अगर आप भी अपनी शादी में मां, दादी या नानी के कोई कपड़े या ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, जिनसे आपको बहुत ज्यादा भावनात्मक लगाव है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। - सबसे पहले तो आपको यह देखना चाहिए कि आप जो पहनना चाह रही हैं, वह आजकल के फैशन और ट्रेंड के हिसाब से कितना सटीक है। करीना कपूर ने अपने

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

अगर आप भी अपनी शादी में मां, दादी या नानी के कोई कपड़े या ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, जिनसे आपको बहुत ज्यादा भावनात्मक लगाव है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

- सबसे पहले तो आपको यह देखना चाहिए कि आप जो पहनना चाह रही हैं, वह आजकल के फैशन और ट्रेंड के हिसाब से कितना सटीक है। करीना कपूर ने अपने निकाह में वही गरारा पहना था, जिसे शर्मिला टैगोर ने अपने निकाह में और उनकी सास ने अपने निकाह पर पहना था। लेकिन करीना कपूर ने डिजाइनर रितु कुमार से उसे रीस्टोर करवा कर पहना था। रितु कुमार ने उस आउटफिट पर थोड़ी एंब्राॅइडरी करके उसे करीना के पहनने लायक बना दिया था।

- अगर पूरी ड्रेस पहनने लायक ना हो तो उसकी चुन्नी को आप अपने लहंगे के साथ सेकेंड दुपट्टे, सिर की चुनरी या चिलमन की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। ईशा अंबानी ने अपनी शादी में नीता अंबानी की शादी की गढ़चोला साड़ी को सेकेंड दुपट्टे की तरह दूसरे शोल्डर पर कैरी किया था। उसके ब्राइट कलर से उनके आइवरी लहंगे का ग्रेस और भी बढ़ गया था।

- सिल्क, ब्रोकेड जैसे फैब्रिक समय के साथ डैमेज होने लगते हैं। अगर पुरानी साड़ी, लहंगा डैमेज हो चुका हो तो उसके सही पार्ट को अलग करके ब्लाउज बनवा सकते हैं। फैब्रिक ज्यादा हो तो अपने लहंगे के साथ उसमें से चुन्नी निकलवायी जा सकती है।

पुरानी ज्वेलरी को रीयूज करने के कई तरीके हैं

- लहंगे का गोटा, किनारी या बॉर्डर सही स्थिति में हो तो उसे भी आप अपनी वेडिंग ड्रेस में यूज करवा सकती हैं। सोहा अली खान ने दादी का दिया रियल जरी का बॉर्डर अपने टिशू के सूट पर लगवा कर उसे एक पार्टी में पहना था। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग गाउन पर लगी लेस उनकी सास के गाउन से ली गयी थी।

- पुरानी साड़ी को रीयूज करने के लिए आप उसमें कंट्रास्ट फैब्रिक जुड़वा कर नयी बनवा सकती हैं या फिर साड़ी से लहंगा बनवाया जा सकता है।

- पुरानी ज्वेलरी को नया बनवाने के कई तरीके हैं, जैसे पेंडेंट से मांग टीका बनवानाया जा सकता है या कई लडि़याें वाले हार से दो नेकलेस बनवा कर पहना जा सकता है।

विंटेज ज्वेलरी का फैशन फिर लौट कर आ रहा है