7 अगस्त से 13 अगस्त तक के बीच जन्मदिन वालों का वार्षिक भविष्यफल
इस सप्ताह जिनका जन्मदिन है, वे अपना वार्षिक भविष्यफल जरूर जानना चाहेंगे, कैसा रहेगा यह साल उनके लिए, टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
इस सप्ताह जिनका जन्मदिन है, वे अपना वार्षिक भविष्यफल जरूर जानना चाहेंगे, कैसा रहेगा यह साल उनके लिए, टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
इस सप्ताह जिनका जन्मदिन है, वे अपना वार्षिक भविष्यफल जरूर जानना चाहेंगे, कैसा रहेगा यह साल उनके लिए, टैरो न्यूमेरोलॉजी के आधार पर बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
7 अगस्त को जन्म लेने वाले लोगों की रहस्य, रोमांच, अनुसन्धान में गह्ररी रुचि रहती है और इस क्षेत्र में यह काफी सफल होते हैं| इनकी पोल खोलने की आदत से दूसरे इनके दुश्मन बन जाते हैं| इनके स्वयं के जीवन में गहरे राज छिपे होते हैं, जो इनके अलावा किसी और को कभी पता नहीं चल पाते हैं| ये ज्ञान के भूखे होते हैं, इसी वजह से यह निरंतर कुछ ना कुछ पढ़ते-सीखते रहते हैं| यह अच्छे मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं| इस वर्ष कुछ संघर्ष के बाद इनके सभी लक्ष्य सधते नज़र आएंगे| आर्थिक रूप से कुछ उठा-पटक होगी पर वर्ष अच्छा फायदा दे कर ही जाएगा|
8 अगस्त को जन्म लेने वाले अपने जीवन में कई प्रकार के काम करते हैं| यह किसी काम को पूरी जी जान लगा कर करते हैं| अपने सभी कामों को यह कभी अधुरा नहीं छोड़ते हैं| हालांकि इनके कामों को पूरा होने में विलम्ब होता है, साथ ही कई तरह की रुकावटें भी आती हैं| यह बड़े सोच-समझ कर फैसले लेते हैं और फैसले लेने के बाद उनसे डिगते नहीं हैं| इनमें ईगो भी होती है| यह बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं| इस वर्ष इनके जीवन कुछ ऐसे कार्यो के अवसर आएंगे जिससे इन्हें अच्छा धनलाभ होगा| किसी निवेश में भी यह रूचि लेंगे| नए लोगों से मित्रता भी होगी|
9 अगस्त को जिनका जन्मदिन है, वह साहसी और हिम्मती होते हैं| यह देश प्रेम और मानवता से भरे होते हैं| अन्य लोगों के लिए बहुत मददगार होते हैं| अपने निजी स्वार्थ से परे जाकर यह लोगों की मदद करते हैं| अपने लोगों का यह हमेशा बहुत ख्याल रखते हैं| यह विदेश की जगह अपने देश में रह कर ही काम करना पसंद करते हैं| कभी यदि यह विदेश जा कर बस भी गये तो वहां से भी अपने देश के लिये कुछ ना कुछ करते रहते हैं| यदि कहा जाए तो इस वर्ष यह विदेश किसी काम के सिलसिले या सैर-सपाटे के लिये जा सकते हैं| संतान या विवाह की आस लिये लोगों की कामनाएं इस वर्ष पूरी होंगी| पैसो के मामले में साल बरकत भरा होगा|
10 अगस्त वाले दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं| ये आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और भीड़ को अपनी तरफ खींचने वाले होते हैं| ये लोग चाहते भी हैं कि ये हमेशा लोगों से घिरे रहें| इनका मजाकिया स्वभाव भी लोगों को इनसे बांधे रखता है| यह अपनी बुराई को झेल नहीं पाते हैं और भावनात्मक रूप से आहत हो जाते हैं, इसके बावजूद भी ये मानसिक रूप से काफी सशक्त होते हैं| इन्हें पैसों से ज्यादा अपनी इज्ज़त का ख्याल होता है| ये बड़े कार्यों को करने का सोचते हैं व उन्हें कर सकने की शक्ति भी रखते हैं| इस वर्ष इनका मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रहेगा| सोशल वर्क में भी यह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे| रहस्य, रोमांच से भरी सामग्री इन्हें आकर्षित करेगी|
11 अगस्त को जन्म लिए लोग अपने वर्तमान से ना खुश रहते हुये कुछ ना कुछ और कुछ पाने की कोशिश में लगे रहते हैं| ये बहुत सजग और होशियार होते हैं| इन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होता| यह मुंहफट और स्पष्टवादी होते हैं| यह मानसिक और शारीरिक रूप से एक्टिव होते हैं| इनके मन में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है| पैसों के मामले में इनका जीवन गिरती-उठती लहरों की तरह होता है| किसी बड़े कार्य को करने में इन्हें बहुत विलम्ब हो जाता है| इस वर्ष इनके कार्य देरी से होंगे| अगस्त के माह में कुछ बड़ा अचीवमेंट इन्हें मिल सकता है| कोई प्रापर्टी भी यह ले सकते है|
12 अगस्त को जन्म लेने वाले लोग अपने इतिहास को जानने, समझने में बहुत रुचि रखते हैं| यह पुरातनवादी होने के साथ उतने ही आधुनिक होते हैं| ये महत्वकांक्षी भी होते हैं| ये अपनी सोच के साथ अडिग रहते हैं| इनके साथ यदि कोई बुरा करता है तो यह उसे छोड़ते नहीं है| इन्हें कभी-कभी लोग बलि का बकरा भी बना देते हैं| इन्हें चिंता,तनाव से बचना चाहिये| इस वर्ष इन्हें पूर्व के अच्छे कार्यो के अच्छे परिणाम मिल सकते है, तो वहीं पूर्व के बुरे कार्यो के बुरे परिणाम मिल सकेंगे| कुछ ज्यादा ही दौड़-भाग,संघर्ष बना रहेगा| आर्थिक उन्नति तो होगी पर कुछ नुकसान भी होगा|
13 अगस्त को जिनका जन्म हुआ है, वह जीवन में बहुत संघर्ष, उतार-चढ़ाव को झेलते हुए आगे बढ़ते जाते हैं| कभी-कभी तो यह भी होता है कि इन्हें शून्य से फिर शुरुआत करनी पड़ती है| यह अपनों पर भी विशवास आसानी से नहीं करते हैं| ये विरोध करने में अग्रणी होते हैं व दुसाहसी होते हैं| इनका पूरा जीवन किसी न किसी संघर्ष में बीतता है| इनका जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा देने वाला भी होता है| यह वर्ष उन सफलताओं से भरा हो सकता है, जिसका ये वर्षों से इंतज़ार कर रहे थे| कोई बड़ी उपलब्धि इनका नाम रोशन कर सकती है| पैसो की आवाजाही निरंतर बनी रहेगी|