सिर्फ सरदी में ही मूंगफली क्यों खायी जाए ! इसके लाभ को देखते हुए होममेड पीनट बटर बनाएं और इसे हर मौसम में स्नैक्स और शेक में कई तरह से इस्तेमाल करें। पीनट फूड वेल्यू मूंगफली में अच्छे वसा होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्राॅल काउंट को सही रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ई और विटामिन बी की अच्छी

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

सिर्फ सरदी में ही मूंगफली क्यों खायी जाए ! इसके लाभ को देखते हुए होममेड पीनट बटर बनाएं और इसे हर मौसम में स्नैक्स और शेक में कई तरह से इस्तेमाल करें।

पीनट फूड वेल्यू

मूंगफली में अच्छे वसा होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्राॅल काउंट को सही रखने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन ई और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है। एक छोटा चम्मच पीनट बटर आप रोज स्नैक्स में ले सकती हैं।

पीनट बटर कैसे बनाएं

होममेड पीनट बटर स्प्रेड

सामग्री : 1 कप मूंगफली, स्वादानुसार नमक, 2-3 बड़े चम्मच जैतून या नारियल तेल और स्वादानुसार चीनी।

विधि : मूंगफली को अवन में 10-15 मिनट तक रोस्ट करें या फिर कड़ाही में भून लें। ठंडा होने दें, फिर इसे मिक्सर में डालें, नमक व तेल डालें और मिलाएं। मिश्रण को चिकना और क्रीमी होने तक मिलाएं। यदि आवश्यक हो तो चीनी डालें। होममेड पीनट बटर तैयार है। मूंगफली के बजाय अन्य नट्स जैसे कि बादाम या काजू का उपयोग भी कर सकते हैं।

पीनट ब्रेड स्प्रेड

टेस्टी पीनट बटर

ओपन सैंडविच हो या स्टफ्ड सैंडविच, पीनट ब्रेड स्प्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चीज स्प्रेड से ज्यादा हेल्दी है। इस स्प्रेड के साथ आप बहुत सारे वेरिएशन कर सकती हैं। पीनट के साथ आप पीनट बटर में वनिला, दालचीनी या सफेद तिल आदि भी डाल सकती हैं। होममेड पीनट बटर को एअरटाइट कंटेनर में स्टोर करके 3 महीने तक उपयोग कर सकती हैं।

पीनट बटर विद पैन केक

पैन केक बनाने की सामग्री : 1 कप मैदा, 2 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 चम्मच नमक, 1 कप दूध, 1 बड़ा अंडा, 2 बड़े चम्मच मक्खन या तेल, आवश्यकतानुसार फल या चॉकलेट चिप्स (वैकल्पिक)।

पैनकेक बनाने की विधि : एक बड़े बरतन में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं। एक अलग बरतन में दूध, अंडा और मक्खन या तेल मिलाएं। अब दोनों तरह की सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। यदि आवश्यक हो तो फल या चॉकलेट चिप्स मिलाएं । एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें। एक बड़ा चम्मच बैटर डालें और फैलाएं। दोनों ओर से सुनहरा होने तक पकाएं। पीनट बटर और अपनी पसंद की टॉपिंग्स जैसे मेपल सिरप, शहद, फल, या व्हीप्ड क्रीम के साथ परोसें।

ब्रेकफास्ट प्रोटीन शेक

सामग्री : 2 केले, 2 कप दूध, 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच फ्रेश मिल्क क्रीम।

विधि : केले के स्लाइस कर लें। दूध, केला, पीनट बटर, शहद, मिल्क क्रीम सभी चीजें मिक्सी में डालें और शेक तैयार कर परोसें। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होने की वजह से इसे सुबह खाना अच्छा है।