लेमन शिकंजी आपको चाहिए: 2 लीटर पानी, थोड़े से आइस क्यूब्स, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, 2 नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच मिंट की ताजी पत्तियां, 250 मि.ली. प्लेन सोडा वॉटर। कैसे बनाएं: पानी में चीनी, सब्जा सीड्स, मिंट डाल कर कुछ देर छोड़ दें। सब्जा सीड्स फूल जाएंगे। इसमें नीबू का रस,

लेमन शिकंजी आपको चाहिए: 2 लीटर पानी, थोड़े से आइस क्यूब्स, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, 2 नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच मिंट की ताजी पत्तियां, 250 मि.ली. प्लेन सोडा वॉटर। कैसे बनाएं: पानी में चीनी, सब्जा सीड्स, मिंट डाल कर कुछ देर छोड़ दें। सब्जा सीड्स फूल जाएंगे। इसमें नीबू का रस,

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

लेमन शिकंजी आपको चाहिए: 2 लीटर पानी, थोड़े से आइस क्यूब्स, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, 2 नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच मिंट की ताजी पत्तियां, 250 मि.ली. प्लेन सोडा वॉटर। कैसे बनाएं: पानी में चीनी, सब्जा सीड्स, मिंट डाल कर कुछ देर छोड़ दें। सब्जा सीड्स फूल जाएंगे। इसमें नीबू का रस,

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

लेमन शिकंजी

आपको चाहिए: 2 लीटर पानी, थोड़े से आइस क्यूब्स, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, 2 नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच मिंट की ताजी पत्तियां, 250 मि.ली. प्लेन सोडा वॉटर।

कैसे बनाएं: पानी में चीनी, सब्जा सीड्स, मिंट डाल कर कुछ देर छोड़ दें। सब्जा सीड्स फूल जाएंगे। इसमें नीबू का रस, शिकंजी मसाला अपने स्वाद के मुताबिक मिला लें औरसोडा वॉटर मिलाएं। अंत में बर्फ डाल कर परोसें।

शिकंजी मसाला

शिकंजी मसाला ना सिर्फ पाचन में सुधार
लाता है, बल्कि गरमियाें में खाने के प्रति अनिच्छा को भी दूर करता है। यह चिलचिलाती गरमी को भी हरने की क्षमता रखता है। अगर आप शुगर एवॉयड करना चाहती हैं तो बिना चीनी के शिकंजी बना सकती हैं। शुगर के विकल्प के तौर पर शहद भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

आपको चाहिए: 3 बड़े चम्मच भुना जीरा, 2 छोटे चम्मच काली मिर्च, 5 छोटी इलायची, 1 इंच सोंठ का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच काला नमक और1 छोटा चम्मच साधारण नमक।

कैसे बनाएं: सभी को मिलाएं और मिक्सी में पीस लें। किसी भी फ्लेवर में शिकंजी बनाना चाहें, इस मसाले काे ट्राई करें। अगर आप मसाले में कुछ अलग फ्लेवर मिलाना चाहती हैं तो सफेद मिर्च भी मिला सकती हैं। शिकंजी मसाला को आप ज्यादा मात्रा में बना कर रख सकती हैं। जब चाहें, मनपसंद फलों के रस में नए-नए फ्लेवर की शिकंजी ट्राई करें।

वॉटरमेलन शिकंजी

हर मौसस में नीबू है स्पेशल

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर, 200 मि.ली. पानी, 2 गिलास तरबूज का रस,1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, थोड़ी सी ताजी मिंट, 1 बड़ा चम्मच शुगर पाउडर और स्वादानुसार शिकंजी मसाला।

कैसे बनाएं: एक जग में पानी, सब्जा सीड्स और चीनी मिलाएं व कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसमें तरबूज का रस, सोडा वॉटर, शिकंजी मसाला औरबर्फ डाल कर तुरंत परोेसें।

