अपना वार्षिक भविष्यफल जानें जन्मदिन के आधार पर - 12 जून से 18 जून
एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 12 से 18 जून के बीच पड़ रहा है, उनके लिए यह वर्ष क्या सौगात ले कर आएगा।
एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 12 से 18 जून के बीच पड़ रहा है, उनके लिए यह वर्ष क्या सौगात ले कर आएगा।
एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 12 से 18 जून के बीच पड़ रहा है, उनके लिए यह वर्ष क्या सौगात ले कर आएगा।
12 जून को जन्म लेने वाले लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं| ये जो भी काम करते हैं वह जी जान से करते हैं| यह बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं अौर अपनी योग्यता के बल पर सफलता भी जल्दी हासिल कर लेते हैं, पर अक्सर देखा गया है कि यह बेवजह ही विवादों में आ जाते हैं| इस वर्ष कुछ नयी योजनाओं पर काम कर सकते है| आर्थिक रूप से यह वर्ष औसत रहेगा| दान-पुन्य के काम भी अधिक हो सकते हैं| धर्मार्थ और सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी| वर्ष भर कुत्ते को रोटी खिलाते रहिये, जिससे भाग्य आपके साथ रहे|
13 जून जिनका जन्मदिन है, उनको जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पढ़ सकता है| इन्हें आराम से बैठना नसीब नहीं होता, हर समय भाग-दौड़ लगी रहती है| ऐसे लोगों के जीवन में काम-धंधे भी बदलते रहते हैं| यह अपनी मौलिकता से सफलता पाते हैं| इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में ये लोग सफल होते हैं| इस वर्ष काम-धंधे में उन्नति होगी| जॉब में प्रमोशन या अच्छा जॉब मिलने के चांस बनेंगे| यदि कोई क़ानूनी मामला चल रहा है और उसका फैसला आता है तो वह आपके पक्ष में होगा| प्रोपर्टी से भी लाभ हो सकता है|
14 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप एक कुशल व्यवसायी बन सकते हैं| आपको अपने किसी व्यापार को शुरू करने के लिये इन्वेस्टमेंट,लोन भी आसानी से मिल सकता है| आप का स्वभाव उग्र और दबाने वाला हो सकता है, पर आपको अपने इस स्वभाव पर पूरा नियंत्रण करना आता है| प्राकृतिक आपदाओं के समय सतर्क रहें, वरना उनकी चपेट में आने से परेशानी झेलनी पड़ेगी| इस वर्ष आर्थिक रूप से कुछ नुकसान नहीं है, पर विशेष फायदा भी नहीं है| थोड़ा उधारी देते समय सावधानी बरते| पैसे वापस आने के चांस कम ही रहेंगे|
15 जून को यदि आपका जन्म हुआ है, आप कला के जरिये नाम और धन दोनों कमा सकते हैं| आप साहित्य, फिल्म, मीडिया, ब्यूटी, फैशन के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं| आप अच्छे खान-पान, रहन-सहन के शौकीन होंगे| विलासी जीवन जीना आपको भाता है| इस वर्ष आपका नाम किसी काम में चमक सकता है| आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी| अपने से बड़े लोगों से संपर्क भी बनेंगे और उनसे फायदा भी मिलेगा| आपने जो उद्देश्य सोचा हुआ है वह भी मिल सकता है| विदेश जाने के भी चांस बनेंगे|
16 जून को यदि आपने जन्म लिया है, तो हो सकता है कि आपके जीवन में आपके परिवार, सगे-संबंधियों के दखल के कारण समय-समय पर परेशानिया आती रहती हों| आपकी योजनायों में विफलता या उनका पूरा ना हो पाना उनकी रोक-टोक, रुकावटों की वजह से हो| आपके स्वास्थ्य को आपकी निराशा और चिंता ग्रहण लगाएगी| इस वर्ष भी स्वास्थ्य का ख्याल रखें| मानसिक रूप से परेशानी पैदा हो सकती है| वर्ष भर उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी| आर्थिक रूप से भी कुछ नुकसान हो सकता है|
17 जून को यदि आपका जन्मदिन है, तो आपको अपने जीवन में काफी सावधानी रखनी पढ़ती है| आपके विरोधी आपके पीछे पड़े रहते हैं| वह किसी न किसी तरह आपके नाम, सम्मान, पैसा, पद को नुकसान पंहुचाने में लगे रहते हैं| आप सामज में कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि दुनिया से जाने के बाद भी आपका नाम बना रहता है| वैवाहिक जीवन में कुछ संघर्ष बना रहता है| इस वर्ष आपके कार्यो को पूरा होने में समय लग सकता है| जामीन-जायदाद से कुछ लाभ हो सकता है| शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी|
18 जून जिनका जन्मदिन है, वे अपने साहसी स्वभाव से जीवन में आगे बढ़ते जाते हैं| हालांकि इन्हें समय-समय पर रूकावटों और दिक्कतों का सामना भी अधिक करना पड़ता है| कुछ धन कमाने के अवसर इन्हें संयोग से भी मिल जाते हैं| इन्हें किसी के नियंत्रण में रहना पसंद नहीं रहता| यह स्वतंत्र रहना ही पसंद करते है| इस वर्ष इन्हें कोई चोट या दुर्घटना का सामना करना पढ़ सकता है| काम-धंधे या नौकरी में उठा-पटक हो सकती है| परिवार में क्लेश बढ़ सकता है|