सेहत ना बिगाड़ दें बॉडी शेपर्स
आजकल युवाओं में बॉडी शेपर्स का चलन एक आम बात हो गयी है। प्लस साइज वाले लोग तो इन्हें पहनना पसंद करते ही हैं, वे लोग भी इन्हें पहनते हैं, जिन्हें महसूस होता है कि उनकी बॉडी की शेप परफेक्ट नहीं है। वेस्टर्न ड्रेसेज के अलावा अब साड़ी शेपर्स भी आने लगे हैं, जिन्हें पहनना हर उम्र की महिला पसंद कर रही

आजकल युवाओं में बॉडी शेपर्स का चलन एक आम बात हो गयी है। प्लस साइज वाले लोग तो इन्हें पहनना पसंद करते ही हैं, वे लोग भी इन्हें पहनते हैं, जिन्हें महसूस होता है कि उनकी बॉडी की शेप परफेक्ट नहीं है। वेस्टर्न ड्रेसेज के अलावा अब साड़ी शेपर्स भी आने लगे हैं, जिन्हें पहनना हर उम्र की महिला पसंद कर रही है। अब तो ना सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुषों में भी इनका चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि बेहद टाइट फिटिंग होने की वजह से बॉडी शेपर्स अनकंफर्टेबल तो होते हैं, इन्हें लगातार पहनने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या हो सकते हैं नुकसान
बॉडी शेपर्स खास तरह के स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बने होते हैं, जो एक्स्ट्रा फैट या लटके हुए बॉडी पार्ट्स पर प्रेशर डाल कर फैट को छुपाने में मदद करता है। इनकी वजह से मसल्स पर प्रेशर पड़ता है और वहां पर ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में हमारे हार्ट पर भी प्रेशर पड़ता है, ताकि उन भागों पर ज्यादा ब्लड सर्कुलेट हो सके। अगर इन्हें लंबे समय तक पहना जाए तो कई बार ब्लड क्लाॅट्स बनने का डर भी रहता है। यही नहीं रोजाना कई-कई घंटों तक बॉडी शेपर्स पहने जाने पर आपके पेट और आंतों पर भी अनावश्यक दबाव पड़ने लगता है, जिसका सीधा असर आपकी पाचन शक्ति पर होता है।
वे लोग जो अपनी टांगों को सुंदर या पतला दिखाने के लिए शेपर्स पहनते हैं, उनकी टांगों की नसों का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है, जिससे नसों में सुन्नपन, क्रैंप्स या फिर अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
खासकर गरमियों के मौसम में टाइट शेपर्स पहनने से बॉडी के उन हिस्सों में काफी पसीना भी आता है। नमी के कारण वहां स्किन इन्फेक्शन जैसे रैशेज, खुजली, दाद जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादातर बॉडी शेपर्स शरीर के ऊपरी हिस्से में पहने जाते हैं, जिनकी वजह से हमारे फेफड़ों के निचले लोब्स पर दबाव पड़ता है। इससे हमारे फेफड़े ऑक्सीजन लेने के लिए उतने नहीं फैल पाते, जितना फैलना चाहिए। लंबे समय तक ऐसा होता रहे, तो सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
कैसे चुनें
- बॉडी शेपर सही फिटिंग वाला होना चाहिए। ऐसा सोचना गलत है कि ज्यादा टाइट शेपर पहनने से आपका पेट या बॉडी बल्ज ज्यादा अंदर हो जाएगा।
- लंबे समय तक बॉडी शेपर पहनने से बचें। शेपवियर खरीदने से पहले यह पता करें कि उसे कितनी देर तक पहना जा सकता है।
- रोजाना शेपवियर पहनने की जरूरत हो तो हाई कंप्रेशन शेपर्स ना खरीदें। इन्हें पहन कर आपको घुटन या असहज नहीं लगना चाहिए। प्रेगनेंसी में शेपवियर ना पहनें।