ्रिज को बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए हर 2 हफ्ते में सफाई करें और बचे खाने को समय से हटा दें।