शुक्र ग्रह ही ऐसा ग्रह है, जो स्त्री और पुरुष दोनों की पर्सनेलिटी पर प्रभाव डालता है। जिन लोगों का शुक्र ग्रह अच्छा होता है, वे कैसे हाेते हैं? क्या वाकई लव लाइव को यह ग्रह प्रभावित करता है? ऐसी बहुत सी बातों पर सलाह दे रही हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई. राखी। जिनका शुक्र ग्रह हो मजबूत जॉन ग्रे की

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

शुक्र ग्रह ही ऐसा ग्रह है, जो स्त्री और पुरुष दोनों की पर्सनेलिटी पर प्रभाव डालता है। जिन लोगों का शुक्र ग्रह अच्छा होता है, वे कैसे हाेते हैं? क्या वाकई लव लाइव को यह ग्रह प्रभावित करता है? ऐसी बहुत सी बातों पर सलाह दे रही हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई. राखी।

जिनका शुक्र ग्रह हो मजबूत

जॉन ग्रे की किताब Men are from mars, women are from venus काफी सांकेतिक, व्यंग्यात्मक और मजेदार है। लेखक ने वीनस की चमक और उसकी खासियत को देखते हुए इस ग्रह को महिलाओं के साथ जोड़ कर देखा। दरअसल, वीनस यानी शुक्र ग्रह को सबसे गरम ग्रह होने के अलावा सूर्य और चंद्रमा के बाद सबसे चमकीला पिंड माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, सौंदर्य, कला-संगीत और कामवासना का कारक है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। मजबूत शुक्र ग्रह वाले स्त्री-पुरुष देखने में बहुत खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। उन्हें खाने-पीने और घर सजाने का शौक होता है। वे साज-सज्जा पर ध्यान देते हैं। उनमें परफ्यूम का शौक भी देखा जाता है। उनका रंग साफ और उनके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण होता है। एक स्त्री का शुक्र ग्रह उच्च होने से ज्यादा किसी पुरुष का शुक्र उच्च होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि अगर पति अपनी पत्नी को खुश रखेंे तो उनका शुक्र अच्छा होता है। ऐसे पति जहां जाएंगे, जिस काम को हाथ लगाएंगे, उन्हें सफलता मिलेगी। माना जाता है पति या पत्नी दोनों में किसी एक का शुक्र उच्च है तो उसका 100 प्रतिशत एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर होना तय है। अगर दोनों का शुक्र अच्छा हो ताे ऐसे में पति-पत्नी की रोमांटिक और सेक्स लाइफ अच्छी हाेती है। अगर शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति को लग्जरी पसंद नहीं आएगी, वह पुराने कपड़े पहनेगा, चेहरे पर रौनक नहीं होगी। उनसे लोग बात करना पसंद नहीं करेंगे। उनके पास लग्जरी, पैसा, दोस्त, खूबसूरती नहीं होगी।

शुक्र मजबूत कैसे करें

शुक्र अच्छा करनेे के लिए रोज नहाएं। ज्यादा से ज्यादा सफेद कपड़े पहनें। ओपल या हीरा जरूर पहनें। शुक्र को अच्छा करने के लिए एक-दूसरे का आदर करें। अच्छी किताबें पढ़ें। अच्छी जगह जाएं। अच्छी जगह घूमें-फिरें। बढि़या परफ्यूम लगाएं। स्टाइलिश कपड़े पहनने से भी शुक्र अच्छा होगा।

पति-पत्नी के लिए खास

पति के लिए : शुक्र को मजबूत करना बहुत ही आसान है। अपनी पत्नी को गुलाब के फूल दें। अच्छे और आकर्षक कपड़े पहनें। शीशे में अपने आपको निहारना ना छोड़ें। सजे-संवरे और खूबसूरत दिखें। लोगों को कॉम्प्लीमेंट दें और लोगों से कॉम्प्लीमेंट लें। अपनी सेक्स लाइफ को सही रखें। साथी एक-दूसरे को संतुष्ट रखें। शुक्र स्वतः ही ठीक हो जाएगा। लेकिन कोई पति अपनी पत्नी को धोखा देता है, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर करता है तो उसका शुक्र खराब हो सकता है।

अगर शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति को लग्जरी पसंद नहीं आएगी।

पत्नी के लिए : महिलाएं अपना शुक्र अच्छा करने के लिए हीरे की ज्वेलरी पहनें। खूब सजें-सवरें। समय-समय पर पार्लर जाएं। अपनी पर्सनल ग्रूमिंग का ध्यान रखें। कभीकभार दही व दूध से स्नान करें। उबटन लगाएं। रोज अपनी पसंद का इत्र या परफ्यूम अदल-बदल कर लगाएं। तरह-तरह के रंग के कपड़े पहनें। अपने कपड़े किसी को पहनने के लिए ना दें। पूजा दिल से करें। पूजा करते समय ओम महालक्ष्मी नमः का जाप करें। लाल साड़ी पहनें। तीज-त्योहार पर विशेष तौर पर शृंगार करें। कंगन पहनें।