मैंगो शिकंजी

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर,
2 लीटर पानी, 1/2 कप कच्चे उबले आम का पल्प मिक्सी में पिसा हुआ, स्वादानुसार शिकंजी मसाला, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर, 1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, थोड़े से मिंट बारीक कटे।

कैसे बनाएं: एक जग में पानी, चीनी और सब्जा सीड्स डाल कर रखें। कुछ देर में सब्जा सीड्स फूल जाएंगे। अब इसमें आम का उबला पल्प मिलाएं। शिकंजी मसाला डालें। मिंट डालें और सोडा वॉटर मिलाएं। अंत में बर्फ डाल कर गिलास में सर्व करें।

अंगूर की शिकंजी

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर, 200 ग्राम हरे अंगूर, स्वादानुसार शिकंजी मसाला,
2 बड़े चम्मच पाउडर शुगर, 1 लीटर पानी और थोड़ी सी पुदीना की ताजी पत्तियां।

विधि: मिक्सी में अंगूर डाल कर पेस्ट बना कर जग में डालें। इसमें पानी डालें। चीनी औरशिकंजी मसाला मिलाएं। अंत में सोडा वॉटर, पुदीना पत्तियां औरबर्फ डाल कर तुरंत परोसें।

गोंद कतीरा फ्रूट शॉर्ट

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर, 200 मि.ली. पानी, 1/2 गिलास तरबूज का रस, 1/2 गिलास अनन्नास का रस, 1/2 गिलास अंगूर का रस, 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स, 1 बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर पानी में भिगोया हुआ, स्वादानुसार शिकंजी मसाला, 2 बड़े चम्मच शुगर पाउडर।

कैसे बनाएं: एक जग में पानी औरसभी फलों के रस डालें। इसमें सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा मिलाएं। चीनी और शिकंजी मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। अंत में सोडा वॉटर डाल कर तुरंत परोसें।

माचा लेमन सोडा

माचा लेमन सोडा

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर, 200 मि.ली. पानी,1 बड़ा चम्मच माचा पाउडर ,1 छोटा चम्मच सब्जा सीड्स, स्वादानुसार शिकंजी मसाला, थोड़ी सी आइस क्यूब्स और 2 बड़े चम्मच शहद।

कैसे बनाएं: एक जग में पानी और माचा पाउडर डालें। इसमें सब्जा सीड्स, शहद और शिकंजी मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं। अंत में सोडा वॉटर डाल कर तुरंत परोसें।

नोट: कोशिश करें कि इसे बनाने के एक घंटे के अंदर कंज्यूम कर लें, वरना यह शिकंजी कड़वी हो जाएगी।

बीटरूट शिकंजी

आपको चाहिए: 1/4 गिलास बीटरूट रस, 1/4 गिलास सेब का रस, 2 नीबू का रस, 2 लीटर पानी, 1/2 छोटा चम्मच चिया सीड्स, 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस, स्वादानुसार शिकंजी मसाला।

कैसे बनाएं: एक जग में पानी डालें। चिया सीड्स डालें और कुछ देर रहने दें। अब इसमें चीनी, शिकंजी का मसाला मिलाएं। इसमें सेब का रस और चुकंदर का मिलाएं। अंत में बर्फ डाल कर परोसें।

गुलाब शिकंजी

आपको चाहिए: 250 मि.ली. सोडा वॉटर, 1 देसी गुलाब बारीक कटा, 2 बड़े चम्मच गोंद कतीरा पानी में भिगो कर फुलाया हुआ, 2 बड़े चम्मच रोज सिरप, स्वादानुसार शिकंजी मसाला,
1 बड़ा चम्मच चीनी, थोड़े से आइस क्यूब्स और
1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स पानी में भिगोए हुए।

कैसे बनाएं: एक जग पानी में रोज सिरप, चीनी, सब्जा सीड्स, गोंद कतीरा, शिकंजी मसाला मिलाएं। इसमें देसी गुलाब डालें। सोडा वॉटर डाल कर मिलाएं और तुरंत सर्विंग गिलास में परोसें।