जिनका जन्मदिन 8 मई से 14 मई तक है...उनका कैसा है यह वर्ष
टैरो कार्ड रीडर व न्यूमेरोलॉजिस्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 8-14 मई के बीच है, उनके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष-
टैरो कार्ड रीडर व न्यूमेरोलॉजिस्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 8-14 मई के बीच है, उनके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष-
टैरो कार्ड रीडर व न्यूमेरोलॉजिस्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 8-14 मई के बीच है, उनके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष-
टैरो कार्ड रीडर व न्यूमेरोलॉजिस्ट मनीष मालवीय से जानें कि जिनका जन्मदिन इस सप्ताह यानी 8-14 मई के बीच है, उनके लिए कैसा रहेगा यह वर्ष-
8 मई को जन्मे लोग कई मामलों भाग्यशाली होते हैं, पर कुछ मामलों में यह दुख भी पाते हैं। अकसर इन लोगों को अपने रिश्तों में दुख दर्द मिल ही जाता है| इन्हें आंतों से संबंधित रोग होने के चांस भी होते हैं| इस वर्ष इन्हें मानसिक तनाव, डिप्रेशन का सामना करना पड़ सकता है| मन में एक अनमनापन सा बना रह सकता है| जिससे कार्यो की गति भी धीमी रह सकती है| इन्हें ॐ का मेडिटेशन वर्ष भर करना चाहिये|
9 मई को जिनका जन्मदिन है, उनका जिंदगी में किसी न किसी खतरे से सामना होता रहता है| इन्हें हमेशा किसी चोट, दुर्घटना, सर्जरी की आशंका बनी रहती है| यह महत्वकांक्षी भी बहुत होते हैं| आने वाले समय में इन्हें कोई अवार्ड या रिवार्ड मिल सकता है| किसी कार्य का प्रारंभ भी यह कर सकते है| शादी की शहनाई भी इस साल बज सकती है|
10 मई को यदि आपका जन्मदिन है, तो आप मानसिक रूप से शक्तिशाली होंगे| आपको अपने आप पर बहुत भरोसा होगा और इसी भरोसे के बल पर आप बड़े-से-बड़े कार्य को करने की चाह रखेंगे| आप का खर्चीला स्वभाव धन की सेविंग्स में रोड़ा अटकाएगा। इस वर्ष आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, बशर्ते कि आप पूरी मेहनत से उन्हें पाने का प्रयास करते रहें।
11 मई को यदि आपका जन्म हुआ है, तो आपके जीवन में स्थिरता का अभाव बना रहेगा| आपके जीवन में परिवर्तन के कई मौके आएंगे| आपके कुछ शौक और फिजूलखर्ची आपके धन का अपव्यय कराएगी| इस वर्ष कुछ अच्छे उपहार आपको मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी साल बेहतर रहेगा| विवाह की बात भी इस वर्ष बन जाएगी| हनीमून या घूमने-फिरने के लिये विदेश भी जा सकते है| हरी चीजों को अधिक से अधिक उपयोग में लाये|
12 मई को यदि आपने जन्म लिया है तो आप अपनी चतुराई से दूसरों का नुकसान किये बिना अपने कार्यो को सिद्ध करने में माहिर होंगे| पर कई बार आप अपनी सारी चतुराई के बावजूद अपनी अच्छाईयों की वजह से बलि का बकरा बना दिए जाते हैं| यह वर्ष संभल कर चलने का है| रिश्ते,स्वास्थ्य,सफ़र, हर जगह ताल-मेल बिठाकर कर चले| थोड़ा भी संतुलन बिगड़ने पर परेशानी आ सकती है| सफ़ेद चीज़ जैसे दूध, मिठाई, शक्कर आदि का शुक्रवार को दान करें|
13 मई को पैदा हुए लोगों के जीवन में अचानक से कुछ भी अच्छा-बुरा घटित होता रहता है| उनके रिश्ते, आर्थिक स्थिति, काम-धंधे या जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अप्रत्याशित परिवर्तन होते रहते हैं| आने वाले समय में आपका अध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा| जहां कुछ सपने पूरे होंगे तो कुछ सपनो को साकार करने में विफलता ही हाथ लगेगी| किसी गरीब को एक बहुरंगी कंबल दान कर दें|
14 मई को यदि आप पैदा हुये है, तो हो सकता है कि आपकी बढ़ती आय लोगों में जिज्ञासा पैदा कर दें कि आप कहां से इतने पैसे कमा रहे हैं| वैसे तो आप अपनी बुद्धि और मेहनत से पैसे कमा ही लेते है| पर दूसरे शार्ट टर्म तरीको से भी पैसे बनाने में भाग्य आपका साथ दे देता है| यह वर्ष कुछ लोगों को प्रापर्टी बना कर देगा तो कुछ की प्रापर्टी बिका कर उन्हें अच्छा धन लाभ कराएगा|