होम डेकोर के कुछ रूल्स होते हैं। घर के साइज, वॉल कलर्स, फर्नीचर और थीम के हिसाब से हर कमरे के लिए रग्स और कारपेट्स चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार एक्सपर्ट हेल्प लेनी पड़ती है। हर कमरे के हिसाब से सही साइज, रंग और पैटर्न वाले गलीचे लिए जाएं, तो घर खिल उठता है। सपना कारपेट-मेट्स के डाइरेक्टर

होम डेकोर के कुछ रूल्स होते हैं। घर के साइज, वॉल कलर्स, फर्नीचर और थीम के हिसाब से हर कमरे के लिए रग्स और कारपेट्स चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार एक्सपर्ट हेल्प लेनी पड़ती है। हर कमरे के हिसाब से सही साइज, रंग और पैटर्न वाले गलीचे लिए जाएं, तो घर खिल उठता है। सपना कारपेट-मेट्स के डाइरेक्टर

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

होम डेकोर के कुछ रूल्स होते हैं। घर के साइज, वॉल कलर्स, फर्नीचर और थीम के हिसाब से हर कमरे के लिए रग्स और कारपेट्स चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार एक्सपर्ट हेल्प लेनी पड़ती है। हर कमरे के हिसाब से सही साइज, रंग और पैटर्न वाले गलीचे लिए जाएं, तो घर खिल उठता है। सपना कारपेट-मेट्स के डाइरेक्टर

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

होम डेकोर के कुछ रूल्स होते हैं। घर के साइज, वॉल कलर्स, फर्नीचर और थीम के हिसाब से हर कमरे के लिए रग्स और कारपेट्स चुनना आसान नहीं होता। ऐसे में कई बार एक्सपर्ट हेल्प लेनी पड़ती है। हर कमरे के हिसाब से सही साइज, रंग और पैटर्न वाले गलीचे लिए जाएं, तो घर खिल उठता है। सपना कारपेट-मेट्स के डाइरेक्टर निशीथ गुप्ता दे रहे हैं इसके लिए कुछ टिप्स-

लिविंग रूम

लिविंग रूम में कारपेट या रग रखने का सही तरीका यह है कि गलीचा आपके सोफे के बाहरी हिस्से (पैरों) या आर्मचेअर को कवर कर ले। इसमें कॉफी टेबल या सेंटर टेबल के नीचे गलीचा बिछेगा। बेहतर है कि लिविंग रूम के लिए टिकाऊ और मोटे गलीचे चुनें, ताकि इनका रखरखाव आसानी से हो सके और ये सिकुड़ें नहीं। बच्चों-बुजुर्गों और पेट्स वाले घर में तो यह और भी जरूरी है कि गलीचे या रग्स नॉन स्लिपरी हों।

लिविंग रूम के लिए टिकाऊ और मोटे गलीचे चुनें

ध्यान दें : छोटे लिविंग रूम के लिए छोटा रग लें। आप 5x8 का रग ले सकते हैं। मिड साइज रूम के लिए 8x10 का साइज अच्छा रहेगा, जबकि बड़े लिविंग स्पेस के लिए 9x13 का साइज बेहतर रहेगा। हालांकि यह चॉइस पर निर्भर करता है कि आप कैसा और कितना बड़ा कारपेट खरीदना चाहते हैं।

ड्रेसिंग या सिटिंग एरिया

वर्क डेस्क हो, रीडिंग कॉर्नर या ड्रेसिंग टेबल, रग्स या रनर्स से इन सारे हिस्सों की खूबसूरती और उभर जाती है। अगर आधा गलीचा डेस्क, कॉर्नर टेबल या ड्रेसर के भीतर तक हो, तो वह और भी सुंदर दिखता है। यहां के लिए छोटे और कॉम्पैक्ट रग्स खरीदने चाहिए, ताकि वे फर्नीचर की लंबाई को कवर करते हुए ज्यादा जगह तक फैलें।

ड्रेसिंग एरिया के लिए छोटे और कॉम्पैक्ट रग्स खरीदने चाहिए

ध्यान दें : इन जगहों के लिए सिंपल, आसानी से मैनेज होनेवाले, कंफर्टेबल, ब्राइट कलर के कारपेट या रग खरीदें। ऐसे पीसेज लें, जो कमरे के बाकी हिस्सों से बहुत अलग ना लगें, लेकिन फील गुड अहसास भी दें। न्यूट्रल्स जहां फोकस्ड रखने में मदद करेंगे, वहीं ब्राइट कलर्स क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे।

