अपने जन्मदिन के आधार पर जानें कि आने वाला वर्ष कैसा रहेगा
जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 19 से 25 जून तक है, वे जानें कि टैरो न्यूमेरोलॉजी क्या कहती है उनके वार्षिक भविष्यफल के बारे में। बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 19 से 25 जून तक है, वे जानें कि टैरो न्यूमेरोलॉजी क्या कहती है उनके वार्षिक भविष्यफल के बारे में। बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 19 से 25 जून तक है, वे जानें कि टैरो न्यूमेरोलॉजी क्या कहती है उनके वार्षिक भविष्यफल के बारे में। बता रहे हैं एक्सपर्ट मनीष मालवीय-
19 जून को जन्म लेने वाले लोगों का पारिवारिक जीवन सुखी रहता है| ये काफी महत्वकांक्षी भी होते हैं| पर इन्हें अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने में एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है| ये दोहरे स्वभाव के होते हैं, जिससे इन्हें आसानी से नहीं समझा जा सकता है| ये लोग एक से अधिक काम करके अच्छा धन कमा लेते हैं और यह लोगों की सहायता भी खूब करते हैं| इस वर्ष जो लोग विदेश जा कर बसना या शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिये रास्ते खुले हैं| आर्थिक रूप से भी यह वर्ष मालामाल करने वाला है| कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिये भी वर्ष अच्छा है|
20 जून जिनका जन्मदिन है, उनकी जिंदगी हिचकोले खाती आगे बढ़ती रहती है| इनकी लाइफ कभी बहुत बढ़िया तो कभी परेशानियों से जूझती नज़र आती है| पर यह अपनी मस्ती में बुरे से बुरा समय भी हँसते-खेलते निकाल लेते हैं| धन के मामले में यह थोड़े लापरवाह होते हैं| उसको सही मैनेज नहीं कर पाते हैं| यह वर्ष संतान, विवाह होने के लिये अच्छा वर्ष है| नया घर, वाहन, स्वर्ण या महंगे आभूषण लेने के भी अवसर आ सकते हैं |
21 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप शारीरिक शक्ति से थोड़ा कमजोर हो सकते हैं| पर इनका ज्ञान अद्भुत होता है| यह अपने अनुभव और ज्ञान के सहारे ही अच्छी सफलता पा सकते हैं| ये शारीरिक श्रम के मामले में जल्दी ही थकने वाले होते है| इस वर्ष यह योजना तो बहुत बड़ी-बड़ी बनायेंगे पर उनको अमल में लाने में इन्हें बहुत सी रूकावटों का सामना करना पड़ेगा| इस वजह से हो सकता है कि वे योजनायें अधूरी ही रह जायें| इस वर्ष इन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले से हो सकता है|
22 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आपकी जिंदगी में बहुत सी अच्छी-बुरी घटनायें अकस्मात ही होती रहती हैं| धन की आवक बनी रहती है पर स्थिरता का अभाव रहता है| अन्य कार्यो में भी जी तोड़ मेहनत के बाद ही सफलता हाथ लगती है| स्नायु संबंधी रोग होने का खतरा बना रहता है| इस वर्ष कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे पर थोड़ी देरी से| इस वर्ष कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है| जमीन-जायदाद खरीदने या बेचने के चांस भी बनेंगे| विरोधियों से थोड़ी परेशानी आ सकती है|
23 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो आपके शार्ट टर्म प्रॉफिट के चक्कर में अपना धन गवांते रहने चांस बनते रहते है| हालांकि यदि आप इस लालच से निकल कर अपनी बुद्धि का इस्तमाल कर सही ढंग से अपने धन का इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको अच्छा फायदा होने का चांस रहेगा| आप बातूनी तो होते हैं, पर उसमें कोरी गप्प न होकर ज्ञान वर्धक बातों का पुट रहता है| यह वर्ष संघर्ष भरा हो सकता है| उधार दिया पैसा डूब सकता है| अच्छे व्यवहार से आपको कोई धन का नुकसान पहुंचा सकता है| हल्का-फुल्का एक्सीडेंट हो सकता है|
24 जून को यदि आपका जन्मदिन है, आप धन के मामले भाग्यशाली हो सकते हैं| धन के अलावा दूसरी सारी सुख-सुविधाएं भी आपको भरपूर मिली होंगी| आपका व्यक्तित्व भी आकर्षित रहेगा| शरीर भी सुगठित होगा, पर हो सकता है कि बुरी आदतों की वजह से आप अपनी हेल्थ का नाश कर लें| यह वर्ष आपकी चमक-दमक को और बढ़ाएगा| शानोशौकत में भी इजाफा होगा| विदेश जाने के अवसर बनेंगे| किसी नये काम की शुरुआत भी हो सकती है|
25 जून जिनका जन्मदिन है, वे जितना प्रसन्नचित्त रहेंगे, वह जिंदगी में उतना ही सफल होंगे| इनका चंचल चितवन इनकी उन्नति का आधार बनेगा| इनके अनूठे, नए और अलग हटकर कार्य ही इन्हें दूसरों से ख़ास बनाएंगे| जहां भी रहेंगे वहां लोगों को चुम्बक की तरह अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे| इनका उर्वर मष्तिष्क इनको धन का अच्छा फायदा देगा| इस वर्ष भावनाओं से खेलकर कोई आपकी मन:स्थिति को बिगाड़ सकता है| वर्ष भर चीजें अस्थिर रहेंगी| कार्यो में भी उतार-चढ़ाव होते रहेंगे|