कुछ हेल्दी, कुरकुरा और फटाफट बनाने का मन है, तो ट्राई करें एयर फ्रायर रेसिपीज।

कुछ हेल्दी, कुरकुरा और फटाफट बनाने का मन है, तो ट्राई करें एयर फ्रायर रेसिपीज।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

कुछ हेल्दी, कुरकुरा और फटाफट बनाने का मन है, तो ट्राई करें एयर फ्रायर रेसिपीज।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

स्टफ्ड बेलपेपर

सामग्री : 1-1 लाल और पीली शिमला मिर्च बीच में से दो भाग की हुई, 1/2 कप पनीर, 1/2 कप मोजरेला चीज कसा हुआ, 1 गाजर कसी हुई, 2 बड़े चम्मच कॉर्न उबले और दरदरे किए हुए, 1/4-1/4 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च और कुटी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और बेलपेपर पर ब्रशिंग के लिए तेल।

विधि : पनीर में कॉर्न, नमक, मिक्स हर्ब्स, कुटी लाल मिर्च, काली मिर्च और गाजर मिलाएं। बेल पेपर पर तेल से ब्रशिंग करें। तैयार भरावन भरें। ऊपर से मोजरेला चीज बुरकें और एअर फ्रायर में 180 डिग्री में 10-12 मिनट कर पकाएं। बीच-बीच में इसे हिलाती भी रहें।

Sauteed Asian Garlic Green Beans on a Plate

नोट :  पनीर की जगह आलू, मूंगदाल या चिकन कीमा जैसी चीजों से भी आप भरावन तैयार कर सकती हैं।

गार्लिक बींस सलाद

Air fryer Fried Bread with Minced Pork Spread - Thai Pork Toast,Oil free food

सामग्री  :  250 ग्राम फ्रेंच बींस, 3-4 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1/2 नीबू का रस, 1/4 छोटा चम्मच भुना सफेद तिल, 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल।

विधि  :   बींस को ऊपर और नीचे से काट कर अच्छी तरह से धो लें और किचन टॉवल से पोंछ कर पानी निकाल लें। अब एक बरतन में बींस, लहसुन, हरी मिर्च और नमक मिलाएंं। इसे एअर फ्रायर ट्रे या सिलिकॉन ट्रे में रखें। पहले 150 डिग्री में 7 मिनट के लिए, फिर 180 डिग्री पर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। इसे सर्विंग डिश में निकाल कर ऊपर से सफेद तिल और नीबू का रस बुरक कर परोसें। इस सलाद को कटलेट, सैंडविच या ऑमलेट जैसी किसी भी कॉन्टीनेंटल डिश के साथ परोस सकती हैं।

Tandoori paneer broccoli. Cottage cheese cubes and broccoli florets marinated with yogurt and spices and air fried. Healthy starter or an evening snack. Shot on white background.

चिकन टोस्ट

सामग्री  :   1 चिकन ब्रेस्ट, 1 चिकन ब्रेस्ट स्लाइस में कटा, 2-4 ब्रेड के स्लाइस, 1 अंडा फेंटा हुआ, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 2-3 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई, एक छोटा टुकड़ा अदरक कटा हुआ, 2 बड़े चम्मच हरा प्याज बारीक कटा, स्वादानुसार नमक और बटर।

विधि  :   मिक्सी में अंडा, एक चिकन ब्रेस्ट, लहसुन व अदरक, नमक, हरा धनिया मिला कर पेस्ट बनाएं। ब्रेड स्लाइस के 4 भाग कर लें। प्रत्येक भाग में तैयार पेस्ट लगाएं। चिकन ब्रेस्ट का एक टुकड़ा सेट करें। एयर फ्रायर में टोस्ट बनाएं। पहले आप 175 डिग्री पर 5 मिनट और फिर 2 मिनट 180 डिग्री पर टोस्ट करें। चाहें तो इसके ऊपर रोस्टेड तिल भी बुरक सकती हैं।

पनीर-ब्रोकली टकाटक

सामग्री  1 मध्यम आकार की ब्रोकली, 100 ग्राम पनीर क्यूब्स में कटा, 1/2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट और 2 बड़े चम्मच गाढ़ा दही, 1 छोटा चम्मच तंदूरी मसाला, स्वादानुसार नमक और चाट मसाला, 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल।

सजाने के लिए :  प्याज और नीबू के स्लाइस।

विधि :  ब्रोकली के फूल काट लें। पनीर के क्यूब्स के साथ इसे किसी बरतन में रखें। एक बरतन में दही, तंदूरी मसाला, ऑलिव ऑइल, नमक, लहसुन का पेस्ट डाल कर मिक्स करें। इसमें गोभी मिलाएं। एअर फ्रायर ट्रे में गोभी और पनीर सेट करें और 170 डिग्री पर 12 मिनट बेक करें। अगर आपको ज्यादा कुरकुरा करना है, तो 180 डिग्री पर 2 बार एअर फ्रायर कर सकती हैं। नीबू का रस व चाट मसाला बुरकें। ,