बेडरूम

इस कमरे में बहुत बड़ा गलीचा नहीं चाहते, तो रनर्स या दो छोटे-छोटे रग्स खरीद सकते हैं। सामान्य रूप से फ्लैट्स में एक साइड की दीवार की ओर बेडहेड होता है। इसलिए दोनों साइड्स पर अच्छी तरह फिट होनेवाले रनर्स खरीदें। बेडरूम के लिए ट्रेडिशनल स्टाइल वाले गलीचे अच्छे लगते हैं। अगर आप बेड के दोनों साइड्स को कवर करनेवाले रनर्स चाहते हैं, तो समान रंग, फैब्रिक और पैटर्न वाले रनर्स खरीदें। आप रग्स को बेड के थोड़ा नीचे भी रख सकते हैं। कमरा छोटा हो, तो केवल एक रग बेड के फुट साइड या कमरे के बीचोबीच प्लेस करें।

बेडरूम के लिए ट्रेडिशनल स्टाइल वाले गलीचे अच्छे लगते हैं

ध्यान दें : रग का साइज कमरे या फर्नीचर के हिसाब से ना तो बहुत छोटा हो कि यह बाकी डेकोर से अलग नजर आए, ना ही इतना बड़ा हो कि बेढब दिखने लगे।

डाइनिंग एरिया

इस एरिया में रग्स या कारपेट बिछाया जाए या नहीं, इस बात को ले कर अकसर लोग ऊहापोह में रहते हैं। लेकिन अगर आपके पास अच्छा स्पेस है, तो सही फैब्रिक या प्रिंटवाले रग्स का चुनाव कर सकते हैं। देखें कि डाइनिंग टेबल छोटी है या बड़ी, वर्गाकार है या गोल, 4 कुर्सी वाली है या 6 कुर्सियों वाली। एरिया और डाइनिंग टेबल के हिसाब से गोल, वर्गाकार या हाफ सर्कल किस तरह का रग खरीदना चाहिए, यह भी देखें। यह भी देख लें कि खाना खाते समय कुर्सी आसानी से खिसकायी जा सके। डाइनिंग स्पेस के लिए उभरे हुए बोल्ड प्रिंट और कलरफुल रग चुनें। खुरदरे और रोएं वाले गलीचे ना बिछाएं, क्योंकि इनमें खाना गिरने पर दाग-धब्बे नजर आते हैं।

सर्कुलर डाइनिंग टेबल के साथ राउंड एरिया रग अच्छा लगेगा

बालकनी, लॉबी या टैरेस

बालकनी, लॉबी या डेक जैसे बाहरी हिस्सों के लिए इन दिनों बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं। आमतौर पर लोग यहां प्लांट्स, ईजी चेअर्स और झूले लगाते हैं। एक तरह से ये एरिया लिविंग रूम का ही विस्तार होते हैं। यहां चटक रंगोंवाले गलीचे अच्छे लगेंगे। ऐसे रंगों का चयन करें, जो प्रकृति के करीब हों, सुकून पहुंचाएं और यहां बैठना अच्छा लगे। अच्छे गलीचे बिछा कर इन जगहों को सिटिंग के लिए तैयार रखा जा सकता है। फिर चाहे चाय की चुस्कियां लेनी हों, दोस्तों के संग गप्पें मारनी हों या फिर कुछ पढ़ने-लिखने या म्यूजिक सुनने का मन हो, यहां सिर्फ आपको कुछ कुशंस की जरूरत होगी और गलीचों से एक कंफर्टेबल सिटिंग तैयार हो जाएगी।

बालकनी या गैलरी के लिए नायलोन या माइक्रो-हुक्ड वूल का रग खरीद सकते हैं

ध्यान दें : ये सारी जगहें ऐसी हैं, जहां आवाजाही सबसे ज्यादा होती है। इसलिए इन जगहों के लिए टिकाऊ, मजबूत, आसानी से साफ होने वाला रग ही खरीदें। बालकनी या गैलरी के लिए नायलोन या माइक्रो-हुक्ड वूल का रग खरीद सकते हैं, लेकिन प्लांट फाइबर जैसे जूट, बैंबू, हैंपवाले रग्स ना खरीदें, क्योंकि ये जल्दी खराब हो जाएंगे।