बाथ बम अरोमैटिक और ताजगी प्रदान करने वाले ऑइल्स से बनते हैं, जिन्हें नहाने से पहले आप बाथ टब में डाल सकते हैं।
शावर हेड के नीचे बाथ बम को बांध दें। गीला होने पर इससे झाग निकलेगा और इसकी खुशबू अरोमैटिक स्पा की तरह लगेगी।
बाथ बम को किसी कप या टब में डाल कर पानी मिला लें। इस तरह यह अच्छे बॉडी वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाथ बम को आप घर के छोटे टब या बाल्टी में डाल कर उससे फुट स्पा भी ले सकते हैं। यह स्किन को मुलायम बनाता है।