वेलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ चॉकलेट्स और गुलाब ही नहीं है। यह खुद को पैंपर करने और अपने स्टाइल में थोड़ा इजाफा करने का दिन है और जब बात हो नेल आर्ट की तो आज की लड़कियां बेहद क्रिएटिव तरीके से नेल आर्ट करवा रही हैं। यह एक स्टाइल स्टेटमेंट है, प्यार के साथ ही निजी आजादी का प्रतीक भी। पहले जहां केवल रेड

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

वेलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ चॉकलेट्स और गुलाब ही नहीं है। यह खुद को पैंपर करने और अपने स्टाइल में थोड़ा इजाफा करने का दिन है और जब बात हो नेल आर्ट की तो आज की लड़कियां बेहद क्रिएटिव तरीके से नेल आर्ट करवा रही हैं। यह एक स्टाइल स्टेटमेंट है, प्यार के साथ ही निजी आजादी का प्रतीक भी। पहले जहां केवल रेड के कुछ शेड्स ही नाखूनों पर नजर आते थे, आज तो नेल्स अभिव्यक्ति, टेकनीक और मॉडर्न ब्यूटी एस्थेटिक्स का कैनवस बन गए हैं। सॉफ्ट रोमांटिक फिनिश से लेकर बोल्ड व आई कैचिंग डिजाइंस के साथ वेलेंटाइन नेल आर्ट के जरिए मूड्स, पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को उभारा जाता है। यह सिर्फ एक फेस्टिव फैशन नहीं बल्कि पर्सनल स्टाइल का एक्सटेंशन है। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं लैक्मे एकेडमी पावर्ड बाय एपटेक के एक्सपर्ट्स

मिनिमल न्यूड शेड्स ग्लिटर ट्विस्ट के साथ

इस सीजन का स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट है मिनिमल डिजाइंस। मिनिमल न्यूड और पेस्टल बेस जिन्हें कुछ ग्लिटरी डिजाइंस व डिटेल्स के साथ पेयर किया जा रहा है। छोटे-छोटे दिल वाले शेप, सिंगल एक्सेंट नेल्स और ग्लिटर टिप्ड फ्रेंच मैनिक्योर इस सीजन खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइंस नफासत और रोमांस के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं और खासतौर पर उन्हें भाते हैं, जो फेस्टिव लुक्स के साथ ही एक रिफाइंड लुक भी पसंद करते हैं।

क्लासिक रेड से आगे नए शेड्स

वेलेंटाइन डे को हमेशा से रेड कलर से जोड़कर देखा जाता है लेकिन आज के कलर पैलेट ज्यादा वर्सटाइल और मनमोहक हैं। वाइन एंड प्लम टोन्स, मोका ब्राउन्स, सॉफ्ट लाइलेक्स, क्रोम पिंक्स और मिल्की व्हाइट्स इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। ये शेड्स लड़कियों को उनकी स्टाइल को फ्रेश, सीजन रेडी और यूनिक बनाने के साथ ही एक्सपेरिमेंटल भी बना रहे हैं।

बोल्ड स्टेटमेंट नेल्स

भीड़ में जुदा दिखने या स्पॉटलाइट में बने रहने के लिए बोल्ड स्टेटमेंट नेल्स हैं। थ्रीडी एंबैलिशमेंट्स, हाई शाइन क्रोम फिनिशेज, हार्ट एक्सेंट्स के साथ ग्लॉसी कैट आई इफेक्ट्स और रिच टेक्सचर्स सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। ये डिजाइंस ब्यूटी के प्रति एक कॉन्फिडेंट और अभिव्यक्तिपूर्ण नजरिया दर्शाते हैं।

नेल आर्ट में टेकनीक का कमाल

हर खूबसूरत वेलेंटाइन नेल लुक के पीछे एक दमदार टेकनीक छुपी है। जेल लेयरिंग, एनकैप्सुलेटेड आर्ट, क्रोम पाउडर्स और फाइन लाइन डिटेलिंग जैसे एडवांस मेथड्स इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं। क्रिएटिविटी के साथ ही आजकल फ्लॉलेस फिनिश और ड्यूरेबिलिटी को भी महत्व दिया जा रहा है और क्लाइंट्स इन दिनों सेलिब्रेशन से आगे बढ़कर प्रोफेशनल क्वॉलिटी रिजल्ट चाह रहे हैं।

पर्सनल टच

नेल आर्ट के मामले में भी एक चीज सबके लिए सही नहीं ठहरायी जा सकती क्योंकि हर किसी की पसंद और रुचि में अंतर होता है। हर लड़की अपने लिए ऐसे डिजाइंस का चयन करती है जिससे उसकी पर्सनैलिटी, मूड और सिग्नेचर स्टाइल उजागर हो। मिनिमल और बोल्ड एलिमेंट्स को मिक्स करने के साथ ही शेप्स और डिटेलिंग्स में एक्सपेरिमेंट्स के जरिए नेल लुक को कस्टमाइज किया जा रहा है। कहा जा सकता है कि वेलेंटाइन्स नेल आर्ट एक स्किल, व्यक्तित्व और परफेक्शन का कॉम्बिनेशन है, जिसके जरिए ऐसा लुक क्रिएट किया जाता है, जिससे किसी की पर्सनल चॉयस, आत्मविश्वास भी झलके।