अगर आपका जन्मदिन 15-21 के बीच पड़ रहा है, तो टैरो कार्ड रीडर व एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि यह साल आपके लिए कैसा फल लाएगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

अगर आपका जन्मदिन 15-21 के बीच पड़ रहा है, तो टैरो कार्ड रीडर व एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि यह साल आपके लिए कैसा फल लाएगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

अगर आपका जन्मदिन 15-21 के बीच पड़ रहा है, तो टैरो कार्ड रीडर व एस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट मनीष मालवीय से जानें कि यह साल आपके लिए कैसा फल लाएगा और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

15 मई को जन्म लेने वाले लोग आर्टिस्टिक स्वभाव के होते है| ये किसी न किसी कला जैसे लेखन,संगीत,गायन आदि में काफी आगे जा सकते हैं और इसके जरिये अच्छा धन भी कमा सकते हैं| इन लोगों को प्राय धन का अभाव कम ही झेलना पड़ता है| इन्हें नियमित रूप से व्यायाम करते रहना चाहिये, ताकि इनका वजन काबू में रह सके। इस वर्ष इन्हें मेहनत के बावजूद मन के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे| स्वास्थ्य और यात्रा आदि में भी इन्हें सतर्क रहना चाहिए, जिससे किसी अनहोनी से बचे रहें। 

16 मई को जिनका जन्मदिन है, उनकी रूचि जनकल्याण,सोशल वर्क में अधिक रहती है| यह लिखने और बोलने में दक्ष रहते हैं, जिससे यह कहीं भी बड़े पद पर पहुंच सकते हैं| हालांकि कभी-कभी यह जैसा सोचते हैं वैसा हो नहीं पाता, जिससे इन्हें अपने कार्यो में विफलता भी देखनी पड़ती है| यह अच्छे भोजन के काफी शौकीन रहते हैं| अच्छा खाने और खिलाने में इन्हें बड़ा आनंद मिलता है| हालांकि इन्हें खाने में सावधानी बरतनी चाहिए| क्योंकि इन्हें पेट की परेशानी जब-तब हो सकती है| इस वर्ष आप कुछ नया सीखने की शुरुआत कर सकते हैं| छात्र-छात्राओं के रिजल्ट भी अच्छे आएंगे।

17 मई को यदि आपका जन्मदिन है, तो आपका नाम धीरे-धीरे ही सही अपने क्षेत्र में हो जाता है| आप एक छोटे कुल में भी जन्म ले कर प्रगति करते हुए अच्छे स्थान पर पहुंच जाते हैं| लोग आप पर भरोसा करते हैं| आप अपने से जुड़े लोगों को भी भरपूर सहायता पहुंचाते हैं| इस वर्ष आप तनाव और चिंता से कुछ अधिक परेशान रह सकते हैं| कोई मानसिक समस्या घेर सकती है, साथ ही जीवन के उतार-चड़ाव भी परेशान कर सकते हैं।

18 मई को यदि आपका जन्म हुआ है, तो आप घर-बाहर, हर क्षेत्र को बखूबी मैनेज कर लेने वालों में आप शामिल हो जाते हो| आपकी खरी बातें और अनुशासित कार्य दूसरों को कम ही भाते हैं, जिससे वे आपके विरोधी हो जाते हैं। आपको जितना क्रेडिट मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाता है| इस वर्ष आपको आपके कार्यो के लिये सम्मानित किया जा सकता है| यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह होने के बहुत अधिक अवसर हैं| बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं|

19 मई को यदि आपने जन्म लिया है, तो यदि आप अपने गुस्से को कंट्रोल कर चलते रहेंगे, तो आपको आपका भाग्य आपकी मेहनत का पूरा फल देता रहेगा| धन की समस्या शायद ही कभी आपको परेशान करे| आपका नम्र और सयंमी बर्ताव ही आपकी सफलता की कुंजी है| आने वाले समय आपको मेहनत काफी करवाएगा, पर आपको आशा से अधिक दे कर जाएगा| आपके सोचे हुये सभी कार्य पूरे होते नज़र आयेंगे|

20 मई को पैदा हुए लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौक रहता है| यह काम के सिलसिले में या वैसे भी लंबी-लंबी यात्राएं करते हैं| ये अपने कुशल पूंजी निवेश के द्वारा अच्छा धन भी कमा लेते हैं| पर  धन का इनके पास टिकना मुश्किल होता है| इन्हें किसी न किसी तरह धन जोड़ कर रखना चाहिये, नहीं तो यह अपनी वृध्दावस्था में धन की कमी से जूझ सकते है| इस वर्ष आपकी आय में इजाफा के चांस है| आप नया महंगा फ़ोन भी ले सकते है|  

21 मई को यदि आपका जन्मदिन है तो आप अपनी सेहत का हमेशा ख्याल रखे| आपकी सेहत में हुआ नुकसान आपको अपनी उन्नति में पीछे ढकेल सकता है| हालांकि आप अपने बुध्धि कौशल्य से हमेशा सफलता की तरफ आगे बढ़ते जाते है| इस वर्ष रिश्तों में कुछ उंच–नीच हो सकती है, बेहतर है की अपने अहं को अपनी नम्रता में,अपने गुस्से को प्यार में,अपनी कटुता को अपनी मृदुलता में बदल कर चलें, जिससे की रिश्ते कमजोर पड़ने की जगह मजबूत बने रहे|