बिजी महिलाओं के लिए 10 मिनट मेकअप रूटीन
वर्किंग वुमन के लिए टाइट शेड्यूल और काम की लगातार डिमांड के बीच, ज्यादा समय लेने वाले मेकअप रूटीन के लिए बहुत कम गुंजाइश होती है। लेकिन खासकर से वे महिलाएं जिन्हें क्लाइंट डीलिंग करनी होती है, जो हायर पोस्ट पर होती हैं, उनके लिए अपना अच्छा इंप्रेशन बनाना बहुत जरूरी होता है। ऐसी महिलाओं की मदद के

वर्किंग वुमन के लिए टाइट शेड्यूल और काम की लगातार डिमांड के बीच, ज्यादा समय लेने वाले मेकअप रूटीन के लिए बहुत कम गुंजाइश होती है। लेकिन खासकर से वे महिलाएं जिन्हें क्लाइंट डीलिंग करनी होती है, जो हायर पोस्ट पर होती हैं, उनके लिए अपना अच्छा इंप्रेशन बनाना बहुत जरूरी होता है। ऐसी महिलाओं की मदद के लिए लैक्मे एकैडेमी पावर्ड बाय एपटेक के एक्सपर्ट बता रहे हैं 10 मिनट का एक ईजी रूटीन, जो उन्हें स्मार्ट और कॉन्फिडेंट दिखाता है।
स्किन को करें तैयार
मेकअप से पहले स्किन पर फोकस करना जरूरी होता है। त्वचा को स्मूद बनाना और उसे नेचुरल लुक देने से मेकअप के लिए ब्राइट और फ्रेश बेस मिलता है, जिससे चेहरा निखर कर आता है। भारत में, जहां नमी, प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा बेजान और डल लगने लगती है, ऐसे प्राइमर का इस्तेमाल करना जरूरी है, जो मौसम के हिसाब से ढल जाए और जिसमें SPF मिला हो। ऐसे लाइट वेट प्रोडक्ट्स हमारी त्वचा पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाते हैं, जिससे कुछ सेकंड्स में हल्के लेकिन सुरक्षा देने वाले ये प्रोडक्ट्स त्वचा को बचाते हैं और कुछ ही सेकंड में बढ़िया बेस तैयार होता है।
मोनोक्रोम शेड्स का जादू
अब फीके-फीके न्यूड शेड्स का जमाना नहीं रहा, बल्कि मोनोक्रोम शेड्स मेकअप में सबसे आगे हैं। बेरी, प्लम और गहरे पीच जैसे शेड्स भारतीय स्किन टोन पर खूब जंचते हैं और ऑफिस में स्मार्ट दिखते हैं। अपने गालों और होठों पर मैचिंग शेड्स लगाने से आपको सोबर लुक मिलता है। क्रीम ब्लश का एक हल्का सा टच या टिंटेड लिप कलर का एक स्ट्रोक ही आपको पूरे दिन के लिए तैयार करता है।
आइब्रो की शेप पर भी दें ध्यान
आपकी आइब्रो पूरे चेहरे को शेप देने का काम करती हैं। जेन जी में जहां फेदर्ड ब्रो का क्रेज है, वहीं प्रोफेशनल लुक के लिए परफेेक्ट और तीखी शेप वाली आइब्रो बेस्ट रहती है। आइब्रो का आर्च जितना परफेक्ट होगा, चेहरे को उतना ही अच्छा फ्रेम मिलेगा।
मल्टी-टास्किंग प्रोडक्ट्स हैं आज की डिमांड
आजकल ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो मल्टी-टास्किंग हों, जैसे एसपीएफ मूस लिपस्टिक या डुअल क्रीम-और-पाउडर ब्लश। ये प्रोडक्ट्स 30 सेकंड से भी कम समय में ना सिर्फ चेहरे को कलर देंगे, बल्कि हाइड्रेशन और सन प्रोटेक्शन भी देंगे। सबसे अच्छी बात है कि यह फार्मूला हर उम्र और हर तरह की त्वचा पर असरदार होता है।
जब करना हो टचअप
मेकअप टचअप करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको अपना पूरा मेकअप रूटीन दोबारा दोहराना पड़ेगा। जब टचअप करने की जरूरत महसूस हो, तो हाईएल्यूरोनिक एसिड वाला हाइड्रेटिंग सेटिंग मिस्ट का एक हल्का सा स्प्रे, आपकी त्वचा की खोई हुई चमक वापस ला सकता है।